PM Narendra Modi की Varanasi में बह रहा सीवर का पानी, जनता ने BJP के किस नेता को बनाया बंधक, जानिए

BP shrivastava | Mar 10, 2024, 17:31 IST
Share
Thesootr
वाराणसी के सरयनंदन खोजवां क्षेत्र में सड़क पर बह रही गंदगी के विरोध में पार्षद पति को बिठाकर नारेबाजी करते लोग।

पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के सरायनंदन खोजवां इलाके में कई दिनों से सीवर की गंदगी सड़क पर बह रही है। स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए पार्षद पति को बंधक बना लिया। नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन समस्या दूर नहीं हो सकी।

VARANASI. पीएम नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) के संसदीय क्षेत्र के सरायनंदन खोजवां इलाके में कई दिनों से सीवर की गंदगी सड़क पर बह रही है। क्षेत्रीय जनता परेशान है। इसी के चलते रविवार को क्षेत्रीय लोगों ने बीजेपी पार्षद ( BJP Councilors ) को बंधक बना लिया और जमकर नारेबाजी की। लोगों ने जल्द से जल्द समस्या के निराकरण की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें...युवा संगीतकार Shrikar का Shiv Tadav Strota fusion खूब सुना जा रहा

नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन समस्या जस की तस


समाजसेवी कन्हैया गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों से खोजवां चुंगी पर सीवर की गंदगी सड़क पर बह रहा है। नगर निगम से इसकी शिकायत की गई थी। उसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया। नगर निगम कर्मियों ने बताया कि यह गंगा प्रदूषण वालों का काम है, वे ही करेंगे। इसके बाद चलते बने। इसकी वजह से समस्या बरकरार है।

ये खबर भी पढ़ें... गैंगस्टर बनेगा दूल्हा और पुलिस बाराती, लेडी डॉन से होगी शादी

पेयजल में मिल रहा सीवर का पानी


क्षेत्रीय जनता का कहना कि सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को तमाम तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सीवर का पानी पेयजल के साथ भी मिल जा रहा है। इससे लोगों के घरों में दूषित पेयजल पहुंच रहा है। इससे बदलते मौसम में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। जनता की समस्या को लेकर ना तो अधिकारी कुछ कर रहे हैं औ ना ही जनप्रतिनिधि दिलचस्पी ले रहे हैं। इसकी वजह से लोग परेशान हैं।
यहां बता दें, इस वार्ड की बीजेपी पार्षद गीता अशोक सेठ हैं। जनता ने समस्या का निराकरण नहीं होने पर पार्षद पति अशोक सेठ को बंधक बना लिया था। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि पार्षद को बंधक बनाने का वीडियो भ्रामक है।





Tags:
  • narendra modi
  • Varanasi
  • BJP councilors
एमपी में हर घंटे कैंसर से 5 से ज्यादा मौतें! रोज 200 से ज्यादा लोग हो रहे शिकार, सटीक निगरानी के लिए कोविन जैसे पोर्टल की मांग

By Aman Vaishnav

एमपी में हर घंटे कैंसर से 5 से ज्यादा मौतें! रोज 200 से ज्यादा लोग हो रहे शिकार, सटीक निगरानी के लिए कोविन जैसे पोर्टल की मांग
आज ओरछा और चित्रकूट जाएंगे सीएम मोहन यादव, रामराजा मंदिर में करेंगे दर्शन, इसके बाद स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

आज ओरछा और चित्रकूट जाएंगे सीएम मोहन यादव, रामराजा मंदिर में करेंगे दर्शन, इसके बाद स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
दरवाजा खुलते ही उड़ गए होश, भोपाल में कांग्रेस विधायक के कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती

By Aman Vaishnav

दरवाजा खुलते ही उड़ गए होश, भोपाल में कांग्रेस विधायक के कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती
NEWS STRIKE: एमपी में छात्रसंघ चुनाव पर हाईकोर्ट का फैसला, क्या खत्म होगा युवा नेतृत्व का सूखा?

By Harish Divekar

NEWS STRIKE: एमपी में छात्रसंघ चुनाव पर हाईकोर्ट का फैसला, क्या खत्म होगा युवा नेतृत्व का सूखा?
ग्वालियर सड़क जांच में तकनीकी टीम पर दबाव पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने PWD चीफ इंजीनियर को पद छोड़ने का दिया आदेश

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर सड़क जांच में तकनीकी टीम पर दबाव पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने PWD चीफ इंजीनियर को पद छोड़ने का दिया आदेश
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

By Sandeep Kumar

भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद काम पर लौटे कर्मचारी
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... शिक्षक की नौकरी 5 साल से ज्यादा बाकी तो TET परीक्षा पास करना जरूरी

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... शिक्षक की नौकरी 5 साल से ज्यादा बाकी तो TET परीक्षा पास करना जरूरी