Paris paralympics 2024 : भारत को मिले 4 पदक -अवनि, मोना के बाद मनीष नरवाल और प्रीति पाल भी जीते मेडल

Sandeep Kumar | Aug 30, 2024, 17:11 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-30T195612.075
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-30T195612.075

पेरिस पैरालंपिक ( Paris Paralympics 2024 ) के खेलों में भारत ने शानदार शुरुआत की है। खेलों के दूसरे दिन भारत ने 4 मेडल जीते हैं। पैरा निशानेबाज अवनि लेखारा और मोना ने अलग अलग मेडल जीते हैं। इसके बाद मनीष नरवाल और प्रीति पाल ने भी पदक जीते हैं।

Paris paralympics 2024 : पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का पदक खाता खुल गया है। भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा ( Indian shooter Avani Lekhara ) शुक्रवार यानी आज 30 अगस्त को पेरिस पैरालंपिक ( Paris paralympics ) में 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 (air rifle sh1 ) शूटिंग इवेंट में गोल्ड जीता है, जबकि मोना अग्रवाल ( Mona Agarwal ) ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। पेफिलहाल भारत पेरिस पैरालंपिक गेम्स ( India paris paralympic games ) में दो पदक के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गया है। इसके बाद भारतीय महिला धावक प्रति पाल ने महिलाओं की टी-35 वर्ग की 100 मीटर स्पर्धा में 14.21 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय से कांस्य पदक जीता। मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 के फाइनल में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। मनीष ने फाइनल में 234.9 का स्कोर किया है।

Avni
Avni

ये खबर भी पढ़िए...पेरिस पैरालंपिक 2024 का हुआ शानदार आगाज, देखें तस्वीरें

दो स्वर्ण पदक जीत चुकीं हैं अवनि लेखरा

पेरिस पैरालंपिक में अवनि लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 (Rifle Standing SH1 ) के फाइनल में 249.7 के स्कोर के साथ अपने पुराने रिकार्ड को सुधारा है। इतना ही नहीं पैरालिंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। अवनि ने टोक्यो पैरालंपिक ( tokyo paralympics ) में 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण और 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में कांस्य पदक जीता था। साउथ कोरिया की ली युनरी ने इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। अवनि ने टोक्यो पैरालंपिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में भी कांस्य पदक जीता था।

pfMona-poses-with-
pfMona-poses-with-

ये खबर भी पढ़िए...पेरिस पैरालंपिक 2024 : प्राची को स्कूल में नहीं मिला था दाखिला, पूजा, रूबीना और कपिल के चैम्पियन बनने की दास्तां भी दिलचस्प

क्या है SH1 की श्रेणी

अवनि ने टोक्यो पैरालंपिक में एसएच1 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतने के बाद देश की सबसे अधिक सुर्खियां बटोरने वाली पैरा खिलाड़ी बनी थीं। कार दुर्घटना में शरीर के निचले हिस्से में गंभीर चोट के बाद से अवनि व्हीलचेयर का इस्तेमाल करती हैं। निशानेबाजी में एसएच1 श्रेणी में ऐसे निशानेबाज शामिल होते हैं। जिनके पैरों की गति प्रभावित होती है या उनके हाथ या पैर में कोई विकार होता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मनीष नरवाल
  • Tokyo Paralympics
  • Paris Paralympics
  • पेरिस पैरालंपिक 2024
  • भारत ने जीते दो मैडल
  • अवनि ने जीता गोल्ड
  • मोना ने जीता bronze medal
  • प्रीति पाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि