आतंकियों की तरह अब भिखारी एक्सपोर्ट कर रहा पाकिस्तान , संसद से सांसदों के जूते चोरी होने पर बोले रक्षा मंत्री
Marut raj | Apr 21, 2024, 16:31 IST
Shoes of MPs stolen from Pakistan Parliament द सूत्र
पाकिस्तानी सरकार का कहना है कि दुनियाभर में गिरफ्तार होने वाले भिखारियों में से 90% लोग पाकिस्तान मूल के होते हैं। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने बताया कि उनके देश में भीख मांगना बड़ा बिजनेस बन चुक है। देश भिखारी माफिया कि गिरफ्त में है।
Shoes of MPs stolen from Pakistan Parliament
भोपाल. पाकिस्तान का नाम आते ही इसकी छवि आतंकियों को पनाह देने वाले और कट्टर धार्मिक राष्ट्र के रूप में उभरती है। इसी पाकिस्तान में एक और माफिया हावी हो रहा है। इसकी पुष्टि खुद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने की है। दरअसल, पाकिस्तान की संसद से सांसदों और पत्रकारों के जूते चोरी हो गए। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जब इस बारे में देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से बात की गई तो उनका कहना था कि ये देश में फैले भिखारी माफिया का काम है।
नमाज के लिए गए थे सांसद- पत्रकार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सांसद, पत्रकार और संसद का स्टाफ परिसर में मौजूद मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए गया था। जब लोग मस्जिद से बाहर आए तो उनके जूते चोरी हो चुके थे। चोर 20 जोड़ी जूते साथ ले गए। इसके बाद सांसद नंगे पैर ही संसद लौटे। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस चोरी के पीछे भिखारी माफियाओं का हाथ होने की आशंका जताई है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान में भिखारियों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। इनके खिलाफ जागरूकता के लिए अभियान भी चलाया गया है, जिसमें बड़े क्रिकेटर्स भी हिस्सा ले रहे हैं।
भिखारियों को एक्सपोर्ट कर रहा पाकिस्तान
रक्षा मंत्री का कहना है कि पाकिस्तान में भीख मांगना एक बड़ा बिजनेस बन चुका है। करीब 10% आबादी इस धंधे से जुड़ी है। हम बड़ी संख्या में भिखारियों को एक्सपोर्ट भी करते हैं। इससे पहले ईद के मौके पर पाकिस्तान के लाखों भिखारी कराची पहुंच गए थे।
दुनिया में गिरफ्तार होने वाले 90% भिखारी पाकिस्तानी मूल के
पिछले साल पाकिस्तानी मीडिया ने एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें बताया गया था कि दुनियाभर में गिरफ्तार होने वाले भिखारियों में से 90% लोग पाकिस्तानी मूल के होते हैं। पाकिस्तान के ओवरसीज मिनिस्ट्री सेक्रेटरी जुल्फिकार हैदर ने बताया था कि कई भिखारियों ने सऊदी अरब, ईरान और इराक जाने के लिए तीर्थयात्रियों को मिलने वाले वीजा का फायदा उठाया है। रिपोर्ट के मुताबिक हरम जैसी पवित्र जगहों पर बड़ी संख्या में जेबकतरों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में इनकी पहचान पाकिस्तानी नागरिकों के रूप में हुई थी।
पाकिस्तान में महंगाई की मार
सितंबर 2023 में जारी हुई वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुाबिक, पाकिस्तान में 9.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे रह रहे हैं। यह कुल आबादी 24 करोड़ का 39.4% है। इनकी दिनभर की कमाई 3.65 डॉलर यानी 1,048 पाकिस्तानी रुपए है। भारतीय करेंसी में यह 300 रुपए के बराबर है। पाकिस्तान की जनता भुखमरी और बेरोजगारी से परेशान है। देश में रोजमर्रा की जरूरत के सामान की कीमतें आसमान छू रही हैं। 2024 में पाकिस्तान की GDP महज 2.1% की दर से बढ़ने की संभावना है। फिलहाल एक डॉलर की कीमत 276 पाकिस्तानी रुपए के बराबर है।
पाकिस्तानी संसद से सांसदों के जूते चोरी पाकिस्तान में भिखारी माफिया
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman