आज मिस वर्ल्ड का फाइनल है, भारत में क्यों उठते हैं सवाल? जानिए

Dr Rameshwar Dayal | Updated:
Share
Sini Shetty
Sini Shetty

मुंबई में आज रात इस प्रतियोगिता का ग्रेंड फिनाले आयोजित किया जा रहा है। जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए 25 हजार लोगों के शिरकत करने की सुविधा है। भारत की ओर से Sini Shetty इसमें भाग ले रही हैं।

NEW DELHI. मिस वर्ल्ड ( Miss World ) या मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता ( Miss Universe Pageant ) को लेकर दुनियाभर में शुरू से ही विरोध के सुर उठते रहे हैं। इसके बावजूद इन प्रतियोगिताओं ने पूरी दुनिया का दिल जीता है। अब तो पूरी दुनिया इस तरह की प्रतियोगिताओं की दीवानी हुई जा रही है। इसी कड़ी में आज भारत में 71वां मिस वर्ल्ड फिनाले हो रहा है, जिसमें दुनियाभर की 112 सुंदरियां अपनी खूबसूरती और इंटेलिजेंसी को दिखाकर ताज को पहनेंगी। वैसे भारत को लेकर यह आरोप लगता रहा है कि अंतरराष्ट्रीय दबाव में एक ही साल में यहां की लड़कियों को दोनों खिताब दिलाए गए। यह आरोप दुनिया की उन बड़ी कंपनियों पर लगा था, जो सौंदर्य प्रसाधन ( Beauty Products) बनाती और बेचती थी। उनकी रणनीति भारत में अपने उत्पाद को बढ़ाने की थी। खास बात यह ही देश के साहित्यकारों ने भी इसे षडयंत्र बताकर इसकी ओर इशारा किया था।

ये खबरें भी पढ़ें...

गैर मान्यता डिग्री से खुद को डॉक्टर बता Hardiya देवी अहिल्या अस्पताल में कर रहे कैंसर मरीजों का इलाज, अस्पताल सील के आदेश

अंबानी से 36 साल पहले सिंधिया की बेटी की शादी में हुआ था 1 लाख लोगों का भोज

कितने महीने बाद होगी Anant Ambani and Radhika Merchant की शादी, पढ़िए

RIGHT TO REPAIR : प्रोडक्ट खराब होगा तो रिपेयर की गारंटी भी मिलेगी

100 देशों मे सीधा प्रसारण


देश की कारोबारी नगरी मुंबई में आज रात इस प्रतियोगिता का ग्रेंड फिनाले आयोजित किया जा रहा है। जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए 25 हजार लोगों के शिरकत करने की सुविधा है। खास बात यह है कि दुनिया के 100 देशों में इस प्रतियोगिता का लाइव आयोजन किया जाएगा। इस फिनाले को विशेष बनाने के लिए भारत के साथ आयरलैंड, चीन, स्पेन और इंग्लैंड जैसे देश के करीब 500 लोग कवायद में जुटे हैं। इस प्रतियोगिता में भारत की फेमिना मिस इंडिया-2002 की विजेता सिनी शेट्टी प्रतिनिधित्व करेंगी। सारी दुनिया की निगाह इस आयोजन पर है, जिसके बाद पता चलेगा कि दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला कौन सी है। यह आयोजन सालों से दुनियाभर को रिझाता रहा है। इसके साथ विवाद भी लगातार होते रहे हैं। इसके बावजूद इसके चाहने वाले कम नहीं है।

सालों से दुनिया के आकर्षण का केंद्र


दुनिया में इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन सालों से हो रहा है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सरकार ने इस आयोजन में भीड़ जुटाने के लिए इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट करवाया था, लेकिन आधिकारिक तौर पर साल 1951 में अमेरिका में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता से इसकी शुरुआत मानी जाती है। खास बात यह है कि भारत की रीता फारिया ने वर्ष 1966 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर सनसनी मचा दी थी। इसके बावजूद देश में इस प्रतियोगिता को लेकर लोगों में चाहत नहीं बनी। असल में प्रचार का अभाव व भारत में रूढ़िवादिता के चलते यह प्रतियोगिता परवान नहीं चढ़ सकीं लेकिन 90 के दशक के शुरुआती दौर में ही इसने भारत में पैठ बना ली।

इसलिए भारत में उठाए गए थे सवाल

असल में उस दौर में भारत में उदारीकरण का दौर शुरू हो चुका था। विश्व की बड़ी कंपनियां अपने उत्पाद भारत में बेचने के रास्ते तलाश कर रही थी और इसी दौरान साल 1994 में भारत की लड़कियों ने मिस यूनिवर्स व मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता दोनों जीत लीं। इसे क्रमश: सुष्मिता सेन ( Sushmita Sen ) एश्वर्य राय ( aishwarya rai ) ने जीता, जिन्होंने बाद में फिल्मों में अपना कॅरियर बनाया। तब आरोप लगे थे कि अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य उत्पाद कंपनियों ने भारत की लड़कियों को ही जिताने के लिए खेला किया था, ताकि उनके उत्पाद यहां बिक सकें और हुआ भी यही कि भारत में ऐसे उत्पाद की बिक्री अचानक बढ़ गई। साहित्य जगत में इन पुरस्कारों की चर्चा हुई थी। उसी दौरान कहानीकार व व कवि उदय प्रकाश ने अपनी लंबी कहानी ‘पालगोमरा का स्कूटर’ में इस प्रतियोगिता के अंदर की कहानी का जिक्र किया था।

भारत को सिनी शेट्टी (Sini Shetty) कर रही प्रेजेंट

सिनी शेट्टी कर्नाटक से हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ। उन्होंने मुंबई के एसके सोमैया डिग्री कॉलेज से अकाउंटिंग और फाइनेंस की पढ़ाई की है। ग्रेजुएशन के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई जारी रखने का फैसला लिया। मौजूदा समय में सिनी चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (सीएफए) की पढ़ाई कर रही हैं। आज पूरे भारत की नजर उन पर हैं। 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल में वो भारत को प्रेजेंट कर रही हैं। सिनी के पिता का नाम सदानंद शेट्टी और मां का नाम हेमा शेट्टी है।

Tags:
  • aishwarya rai
  • Sushmita Sen
  • सुष्मिता सेन
  • Miss Universe
  • मिस यूनिवर्स
  • मिस वर्ल्ड
  • Miss World
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By Sumit Kumar

AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा

By Sandeep Kumar

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं

By Ratan Kumar Mishra

अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध

By Sumit Kumar

ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार

By

IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब

By Atul Dwivedi

48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब