ताजमहल को RDX से उड़ाने की धमकी, केरल से आया धमकी भरा ईमेल, अलर्ट मोड पर पुलिस

Kaushiki | May 25, 2025, 12:29 IST
tajmahal-rdx-bomb-threat-
केरल से भेजे गए धमकी भरे ईमेल के बाद आगरा पुलिस ने ताजमहल परिसर में तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

भारत की सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल को लेकर एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। केरल से मिले धमकी भरे ईमेल में ताजमहल को विस्फोटक RDX से उड़ाने की चेतावनी दी गई है।



इस गंभीर सूचना ने आगरा पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया। इस गंभीर सूचना के बाद आगरा पुलिस, CISF, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉइड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने ताजमहल परिसर में करीब तीन घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया।



हालांकि, तलाशी में कोई संदिग्ध या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। इस घटना ने फिर से देशभर में ताजमहल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।



ये खबर भी पढ़ें...जस्टिस BV नागरत्ना जजों की नियुक्ति में निभाएंगी अहम रोल, देश की पहली महिला CJI बनेंगी



पर्यटन विभाग को मिला था ईमेल

बता दें कि, ये धमकी वाला ईमेल पर्यटन विभाग को मिला था, जिसके तुरंत बाद हाई अलर्ट जारी किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



डीसीपी सिटी सोनम कुमार के मुताबिक, यह ईमेल एक “हॉक्स मेल” था, लेकिन इसकी जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है ताकि ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन पता लगाई जा सके।



ये खबर भी पढ़ें...साहब ने लगाई पुलिस कप्तानों की क्लास, शाह के क्लोज आए शर्मा तो बढ़ी मंत्रियों की टेंशन



सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी

वहीं, इस धमकी के बाद ताजमहल परिसर खाली करवा दिया गया और पर्यटकों को मॉक ड्रिल के नाम पर जानकारी दी गई ताकि अफरा-तफरी न मचे।



परिसर में सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने ताजमहल के आसपास सुरक्षा को और मजबूत कर दिया है।



ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में कांग्रेस के पूर्व पार्षद शेख अलीम का पकड़ाया झूठ, घबराकर थाने से निकले



ऐतिहासिक धरोहर पर खतरा

ताजमहल न केवल भारत की गौरवशाली धरोहर है बल्कि यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी है। यहां हर दिन लाखों पर्यटक आते हैं। इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए प्रशासन कोई समझौता नहीं करता।



आपको बता दें कि, पिछले साल दिसंबर 2024 में भी ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसे गंभीरता से लिया गया था।



ये खबर भी पढ़ें... क्या ताजमहल और लाल किला भी वक्फ की संपत्ति घोषित कर दें, जबलपुर हाईकोर्ट ने वक्फ बोर्ड को फटकारा



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



bomb blast Threat | Agra | देश दुनिया न्यूज



Tags:
  • ताजमहल
  • पर्यटन विभाग
  • Agra
  • RDX
  • TajMahal
  • bomb blast Threat
  • देश दुनिया न्यूज