Stock Market Crash: अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर
Amresh Kushwaha | Jul 25, 2024, 11:20 IST
Stock Market Crash
अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भारी गिरावट का असर घरेलू शेयर मार्केट पर भी दिख रहा है। सेंसेक्स-निफ्टी बड़े नुकसान के साथ तीसरे दिन भी लाल निशान पर....
Stock Market Crash: शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर खुला। सुबह जैसे ही मार्केट खुला सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स निचे चले गएं। ग्लोबल मार्केट में मचे कोहराम का असर भारतीय स्टॉक मार्केट पर भी नजर आया है।
ऐसे में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex 600 अंक टूटकर ओपन हुआ, तो निफ्टी 180 अंक फिसल गया। इस बीच Axis Bank से लेकर Tata Steel तक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई। आपको बता दें कि देश का आम बजट पेश होने के साथ ही शेयर बाजार में गिरावट जारी है। अब वहीं उस पर ग्लोबल मार्केट में मची तबाही का असर भी मार्केट पर दिख रहा है।
गुरुवार 25 जुलाई को प्री-मार्केट सेशन में ही बाजार में आने वाली गिरावट के संकेत मिले थे। Pre-Open में सेंसेक्स 1002.94 अंक फिसलकर 79 हजार 145.94 के लेवल पर खुला था, तो वहीं निफ्टी 248.50 अंक की गिरावट के साथ 24 हजार 165 के लेवल पर ओपन हुआ था। वहीं सुबह मार्केट खुलते ही BSE Sensex 619.54 अंक की गिरावट के साथ 79 हजार 529.34 पर कारोबार कर रहा था। अगर बात करें NSE Nifty 182.55 अंक टूटकर 24 हजार 230.95 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
शेयर बाजार में गिरावट Budget Day से ही जारी है। 23 जुलाई को जैसे ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कैपिटल गेन्स टैक्स में इजाफे का ऐलान किया, बाजार तुरंत टूट गया था।
S&P और Nasdaq इंडेक्स ने साल 2022 के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखी है। गुरुवार को भारी बिक्री के चलते जबर्दस्त गिरावट देखने को मिली है। इसमें S&P 500 में 2.31 फीसदी, तो नैस्डैक में 3.64 फीसदी की गिरावट हुई। Dow Jones की करें तो ये 1.25 फीसदी तक टूट गया।
अमेरिकी बाजार में मचे इस हाहाकार के पीछे दुनिया की कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट को माना जा सकता है। इनमें सबसे आगे दुनिया के सबसे अमीर इंसान (World Richest Person) एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) रही। टेस्ला के शेयर में जोरदार 12.3 फीसदी की गिरावट आई और ये 215.99 डॉलर प्रति शेयर के लेवल पर आ गया।
टेस्ला के अलावा जिन बड़े शेयरों में गिरावट देखने को मिली है, उनमें एनवीडिया (NVIDIA) शामिल है और इसमें 6.80 फीसदी की गिरावट आई है और ये 114.25 डॉलर पर पहुंच गया।
इसके अलावा मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) का शेयर 5.61 फीसदी टूटकर 461.27 डॉलर के लेवल पर आ गया।
यही नहीं दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल (Google) की मूल कंपनी अल्फाबेट इंक के शेयरों (Alphabet Inc Share) 5 फीसदी फिसलकर 174.37 डॉलर पर आ गया।
ऐसे में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex 600 अंक टूटकर ओपन हुआ, तो निफ्टी 180 अंक फिसल गया। इस बीच Axis Bank से लेकर Tata Steel तक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई। आपको बता दें कि देश का आम बजट पेश होने के साथ ही शेयर बाजार में गिरावट जारी है। अब वहीं उस पर ग्लोबल मार्केट में मची तबाही का असर भी मार्केट पर दिख रहा है।
80 हजार के नीचे पहुंचा सेंसेक्स
शेयर बाजार में गिरावट Budget Day से ही जारी है। 23 जुलाई को जैसे ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कैपिटल गेन्स टैक्स में इजाफे का ऐलान किया, बाजार तुरंत टूट गया था।
इन 10 शेयरों में बड़ी गिरावट
- लार्जकैप कंपनियों में Axis Bank Share (5.59%)
- ICICI Bank Share (1.68%)
- Tata Steel Share (1.68%)
- Reliance Share 1% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा
- वहीं मिडकैप कंपनियों में शामिल Jindal Steel Share 2.93%
- SAIL Share 2.89%
- Max Health Share 2.66%
- IGL Share 2.50% गिरकर कारोबार कर रहा
- स्मालकैप कंपनियों में JKPaper Share 6.86%
- Cressan Share 5% टूटकर कारोबार कर रहा
ग्लोबल मार्केट में आई बड़ी गिरावट
इन बड़ी कंपनियों के शेयरों में भूचाल
टेस्ला के अलावा जिन बड़े शेयरों में गिरावट देखने को मिली है, उनमें एनवीडिया (NVIDIA) शामिल है और इसमें 6.80 फीसदी की गिरावट आई है और ये 114.25 डॉलर पर पहुंच गया।
इसके अलावा मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) का शेयर 5.61 फीसदी टूटकर 461.27 डॉलर के लेवल पर आ गया।
यही नहीं दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल (Google) की मूल कंपनी अल्फाबेट इंक के शेयरों (Alphabet Inc Share) 5 फीसदी फिसलकर 174.37 डॉलर पर आ गया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman