/sootr/media/media_files/CP50MeWnWzJHuvQ0hOE7.jpg)
Stock Market Crashes
Stock Market Crashes : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट मंगलवार को आ गया है। किसी भी सिंगल पार्टी को बहुमत नहीं मिलने से शेयर मार्केट धराशायी हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर के साथ अडानी ग्रुप के शेयर जमीन पर आ गए हैं। इससे निवेशकों के पैसे तो डूबे ही साथ में गौतम अडानी को एक ही दिन में 24.9 अरब डॉलर (करीब ₹208129 करोड़) का झटका लगा। जबकि, मुकेश अंबानी को करीब 9 अरब डॉलर (75144) का नुकसान हुआ। हालांकि बुधवार 5 जून को सुबह बाजार हरे निशान के साथ खुले हैं। सेसेक्स में 600 अंकों और निफ्टी 22000 का स्तर पार करने में सफल रहा।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की कुल संपत्ति अब 97.5 अरब डॉलर रह गई है। वह अरबपतियों की रैंकिंग में 3 पायदान से लुढ़ककर 15वें स्थान पर आ गए हैं। एग्जिट पोल्स के बाद बाजार चढ़ा तो अडानी दुनिया के अरबपतियों में टॉप गेनर थे, लेकिन रिजल्ट वाले दिन अडानी 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए।
कंपनियों के शेयर की वजह से घटा रुतबा
अडानी की दौलत और रुतबा घटने के पीछे उनकी कंपनियों के शेयर हैं। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर मंगलवार को मुंह के बल गिरे।
अडानी पावर 17.55 फीसद, अडानी एंटरप्राइजेज 19.07 फीसद, अडानी पोर्ट 21.40 फीसद, अडानी टोटल गैस 18.53 फीसद और अडानी ग्रीन एनर्जी करीब 20 फीसद टूटा। अडानी विल्मर में 10 फीसद की गिरावट आई।
अडानी एनर्जी सॉल्यूशन में 20 फीसद का लोअर सर्किट लगा। इसके अलावा एसीसी, एनडीटीवी और अंबुजा सीमेंट भी धराशायी हो गए। इसका असर अडानी की दौलत पर पड़ा।
ये खबर पढ़िए ...अयोध्या हारी बीजेपी , TV के राम को मेरठ का मिला राजपाठ
अंबानी ने दौलत गंवाई
मुकेश अंबानी के 8.99 अरब डॉलर डूब गए। अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 6.76 पर्सेंट टूटे। इससे उनकी संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई। अंबानी की दौलत भले ही कम हुई लेकिन, दुनिया के अरबपतियों में उनका रुतबा कम नहीं हुआ बल्कि और बढ़ गया। अमीरों की लिस्ट में अंबानी 11वें स्थान पर हैं।
आज शेयर मार्केट का हाल
मंगलवार को धराशायी होने के बाद बुधवार 5 जून को शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार करता दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में सेसेक्स में 600 अंकों तक की बढ़त दिखी। दूसरी ओर, निफ्टी एक बार फिर 22000 का स्तर पार करने में सफल रहा।
हालांकि बुधवार की सुबह भी ऊपरी स्तरों से बाजार में बिकवाली दिखी, लेकिन 9 से 10 बजे के बीच में सेंसेक्स में 188.90 (0.26%) अंकों की बढ़त के साथ 72,267.95 के स्तर पर कारोबार होता दिखा। वहीं निफ्टी 46.05 (0.21%) अंक चढ़कर 21,930.55 के स्तर पर पहुंच गया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
स्टॉक मार्केट क्रैश | Gautam Adani | Mukesh Ambani | चुनाव रिजल्ट | शेयर मार्केट डाउन | अंबानी को करोड़ो का नुकसान | अडानी को 20 लाख करोड़ का लॉस