सुहागरात पर दुल्हन बोली-मुझे छूना मत, धरे रह गए दुल्हे के अरमान, फिर पुलिस से की ये मिन्नत
Rohit Sahu | Apr 05, 2025, 13:23 IST
bareli
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में शादी के बाद सुहागरात पर पत्नी ने पति को छूने से मना कर दिया। इसके बाद पति ने अगली सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद सुहागरात पर दुल्हन ने अपने पति को पास आने से रोकते हुए धमकी दी कि अगर उसने हाथ लगाया तो वह जहर खा लेगी। इतना सुनते ही दुल्हे के होश उड़ गए। सुबह पति सीधे थाने पहुंच गया और पुलिस से शिकायत की।
![mp ladli bahna yojana]()
पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उससे दूरी बनाए हुए थी। जब उसने यह बात ससुरालवालों से कही, तो उल्टा उसे ही धमकाया गया। युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और उसके परिजन उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और लगातार झूठे केस की धमकियां दे रहे हैं।
पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि इस तनावपूर्ण रिश्ते की वजह से उसके घर का माहौल खराब हो गया है। उसकी मां पहले से दिल की मरीज हैं और अब इस तनाव से उनकी तबीयत और बिगड़ गई है। युवक का कहना है कि उसने रिश्ते को बचाने की कई कोशिशें कीं, लेकिन पत्नी और उसके परिवार की तरफ से कोई समाधान सामने नहीं आया।
इस मामले में थाना बारादरी में केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने जानकारी दी कि इस मामले में जांच शुरू हो चुकी है। सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: यूपी में बिल्डर ने खुद को बताया माफिया विकास दुबे का रिश्तेदार, प्लॉट के नाम पर 42 लाख की ठगी
यह भी पढ़ें: Murder : इंदौर में 70 वर्षीय पति ने की 65 वर्षीय पत्नी की हत्या, घटना के बाद खुद ने भी दे दी जान
thesootr links
mp ladli bahna yojana
सुहागरात पति के लिए बन गई डरावनी
दरअसल कपल की शादी जनवरी 2025 में हुई थी। शादी के बाद,जब पति पहली बार अपनी पत्नी के पास गया, तो उसने ऐसा कुछ सुना जिसकी उम्मीद भी उसने नहीं की थी। पत्नी ने साफ शब्दों में कहा कि वह उसे छूने की कोशिश न करे, वरना वह जिंदगी खत्म (Suicide) कर लेगी।पति के पूछने पर पत्नी ने बताया कि वह किसी और से प्यार करती है और केवल परिवार के दबाव में आकर उसने शादी की थी। यह सुनकर पति हैरान-परेशान हो गया और सुबह होते ही सीधा पुलिस स्टेशन पहुंचा।
पुलिस के पास पहुंचा युवक, लगाए गंभीर आरोप
घर में तनाव, मां की तबीयत बिगड़ी
पुलिस ने पत्नी समेत चार के खिलाफ दर्ज किया केस
यह भी पढ़ें: यूपी में बिल्डर ने खुद को बताया माफिया विकास दुबे का रिश्तेदार, प्लॉट के नाम पर 42 लाख की ठगी
यह भी पढ़ें: Murder : इंदौर में 70 वर्षीय पति ने की 65 वर्षीय पत्नी की हत्या, घटना के बाद खुद ने भी दे दी जान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गांधी जयंती पर जयपुर में रहेंगे मौजूद, सपनों की उड़ान कार्यक्रम में युवाओं से होगी बात
By Ashish Bhardwaj
2 से 6 अक्टूबर तक MP में रहेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, इंदौर में संघ की बैठक में होंगे शामिल, बालाघाट भी जाएंगे
By Aman Vaishnav
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम, गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और माउथ ऑर्गन सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
By Aman Vaishnav
पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, 1.5 करोड़ का विवाद आया सामने, उधर केयरटेकर ने घर ब्लास्ट की रची थी साजिश
By Aman Vaishnav
एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से विदा हो रहा मानसून, रात के तापमान में आई गिरावट, शुरू हुई गुलाबी ठंड की आहट
By Aman Vaishnav
एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से विदा हो रहा मानसून, रात के तापमान में आई गिरावट, शुरू हुई गुलाबी ठंड की आहट
By Aman Vaishnav
एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से विदा हो रहा मानसून, रात के तापमान में आई गिरावट, शुरू हुई गुलाबी ठंड की आहट
By Aman Vaishnav