भारत के लिए आज का दिन बेहद खास, Paris Paralympics में जीते 4 पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

Sandeep Kumar | Aug 31, 2024, 24:13 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-30T234514.752
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-30T234514.752

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने अच्छी शुरूआत की है। आज देश के खिलाड़ियों कुल 4 पद जीते हैं। जिसमें तीन पदक निशानेबाजी में मिले हैं जबकि एक पदक 100 मीटर रेस

पेरिस पैरालंपिक 2024 ( Paris Paralympics ) के दूसरे दिन यानी आज 30 अगस्त को भारत ने चार पदक जीते हैं। चौथा पदक निशानेबाज मनीष नरवाल (shooter manish narwal ) ने मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल (silver medal ) हासिल किया। इनसे पहले भारत की पैरा एथलीट प्रीति पाल (para athlete preeti pal ) ने पेरिस पैरालंपिक ( paris paralympics ) में मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 100 मीटर रेस के फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल ( bronze medal ) भारत की झोली में डाला। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है।

ये खबर भी पढ़िए...Paris paralympics 2024 : भारत को मिले 4 पदक -अवनि, मोना के बाद मनीष नरवाल और प्रीति पाल भी जीते मेडल

अवनि लेखरा ने की गोल्ड से शुरूआत

भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा ( Indian shooter Avani Lekhara ) ने कमाल कर द‍िया। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट ( air rifle event ) में गोल्ड मेडल जीता। 22 साल की अवन‍ि लखेरा ने 249.7 अंक हास‍िल कर पैरालंप‍िक में रिकॉर्ड ( record in paralympics ) बना द‍िया। अवनि लेखरा पैरालंपिक में अबतक दो गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

2021_9image_09_40_124391980avani-ll
2021_9image_09_40_124391980avani-ll

मोना अग्रवाल ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

भारत की मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 37 साल की मोना अग्रवाल ने इसी साल 9 मार्च को अपने करियर के चौथे पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने विमेन्स 10 मीटर एयर राइफल एसएच-1 कैटेगरी में गोल्ड जीतकर 2024 पेरिस पैरालिंपिक का कोटा हासिल कर लिया था।

monaagarwal-1725018410
monaagarwal-1725018410

प्रीति पाल ने रेस में जीतीं पदक

प्रीति पाल ने महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में 14.21 सेकंड के पर्सनल बेस्ट समय के साथ मेडल अपने नाम किया। प्रीति का ब्रॉन्ज मेडल पेरिस पैरालंपिक की पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला मेडल है। बता दें, पैरालंपिक गेम्स में T35 कैटेगिरी उन पैरा एथलीट के लिए होती है।

gettyimages-2169422887-1725022549
gettyimages-2169422887-1725022549

मनीष नरवाल ने भी मारी बाजी

पेरिस पैरालंपिक 2024 शूटिंग में मनीष नरवाल ने 234.9 अंक बनाए और साउथ कोरिया के जों जोंगडू ने 237.4 अंक बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल (silver medal ) हासिल किया । भारत को रजत पदक दिलाने वाले मनीष नरवाल ने अपने जीवन में संघर्षों का सामना किया। इससे पहले मनीष नरवाल ने टोक्यो पैरालंपिक (tokyo paralympics ) गेम्स में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच-1 इवेंट ( Pistol SH-1 Event ) में गोल्ड ( GOLD ) हासिल किया था।

manish
manish

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Gold Medal
  • Bronze Medal
  • silver medal
  • मनीष नरवाल
  • Paris Paralympics
  • पेरिस पैरालंपिक 2024
  • प्रीति पाल
  • अवनि लेखरा
  • मोना अग्रवाल
  • पीएम मोदी ने दी बधाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा