SEBI का नया नियम, तीन अगस्त से बदल जाएगा शेयर बाजार बंद होने का समय
Sandeep Kumar | Jul 29, 2026, 23:10 IST
तीन अगस्त से बदल जाएगा शेयर बाजार बंद होने का समय
तीन अगस्त 2026 से शेयर बाजार में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सेबी क्लोजिंग ऑक्शन सेशन यानी सीएएस लागू करने जा रहा है। इससे बाजार बंद होने के समय और क्लोजिंग प्राइस तय करने का तरीका बदल जाएगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- तीन अगस्त 2026 से शेयर बाजार में बदलाव होगा।
- SEBI क्लोजिंग ऑक्शन सेशन लागू करेगा।
- क्लोजिंग प्राइस तय करने का तरीका बदलेगा।
- बाजार खुलने के समय में बदलाव नहीं होगा।
- जानकारी ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म जेरोधा ने दी है।
किन स्टॉक्स पर कितना असर
इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए नया समय
CAS के दायरे में आने वाले F&O स्टॉक्स का ऑटो स्क्वायर-ऑफ अब दोपहर 3:10 बजे होगा। गैर-CAS स्टॉक्स के लिए यह समय दोपहर 3:25 बजे रहेगा। इंडेक्स और स्टॉक F&O कॉन्ट्रैक्ट्स का स्क्वायर-ऑफ भी दोपहर 3:25 बजे ही होगा। ट्रेडर्स को अपनी रणनीति इन नए समय के हिसाब से बदलनी होगी। देरी होने पर पोजीशन अपने आप कट सकती है।
क्लोजिंग प्राइस इतना जरूरी क्यों है
एक्सपायरी के दिन F&O कॉन्ट्रैक्ट्स का फाइनल सेटलमेंट भी इसी प्राइस पर होता है। इसके अलावा पोर्टफोलियो वैल्यू, P&L रिपोर्ट और मार्जिन शेयर्स की वैल्यूएशन भी क्लोजिंग प्राइस से ही तय होती है।
CAS की जरूरत क्यों पड़ी
जैसे कोई शेयर दिनभर 1,000 से 1,010 रुपए के बीच ट्रेड होता रहे। लेकिन आखिरी समय में कोई 10 शेयर 980 रुपए में बेच दे। ऐसे में सिर्फ इस आखिरी दाम को क्लोजिंग प्राइस मानना गलत होगा।
अब तक इस समस्या से बचने के लिए VWAP (Volume Weighted Average Price) तरीका इस्तेमाल होता था। अब सेबी (SEBI – Securities and Exchange Board of India ) इसे और सटीक बनाने के लिए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन लेकर आ रहा है।
ट्रेडर्स को क्या करना चाहिए
इंट्राडे ट्रेडिंग क्या है?
FAQ
- तीन अगस्त 2026 से बाजार किस समय बंद होगा?
F&O स्टॉक्स की ट्रेडिंग दोपहर 3:15 बजे बंद होगी। नॉन-F&O स्टॉक्स पहले की तरह 3:30 बजे ही बंद होंगे। - क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) क्या है?
यह क्लोजिंग प्राइस तय करने का एक नया और ज्यादा पारदर्शी तरीका है। सेबी इसे VWAP मेथड की जगह लागू कर रहा है। - इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए स्क्वायर-ऑफ टाइम क्या रहेगा?
CAS वाले F&O स्टॉक्स के लिए यह समय दोपहर 3:10 बजे है। बाकी स्टॉक्स और इंडेक्स के लिए यह 3:25 बजे रहेगा।
ये भी पढ़ें...
अडाणी को SEBI से क्लीनचिट: हिंडनबर्ग रिसर्च के सभी आरोपों को किया खारिज
शेयर बाजार से दूरी बना रहे भारतीय परिवार, दूसरी ओर बढ़ रहा कर्ज और EMI का बोझ
अमेरिका-ईरान में तनातनी से भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, 20 मिनट में टूटा 1900 अंक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA