56 साल पहले जवान हुआ था शहीद अब मिला शव, आखिर क्या रही वजह? जानिए...
Raj Singh | Oct 03, 2024, 15:02 IST
the sootr
56 साल बाद सियाचिन ग्लेशियर के पास एक भारतीय जवान का शव मिला है। जैसे ही यह खबर आई, पूरे देश में इसकी चर्चा होने लगी। खबर है कि गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सैनिक देश की सेवा में अपना जीवन लगा देते हैं। वे दिन-रात मातृभूमि की सुरक्षा के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं करते। वे भारत माता की रक्षा के लिए अपने सारे सुख-सुविधाएं और परिवार त्याग देते हैं। कभी-कभी उनसे जुड़ी ऐसी खबरें आती हैं जो दिल को दुखा देती हैं। दरअसल, 7 फरवरी 1968 के दिन भारतीय सैनिकों को लेह ले जाने के लिए सेना का विमान उड़ा। मगर ये रोहतांग दर्रे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसी हादसे में जवान लापता हो गया था। अब इस जवान का शव सियाचिन ग्लेशियर के पास से बरामद हुआ है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं कि करीब 6 दशक पहले खोए हुए सैनिक का शव कैसे मिला।
गुरुवार को उनका शव उनके गांव पहुंचेगा। जवान के परिजन रीति रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार करेंगे। हैरानी की बात ये है कि बर्फ में दबे होने की वजह से शव पूरी तरह खराब नहीं हुआ है।
दरअसल, जिस सैनिक का शव सियाचिन ग्लेशियर के पास से मिला है, वह यूपी के सहारनपुर जिले के नानौता इलाके का रहने वाले थे। गुरुवार को उनका शव उनके गांव पहुंचेगा। जवान के परिजन रीति रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार करेंगे। चौंकाने वाली बात ये है कि बर्फ में दबे होने की वजह से उनका शव पूरी तरह खराब नहीं हुआ। जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) सागर जैन ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नानौता थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी मलखान सिंह वायुसेना के जवान थे और 7 फरवरी 1968 को हिमाचल प्रदेश के सियाचिन ग्लेशियर के पास सेना के विमान हादसे का शिकार हो गए थे। इस हादसे में 100 से ज्यादा सैनिक शहीद हो गए थे।
जैन ने आगे बताया कि चूंकि यह बर्फीला पहाड़ी इलाका था, इसलिए शव बरामद नहीं किए जा सके। यह काम कितना मुश्किल था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2019 तक यहां से सिर्फ पांच शव बरामद किए गए थे। हाल ही में यहां से 4 और शव बरामद किए गए, जिनमें से एक जवान मलखान सिंह का भी था।
ये भी खबर पढ़िए... सूर्या हाफ मैराथन में सैनिकों के साथ दौड़ेंगे आम लोग, विजेताओं को मिलेगा ये इनाम
बता दें कि जब मलखान शहीद हुए थे, तब उनकी उम्र महज 23 साल थी। उस समय उनकी पत्नी शीला देवी और डेढ़ साल का बेटा राम प्रसाद था। लेकिन अब जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा तो उनकी पत्नी और बेटा मौजूद नहीं होंगे, क्योंकि उनकी मौत हो चुकी है।..........
ऐसे में मलखान का अंतिम संस्कार उनके पोते करेंगे। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि मलखान की मौत के बाद उनका विवाह उनके छोटे भाई चंद्रपाल से हो गया था। उनके 2 बेटे और एक बेटी हैं। गांव के लोग मलखान को अंतिम विदाई देने का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मलखान के भाई चंद्रपाल की भी मौत हो गई है।
गुरुवार को उनका शव उनके गांव पहुंचेगा। जवान के परिजन रीति रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार करेंगे। हैरानी की बात ये है कि बर्फ में दबे होने की वजह से शव पूरी तरह खराब नहीं हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
जैन ने आगे बताया कि चूंकि यह बर्फीला पहाड़ी इलाका था, इसलिए शव बरामद नहीं किए जा सके। यह काम कितना मुश्किल था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2019 तक यहां से सिर्फ पांच शव बरामद किए गए थे। हाल ही में यहां से 4 और शव बरामद किए गए, जिनमें से एक जवान मलखान सिंह का भी था।
ये भी खबर पढ़िए... सूर्या हाफ मैराथन में सैनिकों के साथ दौड़ेंगे आम लोग, विजेताओं को मिलेगा ये इनाम
घटना के समय उम्र थी महज 23
ऐसे में मलखान का अंतिम संस्कार उनके पोते करेंगे। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि मलखान की मौत के बाद उनका विवाह उनके छोटे भाई चंद्रपाल से हो गया था। उनके 2 बेटे और एक बेटी हैं। गांव के लोग मलखान को अंतिम विदाई देने का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मलखान के भाई चंद्रपाल की भी मौत हो गई है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA