IPL Auction Live : लखनऊ ने पंत को सबसे महंगी कीमत पर खरीदा, सबसे महंगे स्पिनर चहल
Jitendra Shrivastava | Nov 24, 2024, 16:53 IST
thesootr
दो दिनों तक सऊदी अरब के शहर जेद्दा में आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी होगी। सभी 10 फ्रेंचाइजी अगले आईपीएल सीजन से पहले अपनी टीमें तैयार करेंगी। इस नीलामी में कुल 577 खिलाड़ी शामिल होंगे जिनमें कुछ बड़े नाम भी हैं।
IPL Auction Live : नीलामी में भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल उतरे जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। चहल आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं। चेन्नई ने चहल पर बोली की शुरुआत की, लेकिन दूसरे छोर से गुजरात ने भी चहल के लिए रुचि जताई। चहल को लेने के लिए पंजाब ने भी बोली लगाई और उसकी गुजरात के साथ भिड़ंत हुई। वहीं, लखनऊ भी बीच में कूदा। लखनऊ और पंजाब के बीच चहल के लिए जंग देखने मिली। चहल के लिए जब पंजाब ने 14 करोड़ रुपये की बोली लगाई, तभी आरसीबी और हैदराबाद भी नीलामी में कूदी। फिर हैदराबाद और पंजाब के बीच चहल को लेने के लिए होड़ रही। पंजाब ने चहल के लिए 18 करोड़ रुपये की बोली लगाई और हैदराबाद पीछे हट गया। चहल इस तरह आईपीएल नीलामी में बिकने वाले भारत के सबसे महंगे स्पिनर बने।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिषभ पंत को सबसे महंगी कीमत पर खरीदा है। लखनऊ ने पंत को 27 करोड़ में खरीदा। वहीं श्रेयस अय्यर को पंजाब ने 26.75 लाख में खरीदा।
मिचेल स्टार्क दो करोड़ रुपए के आधार मूल्य के साथ नीलामी में उतरे। उनके लिए केकेआर ने एक बार फिर बोली की शुरुआत की, लेकिन मुबंई इंडियंस भी होड़ में लगी रही। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी ने भी स्टार्क को लेने में रुचि जताई। आखिरकार दिल्ली ने स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा। मालूम हो कि स्टार्क पर पिछली बार आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगी थी जिसे आज श्रेयस ने पीछे छोड़ा।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिषभ पंत को सबसे महंगी कीमत पर खरीदा है। लखनऊ ने पंत को 27 करोड़ में खरीदा। वहीं श्रेयस अय्यर को पंजाब ने 26.75 लाख में खरीदा।
दिल्ली ने स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman