MP के चार शहरों में UPSC प्रीलिम्स आज, भोपाल के 50 सेंटरों में परीक्षा, जानें जरूरी गाइडलाइन
Kaushiki | May 25, 2025, 10:21 IST
UPSC प्रीलिम्स परीक्षा
आज पूरे देश में लाखों युवा यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा देंगे। इसे पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा का मौका मिलेगा। मध्य प्रदेश के चार शहरों में परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित हो रही है।
आज 25 मई 2025 को पूरे देश में लाखों युवा यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा देंगे। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में रात से खराब मौसम का असर बना हुआ है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे परीक्षा केंद्र समय से पहले पहुंच जाएं ताकि किसी परेशानी से बचा जा सके।
ये खबर भी पढ़ें... जामिया मिलिया इस्लामिया ने शुरु की 2026 UPSC IAS फ्री कोचिंग योजना, 29 मई तक करें आवेदन
MP के 4 शहरों में
आज मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में UPSC की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित हो रही है। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। भोपाल में 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि इंदौर में 36 और ग्वालियर में 30 केंद्रों पर परीक्षार्थी शामिल होंगे।
बता दें कि, इंदौर में पहले NEET UG परीक्षा के दौरान बिजली कटौती की समस्या आई थी, जिसके बाद बिजली कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि इस परीक्षा के दौरान बिजली सप्लाई बाधित न हो।
ये खबर भी पढ़ें... MP UPSC Topper List : UPSC 2024 में चमके मध्यप्रदेश के तारे, देखें कौन बने टॉपर
UPSC प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं:
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
यूपीएससी एग्जाम | Prelims | Prelims Exam | यूपीएससी प्रीलिम्स | MP News | Madhya Pradesh | मध्यप्रदेश न्यूज
दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में रात से खराब मौसम का असर बना हुआ है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे परीक्षा केंद्र समय से पहले पहुंच जाएं ताकि किसी परेशानी से बचा जा सके।
ये खबर भी पढ़ें... जामिया मिलिया इस्लामिया ने शुरु की 2026 UPSC IAS फ्री कोचिंग योजना, 29 मई तक करें आवेदन
MP के 4 शहरों में UPSC प्रीलिम्स परीक्षा
बता दें कि, इंदौर में पहले NEET UG परीक्षा के दौरान बिजली कटौती की समस्या आई थी, जिसके बाद बिजली कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि इस परीक्षा के दौरान बिजली सप्लाई बाधित न हो।
ये खबर भी पढ़ें... MP UPSC Topper List : UPSC 2024 में चमके मध्यप्रदेश के तारे, देखें कौन बने टॉपर
परीक्षा की तैयारियां और केंद्र डिटेल
- भोपाल: 50 परीक्षा केंद्र सक्रिय हैं।
- इंदौर: 36 केंद्रों पर 14 हजार 6 सौ 92 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
- ग्वालियर: 30 केंद्रों पर 8 हजार 509 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
- जबलपुर: परीक्षा का आयोजन इसी दिन होगा।
परीक्षा का समय और शिफ्ट
पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी।
दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक चलेगी।
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे से पहले पहुंचना होगा, अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
- एडमिट कार्ड और सरकारी पहचान पत्र साथ लेकर आएं।
- एडमिट कार्ड की फोटो, नाम, QR कोड आदि की स्पष्टता होनी चाहिए।
- मोबाइल, पेजर, स्मार्टवॉच, पेन ड्राइव, या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र पर ले जाना प्रतिबंधित है।
- केवल काले प्वाइंट पेन से उत्तर लिखें।
- परीक्षा केंद्र पर बैग, वॉलेट या कीमती सामान की कोई व्यवस्था नहीं होगी।
यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न
- पेपर-1 में जनरल स्टडीज शामिल होता है, जिसमें इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थशास्त्र, विज्ञान और तकनीक से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- इस पेपर का कुल अंक 200 होते हैं और इसकी अवधि 2 घंटे होती है।
- पेपर-2 को CSAT (सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट) कहा जाता है, जिसमें एप्टीट्यूड टेस्ट, रीजनिंग, समझ और निर्णय क्षमता से जुड़े 80 प्रश्न होते हैं।
- इस पेपर का भी कुल अंक दो सौ होता है और इसका समय भी 2 घंटे होता है।
- पेपर-2 क्वालीफाइंग पेपर होता है, जिसमें 33% नंबर अनिवार्य हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
यूपीएससी एग्जाम | Prelims | Prelims Exam | यूपीएससी प्रीलिम्स | MP News | Madhya Pradesh | मध्यप्रदेश न्यूज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari