Jharkhand Politics : मैं निजी काम से दिल्ली आया हूं....अटकलों के बीच दिल्ली में बोले चंपई सोरेन

Vikram Jain | Aug 18, 2024, 14:33 IST
Share
Speculation of former Jharkhand CM Champai Soren joining BJP
Speculation of former Jharkhand CM Champai Soren joining BJP

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले JMM को बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व सीएम चंपई सोरेन दिल्ली पहुंचे है। अटकलें है कि चंपई सोरेन बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

Champai Soren in Delhi : झारखंड मुक्ति मोर्चा को जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है। चंपई सोरेन दिल्ली पहुंच गए हैं। इस दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया में बयान देते हुए कहा कि मैं यहां किसी से मिलने नहीं आया हूँ। मैं दिल्ली अपने पर्सनल काम की वजह से आया हूँ।

झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री चंपई सोरेन के दिल्ली जाने के बाद बगावत की अटकलें तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वे बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। ये खबरें भी जोरों पर है कि वह जल्द ही जेएमएम से छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

6 विधायकों से दिल्ली पहुंचे हैं चंपई सोरेन

जानकारी के मुताबिक झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन दिल्ली पहुंचे हैं। वे अकेले नहीं आए उनके साथ JMM के 6 विधायक भी आए हुए हैं। वह केंद्रिय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संपर्क में बने हुए हैं। सूत्रों से यह भी जानकारी है कि चंपई सोरेन 3 दिन दिल्ली में ही रहेंगे। चंपई सोरेन विधायकों के साथ शनिवार की रात रांची से कोलकाता पहुंचे फिर वहां से रविवार को दिल्ली आए हैं।

मैं अभी जहां हूं वहीं पर हूं...

दिल्ली आने के सवाल पर चंपई सोरेन ने कहा कि वो अपनी किसी निजी काम से दिल्ली आए हैं। वहीं जेएमएम छोड़ बीजेपी में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि मैं अभी जहां हूं वहीं पर हूं।

ये खबर भी पढ़ें... कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ चलेगा भ्रष्टाचार का केस, राज्यपाल ने दी जांच को मंजूरी

पाला बदलने की अटकलें तेज

चंपई सोरेन की शनिवार से ही पाला बदलने की अटकलें चल रही हैं। खबर चल रही है कि सोरेन बगावत कर बीजेपी में शामिल हो सकते है। झारखंड मुक्ति मोर्चा से निष्कासित लोबिन हेंब्रम और समीर मोहंती के भी बीजेपी में जाने की खबर है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन और मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद पार्टी से चंपई सोरेन नाराज हैं। उनके के घर से जेएमएम का झंडा हट गया है।

बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और इस्तीफे के चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद जब हेमंत सोरेन जमानत पर जेल से रिहा होकर बाहर आए तो उन्होंने फिर से सीएम की गद्दी संभाल ली है।

चंपई क्रांतिकारी हैं, कहीं नहीं जाएंगे: JMM

चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा का बयान सामने आया है। पार्टी का कहना है कि चंपई क्रांतिकारी व्यक्ति हैं, वे कहीं नहीं जाएंगे, चंपई के बारे में अफवाह है, कहीं नहीं जाएंगे, बीजेपी डूबती नाव है, चंपई वहां नहीं जाएंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • चंपई सोरेन
  • JMM झारखंड मुक्ति मोर्चा
  • Jharkhand politics
  • झारखंड विधानसभा चुनाव
  • Champai Soren in Delhi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि