Sunita Williams को NASA देगा ओवरटाइम? सिर्फ 347 रुपये रोजाना...
Rohit Sahu | Mar 19, 2025, 11:39 IST
Sunita-Williams overtime
NASA सुनीता विलियम्स समेत स्पेस से लौटे एस्ट्रोनाॉट्स को ओवरटाइम सैलरी देगा। सुनीता विलियम्स का कुल अनुमानित मुआवजा 1 करोड़ रुपए तक हो सकता है।
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और उनके साथी बुच विलमोर (Butch Wilmore) अपने नौ महीने के लंबे समय के बाद अंतरिक्ष से सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए हैं। यह मिशन केवल आठ दिनों के लिए तय किया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से उनकी वापसी में देरी हुई और वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर फंस गए थे। अब उनकी सुरक्षित वापसी के बाद, सवाल यह उठ रहा है कि क्या NASA उनके विस्तारित मिशन के लिए ओवरटाइम भत्ता देगा।
NASA के पूर्व अंतरिक्ष यात्री केडी कोलमैन (Cady Coleman) ने Washingtonian को बताया कि मिशन के दौरान हर दिन के लिए एक मामूली भत्ता दिया जाता है, जो कानूनी रूप से अनिवार्य है। उनके समय में यह भत्ता केवल 4 डॉलर ($) यानी 346.50 रुपए प्रतिदिन था। इस आधार पर, सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को 287 दिनों के अंतरिक्ष प्रवास के लिए लगभग $1,148 यानी 99 हजार 444.75 रुपए एक्ट्रा अलाउन्स मिल सकता है।
नौ महीनों के लिए उनकी अनुमानित कमाई 93,850 डॉलर यानी 78.1 लाख रुपए से लेकर 122,004 डॉलर यानी 1.01 करोड़ रुपए के बीच हो सकती है। अगर इसमें अन्य भत्ते भी जोड़ दिए जाएं, तो यह कुल राशि 94,998 डॉलर यानी 79.1 लाख से लेकर 123,152 डॉलर यानी 1.02 करोड़ तक पहुंच सकती है। हालांकि नासा की तरफ से इस संबंध में कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: NASA Internship Program 2025 : नासा में मिल रही है इंटर्नशिप, इस डेट से पहले करें आवेदन
अब जब वे पृथ्वी पर वापस लौट आए हैं, तो सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर चिकित्सकीय निगरानी और रिकवरी प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इस प्रक्रिया के बाद, वे अपने परिवारों से मिलेंगे। बता दें इस मिशन में नासा ने स्पेसएक्स से भी मदद ली थी।मिशन सफल होने पर नासा ने स्पेसएक्स को धन्यवाद दिया।
यह भी पढ़ें: 9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, 17 घंटे का धड़कनें बढ़ाने वाला सफर
Sunita Williams को NASA से मिलेगा ओवरटाइम?
मिशन से सुनीता ने कमाए ₹1 करोड़
सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर GS-15 रैंकिंग में आते हैं। जो कि अमेरिकी जनरल पे स्केड्यूल (General Pay Schedule) की सबसे ऊंची रैंक है। उनके सालाना वेतन की सीमा 125,133 डॉलर यानी 1.04 करोड़ से लेकर 162,672 डॉलर यानी ₹1.35 करोड़ रुएप तक होती है।
9 महीने का मिलेगा इतना वेतन
यह भी पढ़ें: NASA Internship Program 2025 : नासा में मिल रही है इंटर्नशिप, इस डेट से पहले करें आवेदन
अब आगे क्या होगा?
यह भी पढ़ें: 9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, 17 घंटे का धड़कनें बढ़ाने वाला सफर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava