भाजपा MLA श्रेयसी सिंह अब Paris Olympics में लगाएंगी निशाना

Dolly patil | Jun 23, 2024, 14:51 IST
Share
AW DD
AW DD

बिहार के जमुई से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह अब पेरिस ओलंपिक में निशाना लगाती हुई नजर आएंगी। आपको बता दें कि विधायक श्रेयसी सिंह पेरिस ओलिंपिक की ट्रैप शूटिंग स्पर्धा के लिए चयनित हुई हैं...

बिहार से भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) की जमुई से विधायक श्रेयसी सिंह का पेरिस ओलंपिक के लिए चयन हो गया है। उनका चयन शॉटगन ट्रैप वूमेन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आपको बता दें कि पेरिस ओलंपिक में शूटिंग स्पर्धाएं 26 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।

पहली बार ओलंपिक खेलेंगी श्रेयसी

श्रेयसी सिंह पहली बार ओलंपिक में खेलने जाने वाली हैं। श्रेयसी सिंह बिहार की पहली खिलाड़ी हैं, जिनका पेरिस ओलंपिक के लिए चयन हुआ है।

जानकारी के मुताबिक पेरिस ओलंपिक में शूटिंग स्पर्धाएं 26 जुलाई से 5 अगस्त तक चेटौरॉक्स शूटिंग सेंटर में होने वाली हैं। इसी के साथ श्रेयसी सिंह 30 और 31 जुलाई को महिला ट्रैप स्पर्धा में निशाना साधेंगी।

कौन हैं श्रेयसी सिंह?

श्रेयसी सिंह बिहार के जमुई से बीजेपी विधायक हैं। इसी के साथ वह बिहार के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल की शूटर भी हैं।

वह कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड विजेता भी रह चुकी हैं। उनकी मां पुतुल सिंह भी सांसद रह चुकी हैं। हालांकि राजनीति उनको अपने परिवार से विरासत में मिली है।

श्रेयसी ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से ग्रैजुएशन किया और फिर मानव रचना यूनिवर्सिटी फरीदाबाद से एमबीए की डिग्री ली।

खेल जगत में श्रेयसी का बड़ा नाम

जानकारी के मुताबिक श्रेयसी की रुचि खेल में शुरुआत से ही थी। वह बहुत ही उम्दा खिलाड़ी हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज हैं।

ग्लासगो में हुए 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में उन्होंने निशानेबाजी में देश के लिए सिल्वर मेडल जीता था। 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव भी बढ़ाया था। अब उनको पेरिस ओलंपिक में खेलने का मौका मिला है।

श्रेयसी का राजनीतिक करियर

आपको बता दें कि श्रेयसी सिंह का राजनीतिक डेब्यू साल 2020 में हुआ था। बिहार की वीवीआईपी सीट जमुई में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की थी।

वह एक एथलीट होने के साथ ही बिहार विधानसभा की सदस्य भी हैं। उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार को 41 हजार 49 वोटों से करारी शिकस्त दी थी। जमुई में उनको 7 लाख 96 हजार 03 वोट हासिल हुए थे।

कब शुरू होगा पेरिस ओलंपिक 2024

जानकारी के मुताबिक पेरिस में 26 जुलाई से ओलंपिक प्रतियोगिता शुरू होने वाली है। इसके लिए भारत से 21 एथलीट चुने गए हैं, जिसमें श्रेयसी सिंह भी शामिल हैं। खास बात यह है कि श्रेयसी बिहार की इकलौती एथलीट हैं, जो पेरिस ओलंपिक में देश की शान बढ़ाएंगी। निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Police transfer : पुलिस विभाग में फेरबदल, 200 पुलिसकर्मी हुए यहां से वहां, देखिए पूरी लिस्ट

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • भाजपा
  • भारतीय जनता पार्टी
  • पेरिस ओलंपिक
  • कॉमनवेल्थ गेम्स
  • विधायक श्रेयसी सिंह
  • कौन हैं श्रेयसी सिंह
  • कब शुरू होगा पेरिस ओलंपिक 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच