घंटों एक जगह बैठकर काम करना बन सकता है जानलेवा, 2026 तक अचानक हार्ट अटैक का बड़ा खतरा

Anjali Dwivedi | May 04, 2026, 18:22 IST
Share
sudden-heart-attack
sudden-heart-attack

डॉक्टर आदित्य (LHMC) ने चेतावनी दी है कि घंटों एक जगह बैठने की आदत 2026 तक मौतों का बड़ा कारण बनेगी। पैरों में जमा खून का थक्का अचानक उठने पर दिल तक पहुँचकर जान ले रहा है। जानें इससे कैसे बचें।

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को चिंता में डाल दिया है। दिल्ली के मशहूर लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) के डॉक्टर आदित्य इस वीडियो में एक ऐसी सच्चाई से पर्दा उठा रहे हैं, जो 2026 तक भारत के लिए एक बड़ा स्वास्थ्य संकट बन सकती है।

डॉक्टर ने चेतावनी दी है कि लाखों लोग किसी वायरस से नहीं, बल्कि अपनी एक मामूली सी दिखने वाली आदत की वजह से अचानक जान गंवा रहे हैं। अक्सर हम सुनते हैं कि किसी स्वस्थ व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक आया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

डॉक्टर आदित्य के मुताबिक, यह कोई रहस्यमयी छुआछूत की बीमारी नहीं है। दरअसल, इसका सबसे बड़ा कारण हमारा घंटों तक एक ही जगह पर बैठे रहना है। चाहे आप दफ्तर की कुर्सी पर चिपके हों या घर के आरामदायक सोफे पर, यह सिटिंग डिजीज 2026 का सबसे बड़ा खतरा बनकर उभर रही है।

sudden heart attack
sudden heart attack

कैसे बढ़ता दिल का खतरा

डॉक्टर ने एक बहुत ही रोचक बात समझाई है। हमारे शरीर के घुटने के नीचे का हिस्सा, जिसे हम पिंडलियां कहते हैं, वे हमारे शरीर के दूसरे दिल (साइलेंट अटैक) की तरह काम करती हैं।

जब हम चलते-फिरते हैं, तो ये मांसपेशियां सिकुड़ती हैं और पैरों के खून को पंप करके वापस ऊपर दिल की तरफ भेजती हैं। लेकिन जब हम घंटों बिना हिले-डुले बैठे रहते हैं, तो यह दूसरा दिल सो जाता है। नतीजा यह होता है कि पैरों की नसों में खून का बहाव धीमा पड़ जाता है और वह गाढ़ा होकर जमने लगता है।

कैसे एक झटके में चली जाती है जान?

सबसे ज्यादा डराने वाली बात यह है कि मौत का यह हमला तब होता है जब आप घंटों बैठने के बाद अचानक उठते हैं। जैसे ही आप खड़े होते हैं, नसों में जमा हुआ वह खून का थक्का झटके से ऊपर की ओर भागता है।

यह थक्का सीधे दिल या फेफड़ों की नसों में जाकर फंस जाता है। मेडिकल भाषा में इसे पल्मोनरी एम्बोलिज्म जैसी स्थिति भी कहा जा सकता है, जिसमें इंसान को संभलने का एक सेकंड का मौका भी नहीं मिलता और तुरंत जान चली जाती है।

अपनी ये आदतें बदल दें

डॉक्टर आदित्य ने इस खतरे से बचने के लिए बहुत ही सरल लेकिन असरदार उपाय बताए हैं, जिन्हें आप आज से ही शुरू कर सकते हैं:

  • हर 30 मिनट का नियम: हर आधे घंटे में अपनी जगह से उठें, चाहे सिर्फ 1 मिनट के लिए ही टहलें।
  • पैरों की एक्सरसाइज: अगर काम की मजबूरी में बैठना ही पड़ता है, तो बैठे-बैठे ही अपने पंजों को ऊपर-नीचे करते रहें ताकि खून जमे नहीं।
  • स्मार्टफोन का जाल: फोन देखते समय हम अक्सर सुध-बुध खोकर एक ही पोजीशन में घंटों बैठे रहते हैं, यह सबसे ज्यादा जानलेवा है।
  • सीढ़ियों का साथ: जितना हो सके लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें ताकि पैर की मांसपेशियां एक्टिव रहें।
ये खबरें भी पढ़ें....

बच्चों में डायबिटीज पर सरकार का बड़ा फैसला, अब 18 साल तक मिलेगा मुफ्त इलाज और इंसुलिन

भारतीयों में हार्ट अटैक क्यों नहीं पकड़ पाते सामान्य टेस्ट? स्टडी रिपोर्ट में सामने आया सच

तेज शोर से बढ़ा हार्ट अटैक का खतरा, हर साल हो रही हजारों भारतीयों की मौत

health update: सर्दी में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा: जानें कारण और कैसे करें बचाव

Tags:
  • हार्ट अटैक
  • Heart Attack
  • health update
  • Health
  • साइलेंट अटैक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि