परीक्षा में धांधली, शिक्षकों की गिरफ्तारी और छात्रों की पिटाई, जानें क्यों हो रहा है SSC Protest
Manya Jain | Aug 01, 2025, 15:51 IST
SSC CGL 2025 PROTEST
देशभर में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की परीक्षा महत्वपूर्ण है, लेकिन हाल ही में परीक्षा की प्रक्रिया में अनियमितताएँ और तकनीकी समस्याओं के कारण छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है।
देशभर में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का बहुत जरूरी है।
लेकिन हाल ही में इस परीक्षा में हो रही अनियमितताओं और तकनीकी समस्याओं के कारण छात्रों और शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा है।
1 अगस्त 2025 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित 'दिल्ली चलो' प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि छात्रों को जो उम्मीदें थीं, वे पूरी नहीं हो रही हैं।
विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें तब सामने आईं, जब छात्रों ने SSC द्वारा आयोजित परीक्षा की प्रक्रियाओं में गंभीर खामियां और समस्याएं देखी गई हैं।
![SSC CGL PROTEST]()
इस प्रदर्शन का मुख्य कारण SSC परीक्षा में हो रही अनियमितताएं हैं। छात्रों और शिक्षकों का कहना है कि SSC द्वारा परीक्षा केंद्रों का गलत आवंटन किया गया।
कई छात्रों को उनके घर से दूर स्थित केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए भेजा गया। इसके अलावा, परीक्षा के एडमिट कार्ड को भी समय पर जारी नहीं किया गया, जो छात्रों के लिए बड़ा मुद्दा था।
![🚨✨💯😡😭🔥SSC Protest के दौरान राकेश सर, पीयूष सर और कई शिक्षक साथियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया - YouTube]()
छात्रों के मुताबिक, परीक्षा के दिन कई तकनीकी समस्याएं सामने आईं, जैसे कि कंप्यूटर सिस्टम का क्रैश हो जाना, माउस का न चलना और स्क्रीन का बंद हो जाना।
ये भी पढ़ें...SSC CGL 2025 ने जारी किया CGL 2025 का नोटिफिकेशन, 14 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
यह प्रदर्शन 31 जुलाई 2025 को दिल्ली में हुआ, जहां छात्र और शिक्षक डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ऐंड ट्रेनिंग (DoPT) दफ्तर के बाहर जमा हुए थे।
"दिल्ली चलो" नामक इस प्रदर्शन में देशभर के कई प्रतियोगिता परीक्षा शिक्षक और छात्र शामिल हुए।
इसमें प्रसिद्ध इंग्लिश शिक्षिका नीतू और मैथ के शिक्षक आदित्य रंजन जैसे चर्चित टीचर्स भी शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई छात्रों और शिक्षकों को हिरासत में लिया। पुलिस की कार्रवाई को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें पुलिस कर्मी शिक्षकों का कॉलर पकड़ कर उन्हें ले जाते हुए नजर आए।
![SSC Protest, Teacher Protest, Delhi Police, DoPt]()
बताया जा रहा है कि छात्रों का आरोप है कि उनके साथ पुलिस ने बहुत ही बदतमीजी से व्यवहार किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन था, लेकिन पुलिस ने उनकी आवाज को दबाने के लिए लाठीचार्ज किया।
ये भी पढ़ें...मैथ्स से लगता है डर लेकिन टेक्नोलॉजी है पसंद, तो ये Non Maths Tech Course आएंगे काम
परीक्षा के दौरान छात्रों को कई प्रकार की तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा। छात्रों का कहना था कि परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर सिस्टम क्रैश हो गए, जिससे परीक्षा में देरी हुई।
![SSC का आया जवाब | SSC Protest Today | SSC Jantar Mantar Protest | Eduquity Controversy - YouTube]()
कुछ छात्रों को तो यह तक कहना पड़ा कि उनके माउस काम नहीं कर रहे थे और स्क्रीन अचानक बंद हो जा रही थी। इसके अलावा, कई केंद्रों पर छात्रों के साथ दुर्व्यवहार भी हुआ।
SSC की परीक्षा Eduquity एजेंसी द्वारा कराई जा रही है, जो कि एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी है। यह कंपनी पहले भी विवादों में रही है और इसका नाम व्यापम परीक्षा में भी आ चुका है।
छात्रों का आरोप है कि इस कंपनी के कारण परीक्षा की गुणवत्ता में गिरावट आई है, जिससे उन्हें गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा।
छात्रों का आरोप है कि SSC द्वारा कई परीक्षाएं अचानक रद्द कर दी गईं, जिसमें SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज़ 13 भी शामिल है।
छात्रों का कहना है कि वे दूर-दराज से यात्रा करके परीक्षा केंद्र पहुंचे थे, लेकिन वहां जाकर पता चला कि परीक्षा रद्द कर दी गई है।
इस रद्दीकरण के बारे में उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिससे छात्रों को भारी मानसिक और आर्थिक नुकसान हुआ।
ये भी पढ़ें...विदेश में करना है पढ़ाई, तो वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, झट से मिलेगा वीजा प्रदर्शनकारी छात्रों और शिक्षकों का कहना है कि SSC परीक्षा के संचालन में सुधार की आवश्यकता है।
![SSCMisManagement Trends As Students And Educators Protest Exam Irregularities, Call For Reforms]()
उनकी मांग है कि परीक्षा की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए और तकनीकी समस्याओं को हल किया जाए। इसके अलावा, वे चाहते हैं कि रद्द की गई परीक्षाओं का पुनः आयोजन किया जाए और छात्रों के साथ कोई अन्याय न किया जाए।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सोमवार 9 जून 2025 को SSC CGL 2025 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ था।
इस भर्ती के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कुल 14 हजार 582 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई 2025 तक चली थी।
thesootr links
SSC CGL Exam | SSC CGL Tier 1 Exam | Education news | एजुकेशन न्यूज
लेकिन हाल ही में इस परीक्षा में हो रही अनियमितताओं और तकनीकी समस्याओं के कारण छात्रों और शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा है।
1 अगस्त 2025 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित 'दिल्ली चलो' प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि छात्रों को जो उम्मीदें थीं, वे पूरी नहीं हो रही हैं।
विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें तब सामने आईं, जब छात्रों ने SSC द्वारा आयोजित परीक्षा की प्रक्रियाओं में गंभीर खामियां और समस्याएं देखी गई हैं।
SSC CGL PROTEST
🤔 प्रदर्शन क्यों हो रहा है?
कई छात्रों को उनके घर से दूर स्थित केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए भेजा गया। इसके अलावा, परीक्षा के एडमिट कार्ड को भी समय पर जारी नहीं किया गया, जो छात्रों के लिए बड़ा मुद्दा था।
🚨✨💯😡😭🔥SSC Protest के दौरान राकेश सर, पीयूष सर और कई शिक्षक साथियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया - YouTube
छात्रों के मुताबिक, परीक्षा के दिन कई तकनीकी समस्याएं सामने आईं, जैसे कि कंप्यूटर सिस्टम का क्रैश हो जाना, माउस का न चलना और स्क्रीन का बंद हो जाना।
ये भी पढ़ें...SSC CGL 2025 ने जारी किया CGL 2025 का नोटिफिकेशन, 14 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
📝 कब और कहां हुआ प्रदर्शन?
"दिल्ली चलो" नामक इस प्रदर्शन में देशभर के कई प्रतियोगिता परीक्षा शिक्षक और छात्र शामिल हुए।
इसमें प्रसिद्ध इंग्लिश शिक्षिका नीतू और मैथ के शिक्षक आदित्य रंजन जैसे चर्चित टीचर्स भी शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया।
पुलिस का लाठीचार्ज
SSC Protest, Teacher Protest, Delhi Police, DoPt
बताया जा रहा है कि छात्रों का आरोप है कि उनके साथ पुलिस ने बहुत ही बदतमीजी से व्यवहार किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन था, लेकिन पुलिस ने उनकी आवाज को दबाने के लिए लाठीचार्ज किया।
ये भी पढ़ें...मैथ्स से लगता है डर लेकिन टेक्नोलॉजी है पसंद, तो ये Non Maths Tech Course आएंगे काम
⚠️ परीक्षा में आई कई तकनीकी खामियां
SSC का आया जवाब | SSC Protest Today | SSC Jantar Mantar Protest | Eduquity Controversy - YouTube
कुछ छात्रों को तो यह तक कहना पड़ा कि उनके माउस काम नहीं कर रहे थे और स्क्रीन अचानक बंद हो जा रही थी। इसके अलावा, कई केंद्रों पर छात्रों के साथ दुर्व्यवहार भी हुआ।
🔴 ब्लैकलिस्टेड कंपनी से परीक्षा
छात्रों का आरोप है कि इस कंपनी के कारण परीक्षा की गुणवत्ता में गिरावट आई है, जिससे उन्हें गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा।
अचानक रद्द की गईं परीक्षाएं
छात्रों का कहना है कि वे दूर-दराज से यात्रा करके परीक्षा केंद्र पहुंचे थे, लेकिन वहां जाकर पता चला कि परीक्षा रद्द कर दी गई है।
इस रद्दीकरण के बारे में उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिससे छात्रों को भारी मानसिक और आर्थिक नुकसान हुआ।
ये भी पढ़ें...विदेश में करना है पढ़ाई, तो वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, झट से मिलेगा वीजा
🌍 छात्रों की मांगें
SSCMisManagement Trends As Students And Educators Protest Exam Irregularities, Call For Reforms
उनकी मांग है कि परीक्षा की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए और तकनीकी समस्याओं को हल किया जाए। इसके अलावा, वे चाहते हैं कि रद्द की गई परीक्षाओं का पुनः आयोजन किया जाए और छात्रों के साथ कोई अन्याय न किया जाए।
कब निकली थी SSC CGL भर्ती
इस भर्ती के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कुल 14 हजार 582 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई 2025 तक चली थी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
SSC CGL Exam | SSC CGL Tier 1 Exam | Education news | एजुकेशन न्यूज
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman