सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग की बिक्री शुरू: 544 पन्नों में प्यार, परिवार और राजनीती का अनसुना किस्सा
Amresh Kushwaha | Nov 10, 2026, 16:22 IST
सोनिया गांधी ने किताब में साल 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के अपने फैसले की वजह भी बताई है।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव बाजार में आ गई है। बिना किसी लॉन्च कार्यक्रम के इसकी बिक्री शुरू की गई है। किताब में सोनिया ने राजीव गांधी से पहली मुलाकात, शादी, भारत में बिताए जीवन और राजनीति से जुड़े कई अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने 2004 में प्रधानमंत्री नहीं बनने के फैसले के पीछे की वजह भी बताई है।
हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने इस किताब को प्रकाशित किया है। इसमें 544 पन्ने और 7 चैप्टर हैं। पहले एडिशन की एक लाख कॉपियां छापी गई हैं। किताब के कवर पर सोनिया गांधी की 1966 की तस्वीर है, जिसे राजीव गांधी ने खींचा था।
सोनिया ने किताब अपने बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी और पोते-पोतियों रेहान व मिराया को समर्पित की है। शुरुआती पन्नों में ऋग्वेद की ऋचा भी शामिल है, जिसमें मिल-जुलकर रहने, एक साथ आगे बढ़ने और विचारों में एकता रखने का संदेश दिया गया है।
सोनिया ने इसे अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी Memoir बताया है। उनका कहना है कि यह राजनीतिक किताब नहीं, बल्कि उनके जीवन, परिवार और अनुभवों की कहानी है।
किताब को सात हिस्सों में बांटा गया है। इनके नाम लव एंड कोर्टशिप, फाइंडिंग माय वे, ट्रायंफ्स एंड डिफीट, राजीव एज प्राइम मिनिस्टर, डिग्राउंड्स एंड आफ्टरमेथ, लीडिंग द कांग्रेस पार्टी और ट्वेंटी इयर्स ऑन हैं।
इनमें राजीव से मुलाकात और शादी से लेकर भारत में नई जिंदगी शुरू करने, परिवार की दुखद घटनाओं, कांग्रेस की जिम्मेदारी संभालने और 2004 के राजनीतिक फैसलों तक की बातें शामिल हैं।
सोनिया गांधी 19 साल की उम्र में इटली से अंग्रेजी सीखने कैम्ब्रिज गई थीं। वहीं एक ग्रीक रेस्टोरेंट में उन्होंने पहली बार राजीव गांधी को देखा। जनवरी में उनके दोस्त क्रिश्चियन वॉन स्टिगलिट्ज ने दोनों की मुलाकात कराई थी। उस समय राजीव कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। सोनिया के मुताबिक, दोनों को पहली मुलाकात में ही प्यार हो गया था।
इसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे। साथ घूमना, दोस्तों के साथ पार्टियों में जाना और छुट्टियां बिताना उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया। सोनिया ने वैलेंटाइन डे की एक पार्टी का भी जिक्र किया है, जब राजीव उन्हें लेने पहुंचे थे। उन्हें देखकर राजीव कुछ पल के लिए ठिठक गए थे।
सोनिया अपने पिता स्टेफानो मैनो को राजीव के साथ रिश्ते के बारे में बताने से डरती थीं। उनके पिता काफी सख्त स्वभाव के थे। सोनिया को लगता था कि अगर उन्हें रिश्ते का पता चला तो वे तुरंत इटली वापस बुला लेंगे। किताब में सोनिया ने अपने पिता के जीवन की एक घटना भी लिखी है।
दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान वे इटली की सेना की ओर से रूस में लड़े थे। वहां उन्होंने एक गरीब परिवार के बच्चों को खाना दिया था। उस परिवार की दो बच्चियों के नाम अनूश्का और सोनिया थे। बाद में उन्होंने अपनी बेटियों को भी यही नाम दिए। हालांकि, चर्च के रिकॉर्ड में उनके नाम एलेसांद्रा और एंटोनिया दर्ज थे।
सोनिया ने किताब में लिखा है कि इटली का पासपोर्ट उनके लिए सिर्फ एक दस्तावेज नहीं था। वह उनकी पुरानी पहचान और जन्मभूमि से जुड़ी यादों का हिस्सा था। शुरुआत में पासपोर्ट होने से उन्हें अपने माता-पिता से मिलने इटली जाने में आसानी होती थी। इसके लिए अलग-अलग फॉर्म और स्पॉन्सरशिप लेटर की जरूरत नहीं पड़ती थी।
समय के साथ उनका भारत से जुड़ाव बढ़ता गया। वे भारतीय खान-पान, कपड़ों और रहन-सहन को अपना चुकी थीं। परिवार और दोस्त भी भारत में थे। राजीव गांधी के सार्वजनिक जीवन में आने के बाद उन्होंने भारतीय नागरिकता लेने का फैसला किया।
इटली की नागरिकता छोड़ने की प्रक्रिया राजदूत के आवास पर पूरी हुई। जब अधिकारी ने उन्हें दस्तावेज पढ़ने और फैसला अंतिम होने की जानकारी दी, तो उनकी धड़कनें तेज हो गईं। सोनिया को लगा कि उनकी पुरानी पहचान का एक हिस्सा हमेशा के लिए पीछे छूट रहा है। उन्होंने 1983 में भारतीय नागरिकता ली थी।
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में 2004 के सबसे बड़े Political Decision का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि वे पहले ही तय कर चुकी थीं कि प्रधानमंत्री नहीं बनेंगी।
राहुल और प्रियंका गांधी भी नहीं चाहते थे कि उनकी मां यह पद संभालें। दोनों ने अपनी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी को हिंसक घटनाओं में खोया था। उन्हें डर था कि प्रधानमंत्री बनने पर सोनिया की सुरक्षा को खतरा बढ़ सकता है। सोनिया ने चुनाव प्रचार के दौरान अपना फैसला सार्वजनिक नहीं किया। उन्हें चिंता थी कि ऐसा करने से कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर विवाद शुरू हो सकता है।
चुनाव में जीत के बाद गठबंधन के नेताओं ने उन्हें प्रधानमंत्री बनने के लिए मनाया, लेकिन वे अपने फैसले पर कायम रहीं। सोनिया के मुताबिक, कुछ नेताओं ने उनकी पूरी बात सुने बिना ही मान लिया कि वे पद स्वीकार कर लेंगी। आखिरकार उन्होंने प्रधानमंत्री पद लेने से इनकार किया और डॉ. मनमोहन सिंह को इसके लिए नामित किया।
सोनिया ने किताब में अपने Political Journey के बारे में भी लिखा है। उन्होंने 1998 के चुनाव में सक्रिय प्रचार शुरू किया था। उस समय भाजपा ने उनके विदेशी मूल को लेकर सवाल उठाए और विदेशी बहू तथा रोम राज जैसे मुद्दे उठाए। मार्च 1998 में सोनिया कांग्रेस अध्यक्ष चुनी गईं। उन्होंने सीताराम केसरी की जगह यह जिम्मेदारी संभाली। अध्यक्ष बनने के बाद वे केसरी के घर आशीर्वाद लेने भी गई थीं।
1999 में उन्होंने अमेठी और बेल्लारी से लोकसभा चुनाव लड़ा। बेल्लारी में सुषमा स्वराज को हराया। हालांकि, बाद में अमेठी सीट अपने पास रखी, क्योंकि वहां के लोग उन्हें परिवार की बहू मानते थे। इसी दौरान शरद पवार समेत कुछ कांग्रेस नेताओं ने उनके विदेशी मूल का मुद्दा उठाया। सोनिया ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के आग्रह पर वापस आ गईं।
सोनिया गांधी ने विपक्ष की नेता रहते हुए भाजपा के हमलों और राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने का जिक्र किया है। उन्होंने 2002 के गुजरात दंगों के पीड़ितों से मुलाकात की थी। इसके अलावा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और राज्यों में पार्टी की स्थिति सुधारने के प्रयासों के बारे में भी लिखा है।
2004 के चुनाव से पहले उन्होंने देशभर में जनसंपर्क यात्राएं कीं। लोगों की समस्याएं सुनीं और डीएमके सहित कई दलों के साथ मिलकर यूपीए गठबंधन बनाया। यूपीए सरकार बनने के बाद सोनिया गठबंधन की अध्यक्ष बनीं। राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के जरिए सूचना का अधिकार, मनरेगा और खाद्य सुरक्षा जैसी योजनाओं व कानूनों पर काम हुआ।
किताब में सोनिया ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि साल 2000 में क्लिंटन के भारत दौरे के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उनके सम्मान में एक रिसेप्शन रखा था।
सोनिया के मुताबिक, इस कार्यक्रम में क्लिंटन बार-बार वहां मौजूद खूबसूरत महिलाओं को चोरी-छिपे देख रहे थे। उन्होंने मोनिका लेविंस्की विवाद का जिक्र करते हुए लिखा कि पुरानी आदतें आसानी से नहीं बदलतीं। किताब में यह भी बताया गया है कि क्लिंटन कश्मीर को दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक मानते थे।
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी से जुड़ा एक किस्सा भी किताब में है। साल 2008 में सरकोजी अपनी पार्टनर कार्ला ब्रूनी के बिना भारत आए थे। डिनर के दौरान तत्कालीन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी ने उनसे शादी की योजना को लेकर मजाक में सवाल किया।
सोनिया के मुताबिक, सरकोजी खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बातें करते रहे। इस दौरान वे फोन पर कार्ला ब्रूनी को मैसेज भी भेज रहे थे।
सोनिया ने ब्रिटेन की प्रिंसेस डायना से हुई मुलाकातों का भी जिक्र किया है। वे 1981 में राजीव गांधी के साथ डायना की शादी में शामिल हुई थीं। सोनिया के मुताबिक, डायना बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन उनके चेहरे पर परेशानी भी नजर आ रही थी।
साल 1992 में डायना की भारत यात्रा के दौरान सोनिया उनसे दोबारा मिली थीं। यह वही यात्रा थी, जब डायना ने ताजमहल के सामने अकेले तस्वीर खिंचवाई थी। सोनिया ने डायना की खूबसूरत आंखों, मुस्कान और व्यक्तित्व का भी जिक्र किया है।
सोनिया गांधी ने कहा है कि उन्होंने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा निजी रखा। राजीव गांधी के निधन के बाद परिस्थितियों ने उन्हें राजनीति में आने के लिए मजबूर किया, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने परिवार की निजी जिंदगी को बचाए रखने की कोशिश की। उनके मुताबिक, गांधी परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है, लेकिन परिवार के सदस्यों को निजी तौर पर समझने की कोशिश कम हुई।
सोनिया ने किताब के जरिए उन लोगों की यादें साझा की हैं, जिनके साथ उन्होंने जीवन बिताया और जिन्हें प्यार किया। साथ ही भारत में पांच दशक से ज्यादा समय के दौरान हुए बदलावों को भी अपनी नजर से बताया है।
सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली में हुआ था। उन्होंने 25 फरवरी 1968 को राजीव गांधी से शादी की। 1998 में वे कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं और 1999 में पहली बार लोकसभा सांसद चुनी गईं। इसके बाद 2004 से 2019 तक लगातार चार बार रायबरेली से सांसद रहीं।
साल 2024 में वे राजस्थान से पहली बार राज्यसभा सांसद बनीं। सोनिया गांधी कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने वाली नेता हैं। उन्होंने 1998 से 2017 और फिर 2019 से 2022 तक पार्टी का नेतृत्व किया।
सोनिया ने किताब अपने बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी और पोते-पोतियों रेहान व मिराया को समर्पित की है। शुरुआती पन्नों में ऋग्वेद की ऋचा भी शामिल है, जिसमें मिल-जुलकर रहने, एक साथ आगे बढ़ने और विचारों में एकता रखने का संदेश दिया गया है।
सोनिया ने इसे अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी Memoir बताया है। उनका कहना है कि यह राजनीतिक किताब नहीं, बल्कि उनके जीवन, परिवार और अनुभवों की कहानी है।
किताब के 7 चैप्टर में क्या है?
इनमें राजीव से मुलाकात और शादी से लेकर भारत में नई जिंदगी शुरू करने, परिवार की दुखद घटनाओं, कांग्रेस की जिम्मेदारी संभालने और 2004 के राजनीतिक फैसलों तक की बातें शामिल हैं।
कैम्ब्रिज में राजीव से हुई थी पहली मुलाकात
इसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे। साथ घूमना, दोस्तों के साथ पार्टियों में जाना और छुट्टियां बिताना उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया। सोनिया ने वैलेंटाइन डे की एक पार्टी का भी जिक्र किया है, जब राजीव उन्हें लेने पहुंचे थे। उन्हें देखकर राजीव कुछ पल के लिए ठिठक गए थे।
पिता के डर से छिपाया था रिश्ता
दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान वे इटली की सेना की ओर से रूस में लड़े थे। वहां उन्होंने एक गरीब परिवार के बच्चों को खाना दिया था। उस परिवार की दो बच्चियों के नाम अनूश्का और सोनिया थे। बाद में उन्होंने अपनी बेटियों को भी यही नाम दिए। हालांकि, चर्च के रिकॉर्ड में उनके नाम एलेसांद्रा और एंटोनिया दर्ज थे।
इटली की नागरिकता छोड़ते समय भावुक हुई थीं सोनिया
समय के साथ उनका भारत से जुड़ाव बढ़ता गया। वे भारतीय खान-पान, कपड़ों और रहन-सहन को अपना चुकी थीं। परिवार और दोस्त भी भारत में थे। राजीव गांधी के सार्वजनिक जीवन में आने के बाद उन्होंने भारतीय नागरिकता लेने का फैसला किया।
इटली की नागरिकता छोड़ने की प्रक्रिया राजदूत के आवास पर पूरी हुई। जब अधिकारी ने उन्हें दस्तावेज पढ़ने और फैसला अंतिम होने की जानकारी दी, तो उनकी धड़कनें तेज हो गईं। सोनिया को लगा कि उनकी पुरानी पहचान का एक हिस्सा हमेशा के लिए पीछे छूट रहा है। उन्होंने 1983 में भारतीय नागरिकता ली थी।
2004 में प्रधानमंत्री नहीं बनने का फैसला पहले ही कर लिया था
राहुल और प्रियंका गांधी भी नहीं चाहते थे कि उनकी मां यह पद संभालें। दोनों ने अपनी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी को हिंसक घटनाओं में खोया था। उन्हें डर था कि प्रधानमंत्री बनने पर सोनिया की सुरक्षा को खतरा बढ़ सकता है। सोनिया ने चुनाव प्रचार के दौरान अपना फैसला सार्वजनिक नहीं किया। उन्हें चिंता थी कि ऐसा करने से कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर विवाद शुरू हो सकता है।
चुनाव में जीत के बाद गठबंधन के नेताओं ने उन्हें प्रधानमंत्री बनने के लिए मनाया, लेकिन वे अपने फैसले पर कायम रहीं। सोनिया के मुताबिक, कुछ नेताओं ने उनकी पूरी बात सुने बिना ही मान लिया कि वे पद स्वीकार कर लेंगी। आखिरकार उन्होंने प्रधानमंत्री पद लेने से इनकार किया और डॉ. मनमोहन सिंह को इसके लिए नामित किया।
1998 में संभाली कांग्रेस की कमान
1999 में उन्होंने अमेठी और बेल्लारी से लोकसभा चुनाव लड़ा। बेल्लारी में सुषमा स्वराज को हराया। हालांकि, बाद में अमेठी सीट अपने पास रखी, क्योंकि वहां के लोग उन्हें परिवार की बहू मानते थे। इसी दौरान शरद पवार समेत कुछ कांग्रेस नेताओं ने उनके विदेशी मूल का मुद्दा उठाया। सोनिया ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के आग्रह पर वापस आ गईं।
विपक्ष में रहते हुए कई चुनौतियों का सामना किया
2004 के चुनाव से पहले उन्होंने देशभर में जनसंपर्क यात्राएं कीं। लोगों की समस्याएं सुनीं और डीएमके सहित कई दलों के साथ मिलकर यूपीए गठबंधन बनाया। यूपीए सरकार बनने के बाद सोनिया गठबंधन की अध्यक्ष बनीं। राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के जरिए सूचना का अधिकार, मनरेगा और खाद्य सुरक्षा जैसी योजनाओं व कानूनों पर काम हुआ।
बिल क्लिंटन के बारे में भी लिखा दिलचस्प किस्सा
सोनिया के मुताबिक, इस कार्यक्रम में क्लिंटन बार-बार वहां मौजूद खूबसूरत महिलाओं को चोरी-छिपे देख रहे थे। उन्होंने मोनिका लेविंस्की विवाद का जिक्र करते हुए लिखा कि पुरानी आदतें आसानी से नहीं बदलतीं। किताब में यह भी बताया गया है कि क्लिंटन कश्मीर को दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक मानते थे।
सरकोजी डिनर में करते रहे अपनी लव लाइफ की बातें
सोनिया के मुताबिक, सरकोजी खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बातें करते रहे। इस दौरान वे फोन पर कार्ला ब्रूनी को मैसेज भी भेज रहे थे।
प्रिंसेस डायना शादी के दिन परेशान दिख रही थीं
साल 1992 में डायना की भारत यात्रा के दौरान सोनिया उनसे दोबारा मिली थीं। यह वही यात्रा थी, जब डायना ने ताजमहल के सामने अकेले तस्वीर खिंचवाई थी। सोनिया ने डायना की खूबसूरत आंखों, मुस्कान और व्यक्तित्व का भी जिक्र किया है।
किताब में परिवार की निजी जिंदगी को सामने लाने की कोशिश
सोनिया ने किताब के जरिए उन लोगों की यादें साझा की हैं, जिनके साथ उन्होंने जीवन बिताया और जिन्हें प्यार किया। साथ ही भारत में पांच दशक से ज्यादा समय के दौरान हुए बदलावों को भी अपनी नजर से बताया है।
सोनिया गांधी का राजनीतिक सफर
साल 2024 में वे राजस्थान से पहली बार राज्यसभा सांसद बनीं। सोनिया गांधी कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने वाली नेता हैं। उन्होंने 1998 से 2017 और फिर 2019 से 2022 तक पार्टी का नेतृत्व किया।
पति पर अप्राकृतिक संबंध के झूठे आरोप लगाना गंभीर मानसिक क्रूरता, कोर्ट ने जारी की तलाक की डिक्री
By Jageshwar Prasad
RPSC सहायक आचार्य भर्ती 2025 में बड़ा बदलाव: संगीत वाद्य के चारों पद वापस, बाकी विषयों की भर्ती रहेगी जारी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
MP की बेटी अनादि तागड़े को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगी भारतीय महिला अंडर-19 A टीम की कप्तानी
By Arohi Raj
जब सोनिया गांधी ने ठुकराई PM की कुर्सी, उस ऐतिहासिक पल का मैं गवाह था- अशोक गहलोत
By Ashish Bhardwaj
3 हजार करोड़ से संवरेंगी राजस्थान की पंचायतें और निकाय, डेढ़ साल से अटका फंड जल्द होगा जारी
By Jageshwar Prasad
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वालों के लिए खुशखबरी, बढ़ा भुगतान; जानें किसे कितना मिलेगा
By Umeshwari Baghel
राजस्थान में होगी 'पुष्पा 3' की शूटिंग! माधागढ़ से झालावाड़ तक लोकेशन की तलाश
By Jyoti Mahender Bhardwaj