इंदौर में कांग्रेस के पूर्व पार्षद शेख अलीम का पकड़ाया झूठ, घबराकर थाने से निकले

Sanjay Gupta | May 25, 2025, 11:37 IST
Share
alim shekh indore
alim shekh indore

इंदौर में कांग्रेस के पूर्व पार्षद शेख अलीम का नाम 50 लाख की धमकी और वसूली केस में सामने आया है। आरोपी मिकाइल शेख ने अलीम पर धमकी दिलवाने का आरोप लगाया।

MP News:इंदौर में आजादनगर (वार्ड 53) के पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता शेख अलीम एक बड़ी मुश्किल में उलझ गए हैं। 50 लाख की वसूली धमकी देने के मामले में उनका नाम सामने आया है। पकड़े गए आरोपी मिकाइल शेख ग्रीन पार्क कॉलोनी खजराना निवासी ने उनका नाम लिया है। इस मामले में जब पुलिस ने उन्हें बुलाया तो उनका झूठ सामने आ गया।

आरोपी को पहचानने से इंकार किया

आरोपी मिकाइल शेख के बयान और तस्दीक करने के लिए खजराना पुलिस ने शेख अलीम को थाने पर बुलाया था। लेकिन वह शेख को पहचानने से साफ इंकार कर बैठे। लेकिन जब पुलिस ने मिकाइल के बयान सामने ऱख दिए कि वह तो आपका नाम ले रहा है कि अलीम के कहने पर वसूली के लिए फोन किया, तो अलीम घबरा गए। खुद को फंसते देख वह पुलिस को कुछ बताए बिना ही थाने से निकल लिए।

पुलिस अब औपचारिक नोटिस देकर बयान लेगी

इस मामले में अब खजराना पुलिस अलीम को औपचारिक नोटिस देने जा रहा है। यह नोटिस देकर अलीम को बयान के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस यह जांच कर रही है कि मिकाइल के बयान में कितनी सच्चाई और अलीम और आरोपी का कितना गहरा रिश्ता है। फोन कर धमकी, वसूली में अलीम की कितनी बड़ी भूमिका है। यदि भूमिका पाई जाती है तो फिर वह भी आरोपी बनेंगे।

प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के करीबी है अलीम

अलीम आजादनगर वार्ड के पूर्व पार्षद रहे हैं, अभी उनकी पत्नी फौजिया शेख यहां से पार्षद है। बीते कार्य़काल में फौजिया यहां नेता प्रतिपक्ष निगम भी रही थी। इस दौरान भी नेता प्रतिपक्ष का पूरा दफ्तर शेख अलीम ही चलाता था और अभी भी वार्ड वही चलाते हैं। अलीम प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के भी करीबी है और इस पूरे मामले में उनके माध्यम से बचने की कोशिश में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें..इंदौर में कांग्रेस के पूर्व पार्षद शेख अलीम मुश्किल में, 50 लाख के लिए धमकी में आया नाम, पटवारी बचाने में जुटे

अलीम के कहने पर दी धमकी, आऱोपी ने लिया नाम

जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति रहीम खान ने खजराना पुलिस को शिकायत की जिसमें बताया गया कि एक अनजान नंबर से उसे धमकी आई है और 50 लाख की मांग की गई है। जब पुलिस ने इस नंबर कि जानकारी निकाली तो यह नंबर फिलिपींस का बताया गया लेकिन इसे इंदौर के ही मिकाइल शेख नाम का व्यक्ति उपयोग में ला रहा था। डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने इसमें टीआई मनोज सेंधव के नेतृत्व में टीम बनाकर मामले को प्राथमिकता में लिया।

टीम ने इसमें जब गहन जांच की तो इसमें सामने आया कि इंटरनेट से यह कॉलिंग थी और आरोपी यहीं खजराना का ही है। पुलिस ने उसे धर लिया। जब पुलिस ने उसे पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह धमकी देने के लिए उसे शेख अलीम ने कहा था।

शेख अलीम की जांच शुरू

शेख अलीम का नाम आने के बाद पुलिस चौंक गई। अब अलीम की पूरी कुंडली निकाली जा रही है और भूमिका की जांच की रही है। पुलिस ने मिखाइल पर तो गंभीर धाराओं में केस कर लिया है, वहीं अब यह देखा जा रहा है कि मिखाइल ने शेख अलीम का नाम किसी रंजिश के कारण लिया या फिर वाकई में अलीम ने उसे सुपारी दी थी।

शेख अलीम का मुस्लिम समाज में जमकर रौब

शेख अलीम पहले जहां खुद पार्षद रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी फौजिया शेख अलीम अभी पार्षद है। इसके पहले फौजिया बीते कार्यकाल में कांग्रेस की ओर से नेत प्रतिपक्ष भी थी। इस दौरान भी अलीम ने जमकर रौब जमाया। इंदौर में पदस्थ रहे और तत्कालीन सीएस के करीबी एक बड़े अधिकारी से नजदीकी होने और पत्नी के नेता प्रतिपक्ष होने का लाभ उठाते हुए जमकर मुस्लिम समाज में अपनी धाक जमाई और जो मर्जी वह किया। इस दौरान अलीम मिस्टर दस लाख के नाम से प्रसिद्ध हुए, क्योंकि बिल्डर्स पर अवैध निर्माण को लेकर जमकर रौब जमाया था।

यह भी पढ़ें...MP के चार शहरों में UPSC प्रीलिम्स आज, भोपाल के 50 सेंटरों में परीक्षा, जानें जरूरी गाइडलाइन

चिंटू चौकसे से हो चुका अलीम का विवाद

कुछ समय पहले शेख अलीम का नेता प्रतिपक्ष नगर निगम चिंटू चौकसे से विवाद भी हो चुका है। मई 2023 में वार्ड समस्या को लेकर महापौर ने बैठक ली। इसमें बाहर आकर कांग्रेस नेता शेख अलीम ने चौकसे से कहा कि पार्षदों का ध्यान रखा करो, वह नाराज हो रहे है। इस बात को सुन चौकसे ने कहा कि तुम कौन होते हो मुझे ज्ञान देने वाले। क्या करना है, क्या नहीं मैं देख लूंगा। मुझे ज्ञान मत बांटना। अलीम ने कहा कि पार्षद अपना पक्ष रखने देना चाहते है। इसमें क्या गलत बोला। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। बाकी पार्षदों ने बीच-बचाव किया। Indore

यह भी पढ़ें...जस्टिस BV नागरत्ना जजों की नियुक्ति में निभाएंगी अहम रोल, देश की पहली महिला CJI बनेंगी

खबर को 5 आसान प्वाइंट्स में समझें

  1. इंदौर के कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद शेख अलीम पर 50 लाख की वसूली के लिए धमकी दिलवाने का आरोप लगा है।
  2. आरोपी मिकाइल शेख ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अलीम के कहने पर पीड़ित को धमकी दी थी।
  3. जब अलीम को थाने बुलाया गया तो उन्होंने आरोपी को पहचानने से इनकार किया, लेकिन पुलिस के सामने आने पर चुपचाप चले गए।
  4. अब पुलिस उन्हें नोटिस देकर बयान लेगी और अलीम की भूमिका की जांच की जा रही है।
  5. अलीम कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के करीबी हैं और पहले से ही विवादों और रसूख के लिए चर्चा में रहे हैं।
thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • Indore
  • जीतू पटवारी
  • शेख अलीम
  • खजराना पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा