SRH Vs DC: क्या मिलर फिर दिला पाएंगे दिल्ली को जीत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन आगे?

Aman Vaishnav | Apr 21, 2026, 09:29 IST
Share
srh vs dc ipl 2026 match preview
srh vs dc ipl 2026 match preview

आईपीएल 2026 में आज 21 अप्रैल को हैदराबाद और दिल्ली की टीमें आमने-सामने होंगी। यह शानदार मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

IPL 2026 में आज 21 अप्रैल को एक और जबरदस्त मुकाबला होने वाला है। इसमें 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत की लय को बनाए रखने के लिए मैदान में उतरेगी।

Sunrisers-Hyderabad-vs-Delhi-Capitals-Timeline-130698
Sunrisers-Hyderabad-vs-Delhi-Capitals-Timeline-130698

सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन

सनराइजर्स हैदराबाद का इस सीजन में प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है। फिलहाल टीम छह पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। सीजन की शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार मिलने के बाद, SRH ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर वापसी की।

वहीं फिर लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा। अब टीम ने फिर से लय पकड़ ली है और हाल ही में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दो मुकाबलों में हराया है।

20260418587L888-804134
20260418587L888-804134

बेंगलुरु के खिलाफ शानदार जीत

दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन की शुरुआत में काफी अच्छा खेल दिखाया था। पहले दो मैच जीतने में सफल रही थी। उसके बाद से ही टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ डेविड मिलर ने आखिरी ओवर में शानदार खेल दिखाया और टीम को जीत दिलाई थी।

IPL-2026-RCB-vs-DC-Tristan-Stubbs-David-Miller--622334
IPL-2026-RCB-vs-DC-Tristan-Stubbs-David-Miller--622334

हेड टू हेड में कौन आगे?

SRH और DC के बीच IPL में हमेशा जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। अब तक इन दोनों टीमों के बीच 26 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें SRH ने 13 मैच जीते हैं जबकि DC ने 12 मैच अपने नाम किए हैं। एक मैच टाई रहा है।

SRH और DC के मुकाबले हमेशा काफी रोमांचक होते हैं। आंकड़े भी यही दिखाते हैं कि दोनों टीमों के बीच का अंतर बहुत कम है। ऐसे में IPL 2026 का यह मैच भी काफी कड़ी टक्कर वाला होने की पूरी उम्मीद है।

SRH-vs-DC-Two-confident-ready-for-action-in-IPL-2026-152080
SRH-vs-DC-Two-confident-ready-for-action-in-IPL-2026-152080

ये खबरें भी पढ़िए...

क्रिकेट न्यूज: रायपुर एयरपोर्ट पर IPL 2026 का रोमांच! लाइव दिखाया जाएगा हर मैच

रायपुर में IPL के दो बड़े मैच; MI और KKR से भिड़ेगी कोहली की RCB, शाहरुख के आने की भी चर्चा

MPCA की नई पेंशन योजना, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू महिला क्रिकेटरों को मिलेंगे हर माह 12 हजार तक

महादेव के बाद सांई सट्टा ऐप की एंट्री; IPL में लाखों का दांव, पुलिस ने हाईटेक रैकेट को दबोचा

Tags:
  • क्रिकेट न्यूज
  • चेन्नई सुपर किंग्स
  • दिल्ली कैपिटल्स
  • पंजाब किंग्स
  • सनराइजर्स हैदराबाद
  • लखनऊ सुपर जायंट्स
  • कोलकाता नाइट राइडर्स
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • राजस्थान रॉयल्स
  • आईपीएल 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच