इंदौर में कांग्रेस के पूर्व पार्षद शेख अलीम मुश्किल में, 50 लाख के लिए धमकी में आया नाम, पटवारी बचाने में जुटे
Sanjay Gupta | May 24, 2025, 13:32 IST
Indore parsad fozia
कांग्रेस के पूर्व पार्षद शेख अलीम पर 50 लाख की धमकी दिलाने का आरोप लगा है, इस मामले में खजराना पुलिस जांच में जुटी, बचाव में प्रदेशाध्यक्ष पटवारी सक्रिय।
इंदौर में आजादनगर (वार्ड 53) के पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता शेख अलीम एक बड़ी मुश्किल में उलझ गए हैं। एक 50 लाख की धमकी देने के मामले में उनका नाम सामने आया है। अब इस मामले में खजराना पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है और मामले की जांच में जुटी है। वहीं प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और उनके एक करीबी विधिक सलाहकार के जरिए अलीम को बचाने के लिए जोर लगाया जा रहा है। अलीम की पत्नी फौजिया शेख अभी पार्षद है और वह बीते कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रह चुकी है।
शेख अलीम का नाम आने के बाद पुलिस चौंक गई। अब अलीम की पूरी कुंडली निकाली जा रही है और भूमिका की जांच की रही है। पुलिस ने मिखाइल पर तो गंभीर धाराओं में केस कर लिया है, वहीं अब यह देखा जा रहा है कि मिखाइल ने शेख अलीम का नाम किसी रंजिश के कारण लिया या फिर वाकई में अलीम ने उसे सुपारी दी थी। खजराना टीआई मनोज सेंधव ने मामले में कहा कि आरोपी मिखाइल को पकड़ लिया गया है और केस दर्ज किया गया है। आरोपी द्वारा दिए गए बयान की जांच की जा रही है।
![mikhail]()
उधर इस मामले में अलीम को बचाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी सक्रिय हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पटवारी ने अपने एक खास करीबी विधिक सलाहकार को इस मामले में शेख अलीम की मदद करने के लिए कहा है। कानूनी जानकार कानूनी तरीके से इस मामले में अलीम को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
द सूत्र को मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार मामला शेख अलीम के बेटे अली से जुड़ा हुआ है। पीड़ित की बेटी को अली द्वारा परेशान किया जा रहा था। इसी को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद सबक सिखाने के लिए मध्यस्थ मिखाइल के जरिए इसमें धमकी देने का काम किया गया।
शेख अलीम पहले जहां खुद पार्षद रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी फौजिया शेख अलीम अभी पार्षद है। इसके पहले फौजिया बीते कार्यकाल में कांग्रेस की ओर से नेत प्रतिपक्ष भी थी। इस दौरान भी अलीम ने जमकर रौब जमाया। इंदौर में पदस्थ रहे और तत्कालीन सीएस के करीबी एक बड़े अधिकारी से नजदीकी होने और पत्नी के नेता प्रतिपक्ष होने का लाभ उठाते हुए जमकर मुस्लिम समाज में अपनी धाक जमाई और जो मर्जी वह किया।
यह भी पढ़ें...सदन में मजेदार नोकझोंक, शेखावत बोले- शोले के ठाकुर हैं विजयवर्गीय, CM से कर दी यह अपील
कुछ समय पहले शेख अलीम का नेता प्रतिपक्ष नगर निगम चिंटू चौकसे से विवाद भी हो चुका है। मई 2023 में वार्ड समस्या को लेकर महापौर ने बैठक ली। इसमें बाहर आकर कांग्रेस नेता शेख अलीम ने चौकसे से कहा कि पार्षदों का ध्यान रखा करो, वह नाराज हो रहे है। इस बात को सुन चौकसे ने कहा कि तुम कौन होते हो मुझे ज्ञान देने वाले। क्या करना है, क्या नहीं मैं देख लूंगा। मुझे ज्ञान मत बांटना। अलीम ने कहा कि पार्षद अपना पक्ष रखने देना चाहते है। इसमें क्या गलत बोला। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। बाकी पार्षदों ने बीच-बचाव किया।
यह भी पढ़ें...भाजपा विधायक की गाड़ी से भिड़ी कार, छात्रों पर PSO से मारपीट के आरोप, रात थाने में गुजरी
मिस्टर दस लाख’ नाम से मशहूर हुए थे अलीम
पत्नी फ़ौजिया अलीम जब इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष थी, तब शेख़ अलीम द्वारा ही नेता प्रतिपक्ष का दफ़्तर चलाया जाता था। इंदौर के बिल्डर्स के बीच एक नाम ‘मिस्टर दस लाख’ बहुत चर्चा में हुआ करता था। बताते हैं कि तब शहर की सर्वाधिक बिल्डिंग की शिकायतें हुई और काम रुकवाया गया लेकिन कारवाई नहीं हुई।
thesootr links
Indore News | MP News
अलीम के कहने पर दी धमकी, आऱोपी ने लिया नाम
जानकारी के अनुसार एक पीड़ित व्यक्ति ने खजराना पुलिस को शिकायत की जिसमें बताया गया कि एक अनजान नंबर से उसे धमकी आई है और 50 लाख की मांग की गई है। जब पुलिस ने इस नंबर कि जानकारी निकाली तो यह नंबर फिलिपींस का बताया गया लेकिन इसे इंदौर के ही मिखाइल शेख नाम का व्यक्ति उपयोग में ला रहा था। जब पुलिस ने उसे पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह धमकी देने के लिए उसे शेख अलीम ने कहा था।
शेख अलीम की जांच शुरू
mikhail
अलीम के लिए खजराना थाने में होने लगे फोन
क्यों हुआ यह धमकी वाला काम
शेख अलीम का मुस्लिम समाज में रौब
यह भी पढ़ें...सदन में मजेदार नोकझोंक, शेखावत बोले- शोले के ठाकुर हैं विजयवर्गीय, CM से कर दी यह अपील
चिंटू चौकसे से हो चुका अलीम का विवाद
यह भी पढ़ें...भाजपा विधायक की गाड़ी से भिड़ी कार, छात्रों पर PSO से मारपीट के आरोप, रात थाने में गुजरी
मिस्टर दस लाख’ नाम से मशहूर हुए थे अलीम
पत्नी फ़ौजिया अलीम जब इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष थी, तब शेख़ अलीम द्वारा ही नेता प्रतिपक्ष का दफ़्तर चलाया जाता था। इंदौर के बिल्डर्स के बीच एक नाम ‘मिस्टर दस लाख’ बहुत चर्चा में हुआ करता था। बताते हैं कि तब शहर की सर्वाधिक बिल्डिंग की शिकायतें हुई और काम रुकवाया गया लेकिन कारवाई नहीं हुई।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Indore News | MP News
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj