NEET केस की सुनवाई के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि भड़क उठे CJI चंद्रचूड़ , बुला ली सिक्योरिटी
Vikram Jain | Jul 24, 2024, 14:01 IST
Supreme Court Heated altercation between CJI DY Chandrachud and lawyer
सुप्रीम कोर्ट में NEET-UG पर सुनवाई चल रही थी। दोनों पक्षों के वकील अपनी दलीलें पेश कर रहे थे। इसी बीच वरिष्ठ वकील ने कुछ ऐसा काम कर दिया, जिस पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ नाराज हो गए। तीखी नोकझोंक भी हुई...
NEW DELHI. सुप्रीम कोर्ट में नीट यूजी गड़बड़ी मामले में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और वकील के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने वकील को कोर्ट रूम से बाहर निकालने की चेतावनी दे डाली।
मामला इतना बिगड़ गया कि मुख्य न्यायाधीश ने तुरंत सिक्योरिटी बुला ली। इस पर गुस्साए वकील खुद कोर्ट से निकल गए। कुछ देर बार वापस लौटने पर वकील ने CJI के व्यवहार को अनुचित बताते हुए कहा कि मैं आपको माफ करता हूं।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को NEET-UG पर सुनवाई चल रही थी. दोनों पक्षों के वकील अपनी दलीलें पेश कर रहे थे। मुख्य वकील नरेंद्र हुडा अपनी बात रख रहे थे। इस बीच एक और वकील मैथ्यूज जे नेदुम्परा ने कोर्ट से बहस करने की अनुमति मांगी। तभी इस दौरान CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि वकील नरेंद्र हुडा के बात रखने के बाद उनको बोलने का मौका मिलेगा। इस पर नेदुम्परा ने कहा कि मैं यहां सबसे वरिष्ठ हूं। जिस पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ नाराज हो गए।
CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने उन्हें चेतावनी दी कि आप ऐसा न करें। CJI ने कहा कि मैं कोर्ट का प्रभारी हूं। मैं किसी वकील को अदालत की प्रक्रिया में बाधा नहीं डालने देंगे। उन्होंने वकील नेदुम्परा से कहा कि आप बैठ जाइए नहीं तो आपको अदालत से बाहर निकालना होगा। इस दौरान तीखी नोकझोंक हुई।
ये खबर भी पढ़ें... Budget 2024 : सालाना 10 लाख इनकम पर नहीं लगेगा एक भी रुपया, जानिए न्यू टैक्स रिजीम से अब कितनी होगी बचत
CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि सुरक्षा बल को बुलाएं और वकील को कोर्ट से हटाएं। इस पर वकील ने कहा कि वह खुद ही कोर्ट से बाहर जा रहे हैं, लेकिन कोर्ट का व्यवहार गलत है। इस पर कोर्ट ने कहा कि चुप रहकर यहां बैठें। अगर वे कोर्ट से जाना चाहते हैं तो चले जाएं। यह उनकी पसंद है। जब वकील हुड्डा बहस कर रहे हैं तो वह बीच नहीं बोल सकते। हालांकि, सीजेआई की कड़ी चेतावनी के बाद वकील अपनी मर्जी से बाहर चले गए। वकील नेदुम्परा ने कहा कि जब भी वे बोलना चाहते हैं, कोर्ट उनको रोक देती है। जबकि वह अदालत में सबसे वरिष्ठ वकील हैं।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
मामला इतना बिगड़ गया कि मुख्य न्यायाधीश ने तुरंत सिक्योरिटी बुला ली। इस पर गुस्साए वकील खुद कोर्ट से निकल गए। कुछ देर बार वापस लौटने पर वकील ने CJI के व्यवहार को अनुचित बताते हुए कहा कि मैं आपको माफ करता हूं।
जानें अदालत में क्या हुआ....
चेतावनी दी कि आप ऐसा न करें
ये खबर भी पढ़ें... Budget 2024 : सालाना 10 लाख इनकम पर नहीं लगेगा एक भी रुपया, जानिए न्यू टैक्स रिजीम से अब कितनी होगी बचत
मुख्य न्यायाधीश ने तुरंत बुला ली सिक्योरिटी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari