डूब गए निवेशकों के 4.26 लाख करोड़, इजरायल पर हमले के बाद धड़ाम हुआ शेयर मार्केट

Pratibha ranaa | Aug 02, 2024, 10:36 IST
Share
शेयर मार्केट
शेयर मार्केट

बीएसई सेंसेक्स फिलहाल 752.33 प्वाइंट्स यानी 0.92 फीसदी की फिसलन के साथ 81,115.22 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 229.20 प्वाइंट्स यानी 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 24,781.70 पर है।

सेंसेक्स-निफ्टी को दिया करारा झटका
डूब गए निवेशकों के ₹4.26 लाख करोड़
इजराइल पर हमले के चलते सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही औंधे मुंह गिरे
लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.26 लाख करोड़ रुपये घट गया
यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 4.26 लाख करोड़ रुपए घट गई

शेयर मार्केट आज खुलते ही धड़ाम हो गया है। निफ्टी 25 हजार के पार पहुंचकर बंद हुआ था और सेंसेक्स भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में निवेशकों के 4.26 लाख करोड़ रुपए डूब गए हैं।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 708 अंक गिरकर 81,158.99 अंक पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 221 अंक फिसलकर 24,789 अंक पर खुला। निफ्टी ने सुबह के कारोबार में 24,723.70 पॉइंटर तक का निचला स्तर छुआ। वहीं सेंसेक्स 80,995.70 अंक के निचले स्तर तक गया।

इजरायल पर हमले का असर

हिजबुल्ला के इजराइल पर हुए हमले के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स लाल हैं और मेटल, ऑटो और रियल्टी के इंडेक्स में 1-1 फीसदी से अधिक गिरावट है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव है। वहीं BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.26 लाख करोड़ रुपए घट गया है।

सेंसेक्स के ये शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर कुल 30 शेयर लिस्टेड हैं। इसमें सिर्फ 4 ही ग्रीन जोन में हैं, बाकी सभी रेड जोन में है। सबसे ज्यादा तेजी एचयूएल, नेस्ले और आईटीसी में है। वहीं दूसरी तरफ टाटा मोटर्स, मारुति और टाटा स्टील में भारी गिरावट है।

शेयर ग्रीन जोन
शेयर ग्रीन जोन

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सेंसेक्स
  • निफ्टी
  • bse sensex
  • सेंसेक्स में गिरावट
  • सेंसेक्स न्यूज
  • Sensex-Nifty Slides
  • Trade setup for today
  • Share Market Crash
  • Stock Market Opening Bell
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज