युवा संगीतकार Shrikar का Shiv Tadav Strota fusion खूब सुना जा रहा

BP shrivastava | Mar 09, 2024, 23:02 IST
Share
Thesootr
युवा संगीतकर श्रीकर जे ने महाशिवरात्रि पर शिव तांडव स्त्रोत का फ्यूजन तैयार किया।

हैदराबाद के युवा संगीतकार श्रीकर जे. ने महाशिवरात्रि पर शिव तांडव स्त्रोत का फ्यूजन तैयार किया और यूट्यूब पर वायरल किया। जिसका लोग खूब आनंद ले रहे हैं। फ्यूजन में प्राचीनता के साथ आधुनिकता का शानदार प्रयोग किया गया है। श्रीकर के घर में संगीत का माहौल है।

HYDERABAD. शास्त्रीय संगीत के माहौल में पले-बढ़े युवा संगीतकार श्रीकर जे ( Shrikar J ) ने महाशिवरात्रि पर अपने अलग अंदाज में भगवान शिव के प्रति श्रद्धा का इजहार किया। उन्होंने शिव तांडव स्त्रोत (Shiv Tadav Strota fusion) का फ्यूटन तैयार किया है, जो सुनने में अपनी प्राचीनता के साथ आधुनिकता को भी समेटे हुए है। करीब तीन मिनट के इस शिव तांडव स्त्रोत को सुनने के बाद हर सुनने वाले का मन प्रसन्नता से भर उठता है।

श्रीकर सीख रहे कर्नाटक शास्त्रीय संगीत

हैदराबाद के रहने वाले श्रीकर अभी सिर्फ 16 साल के हैं और हाल ही में 12वीं कक्षा में आए हैं। वे लंबे समय से कर्नाटक शास्त्रीय संगीत की विद्या सीख रहे हैं। श्रीकर की मधुर आवाज और फ्यूजन म्यूजिक ने इस स्त्रोत को और भी अधिक ऊर्जा से भर दिया है। श्रीकर के परिवार के अधिकतर लोग शास्त्रीय संगीत की अच्छी समझ रखते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... आज मिस वर्ल्ड का फाइनल है, भारत में क्यों उठते हैं सवाल? जानिए

पिता जे श्रीनिवास शास्त्रीय संगीत के जानकार

श्रीकर के पिता जे श्रीनिवास खुद भी शास्त्रीय संगीत के अच्छे जानकार हैं। जो श्रीकर का समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहते हैं। श्रीकर बताते हैं कि उन्हें संगीत को कंपोज करने और उसमें नए प्रयोग करना उतना ही पसंद है, जितना स्वयं अपनी आवाज देना। यहां बता दें, शिव ताडंव स्तोत्र खुद भी ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है। कहा जाता है कि इस स्त्रोत का पाठ करने से साधक में भी असीम ऊर्जा का प्रवाह होता है। उसे उत्कृष्ट व्यक्तित्व की प्राप्ति होती है। जबकि तांडव नृत्य भगवान शिव के द्वारा किया जाने वाला अलौलिक नृत्य है, जिसके वर्णन से हमारे पुराण भरे हुए हैं।

श्रीकर की इस रचना को यूट्यूब की लिंक
पर जाकर सुना जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें...चुनाव आयुक्त गोयल ने दिया इस्तीफा, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ी घटना

Tags:
  • Shiv Tadav Strota fusion
  • Shrikar
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
टेराकोटा कलाकार चंद्रशेखर सैन को राष्ट्रीय पुरस्कार, ललित कला अकादमी ने किया चयन

By Jageshwar prasad

टेराकोटा कलाकार चंद्रशेखर सैन को राष्ट्रीय पुरस्कार, ललित कला अकादमी ने किया चयन
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच: दो घंटे के अंदर सारे टिकट खत्म, अब 10% एडवांस के नाम पर पैसे ऐंठ रहे साइबर ठग

By Aman Vaishnav

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच: दो घंटे के अंदर सारे टिकट खत्म, अब 10% एडवांस के नाम पर पैसे ऐंठ रहे साइबर ठग
सीएम विष्णुदेव साय का शेड्यूल: मंत्रालय और युवा संवाद तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Harrison Masih

सीएम विष्णुदेव साय का शेड्यूल: मंत्रालय और युवा संवाद तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
बगलामुखी मंदिर चढ़ावा चोरी जांच: तीन महीने बाद भी कलेक्टर के पास न रिपोर्ट, न जवाब

By Atul Dwivedi

बगलामुखी मंदिर चढ़ावा चोरी जांच: तीन महीने बाद भी कलेक्टर के पास न रिपोर्ट, न जवाब
सीएम मोहन की कैबिनेट बैठक आज, दमोह-कटनी फोरलेन के 1745 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को मिल सकती है मंजूरी

By Aman Vaishnav

सीएम मोहन की कैबिनेट बैठक आज, दमोह-कटनी फोरलेन के 1745 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को मिल सकती है मंजूरी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज कोटा, झालावाड़, किशनगढ़ का दौरा, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

By Ashish Bhardwaj

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज कोटा, झालावाड़, किशनगढ़ का दौरा, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
एमपी में बस किराया दो रुपए प्रति किमी पहुंचा, राजस्थान में सिर्फ 95 पैसे, सुगम परिवहन सेवा में भी राहत नहीं!

By Aman Vaishnav

एमपी में बस किराया दो रुपए प्रति किमी पहुंचा, राजस्थान में सिर्फ 95 पैसे, सुगम परिवहन सेवा में भी राहत नहीं!