भाजपा विधायक की गाड़ी से भिड़ी कार, छात्रों पर PSO से मारपीट के आरोप, रात थाने में गुजरी
Rohit Sahu | Published:
mla devendra jain
ग्वालियर बायपास पर विधायक देवेंद्र जैन की कार से टकराई छात्रों की कार, कहासुनी में सुरक्षाकर्मी से मारपीट हुई, पुलिस ने छात्रों को थाने ले जाकर बिठाया।
ग्वालियर बायपास पर शुक्रवार रात जमकर हंगामा हुआ। शिवपुरी के भाजपा विधायक देवेंद्र जैन की कार से एक कॉलेज छात्र की कार टकरा गई। हादसे के बाद छात्रों की कार डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना के पीछे कार का टायर फटना बताया जा रहा है, जिससे छात्रों का कंट्रोल कार पर नहीं रहा और कार विधायक की कार को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई।
मारपीट की स्थिति को देखते हुए विधायक ने तुरंत पुलिस को बुला लिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छात्रों को उनकी कार सहित झांसी रोड थाने ले आई। यहां कार भी जब्त कर ली गई और छात्रों को रात 12:30 बजे तक थाने में बैठाए रखा गया।
रातभर की हलचल के बावजूद किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई। विधायक देवेंद्र जैन बिना किसी रिपोर्ट या शिकायत के एक शादी समारोह में चले गए। इससे साफ जाहिर है कि मामला राजनीतिक रसूख और पुलिस के संतुलन में सुलझा लिया गया।
सीएसपी हीना खान ने बताया कि छात्रों की गाड़ी का टायर फटा था, जिससे हादसा हुआ। लेकिन उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि छात्रों को देर रात तक थाने में क्यों बैठाया गया। जिससे पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े होते हैं।
यह भी पढ़ें..इंदौर में बीजेपी विधायकों, नगर अध्यक्ष की बात नहीं मानी तो हड़ताली DAVV कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई, 2 कर्मचारी नेता निलंबित
thesootr links
MP News | bjp mla | बीजेपी विधायक कार एक्सीडेंट | Gwalior Police
कहासुनी बढ़ी, तो छात्रों ने पीएसओ से की मारपीट
हादसे के बाद विधायक के सुरक्षाकर्मी (PSO) ने छात्रों से सख्ती दिखाई, जिससे मामला गरम हो गया। इस पर छात्रों ने पीएसओ के साथ हाथापाई कर दी। घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई।
छात्रों को थाने ले गई पुलिस
विधायक ने नहीं की शिकायत
देर रात तक बैठे रहे छात्र?
यह भी पढ़ें..इंदौर में बीजेपी विधायकों, नगर अध्यक्ष की बात नहीं मानी तो हड़ताली DAVV कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई, 2 कर्मचारी नेता निलंबित
5 बिंदुओं में समझें पूरी खबर:
- विधायक देवेंद्र जैन की कार से छात्रों की कार की टक्कर हुई।
- हादसे के बाद छात्र और सुरक्षाकर्मी (PSO) के बीच मारपीट हुई।
- विधायक ने पुलिस को बुलाया और छात्र थाने लाए गए।
- रात 12:30 बजे तक छात्र थाने में बैठे रहे, कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
- विधायक बिना शिकायत दिए शादी समारोह में चले गए, पुलिस जवाब देने से बचती रही।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj