Share Market High: सेंसेक्स पहली बार 85,000 के पार, निफ्टी में भी जबरदस्त उछाल

Raj Singh | Sept 24, 2024, 12:17 IST
Share
the sootr
the sootr

शेयर बाजार में पिछले दो दिनों से जोरदार तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन मंगलवार को सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में खुले। हालांकि, यह गिरावट ज्यादा देर तक नहीं रही और महज 15 मिनट के कारोबार के बाद दोनों इंडेक्स ग्रीन जोन में आ गए।

शेयर बाजार में पिछले दो दिनों से जोरदार तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन मंगलवार को सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में खुले। हालांकि, यह गिरावट ज्यादा देर तक नहीं रही और महज 15 मिनट के कारोबार के बाद दोनों इंडेक्स ग्रीन जोन में आ गए। इस बीच धीमी रफ्तार के बावजूद शेयर बाजार में नया इतिहास रचा गया।

दरअसल, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में जैसे ही तेजी आई, यह 85,041.34 के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। यह पहली बार है, जब सेंसेक्स ने 85,000 का आंकड़ा पार किया। निफ्टी भी 26000 के बेहद करीब पहुंच गया।

ये भी खबर पढ़िए... ऑल टाइम हाई पर सेंसेक्स-निफ्टी, शानदार तेजी के साथ की शुरुआत

निफ्टी में भी जबरदस्त उछाल

पॉजिटिव वैश्विक संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ लाल निशान पर हुई। एक तरफ सेंसेक्स 130.92 अंकों की गिरावट के साथ 84,860.73 के स्तर पर खुला। ठीक इसके कुछ ही देर बाद यह गिरावट तेजी में बदला और सेंसेक्स 115 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 85,052.42 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी की बात की जाए तो ये इंडेक्स 22.80 अंक की गिरावट के साथ 25,916.20 पर खुला और सेंसेक्स की तरह ही ग्रीन जोन में आकर 25,978.90 तक उछल गया, जो इसका नया ऑल टाइम हाई लेवल है।

सोमवार को भी तोड़े थे रिकॉर्ड

इससे पहले सोमवार को आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार के दोनों सूचकांकों ने अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए और ऑल टाइम हाई लेवल पर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 84,651.15 पर खुला था और दिनभर के कारोबार के दौरान 84,980.53 तक पहुंचा था। इसके बाद यह 384.30 अंकों की उछाल के साथ 84,928.61 पर बंद हुआ था। एनएसई का निफ्टी भी खूब दौड़ा और 25,872.55 पर खुलने के बाद कारोबार के दौरान 25,956 तक पहुंच गया था। हालांकि बाजार बंद होने पर निफ्टी 148 अंकों की बढ़त के साथ 25,939.05 पर बंद हुआ था।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • सेंसेक्स
  • sensex
  • निफ्टी ने तोड़े रिकॉर्ड
  • सेंसेक्स में उछाल
  • निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर
  • निफ्टी में उछाल
  • सेंसेक्स गिरावट
  • संसेक्स ऑल टाइम हाई
  • निफ्टी ऑल टाइम हाई
  • ऑल टाइम हाई पर सेंसेक्स-निफ्टी
राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि

By Jageshwar prasad

राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि
कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला

By Arun Tiwari

कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला
मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में 10 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नाम, ऐसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम

By Arohi Raj

मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में 10 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नाम, ऐसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम
भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?

By Manya Jain

भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?
MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश सरकार को शिक्षक तो चाहिए, लेकिन नियमित भर्ती से परहेज क्यों?

By Atul Dwivedi

MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश सरकार को शिक्षक तो चाहिए, लेकिन नियमित भर्ती से परहेज क्यों?
आस्था, विरासत और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50.93 करोड़ मंजूर

By Jageshwar prasad

आस्था, विरासत और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50.93 करोड़ मंजूर
जयपुर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी में दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार और मर्सिडीज जब्त

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी में दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार और मर्सिडीज जब्त