तमिलनाडु के 9वें CM बनेंगे सुपर स्टार विजय: TVK को 5 पार्टियों का समर्थन, शपथ आज सुबह 10 बजे
Sanjay Dhiman | May 09, 2026, 23:19 IST
Photograph: (the sootr)
तमिलनाडु में अभिनेता विजय को 121 विधायकों का समर्थन मिल चुका है। शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 10 मई की सुबह 10 बजे चेन्नई में होगा। TVK को अब 5 पार्टियों का समर्थन मिल गया है।
तमिलनाडु की राजनीति में कल एक नया इतिहास बनने जा रहा है। फिल्मी पर्दे पर दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले थलपति विजय अब असली दुनिया के नायक बनने के लिए तैयार हैं। रविवार 10 मई की सुबह 10 बजे चेन्नई का जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम एक बड़ी राजनीतिक क्रांति का गवाह बनेगा।
तमिलनाडु के चहेते सुपरस्टार और TVK चीफ सी.जोसेफ विजय कल राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। प्रशंसकों में भारी उत्साह है और पूरी चेन्नई नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
शनिवार, 09 मई को विजय ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से खास मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने सरकार बनाने के लिए 121 विधायकों का समर्थन पत्र उन्हें सौंपा था। बता दें कि राज्य में बहुमत का आंकड़ा 118 विधायकों का है। विजय ने इस जादुई आंकड़े को पार कर लिया है।
अब राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए न्योता दे दिया है। महाबलीपुरम के रिसॉर्ट में रुके सभी विधायक पूरी तरह एकजुट नजर आ रहे हैं। वहां सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई चूक न हो।
4 मई को जब चुनाव नतीजे आए, तो राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई। विजय की पार्टी TVK 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। लेकिन बहुमत के लिए 10 सीटों की कमी अब भी खल रही थी। इसके बाद शुरू हुआ समर्थन जुटाने का असली सियासी खेल।
सबसे पहले कांग्रेस ने अपने 5 विधायकों के साथ विजय को समर्थन दिया। इसके बाद लेफ्ट पार्टियों यानी CPI और CPI(M) ने भी 2-2 विधायक देकर साथ निभाया। इस तरह विजय धीरे-धीरे सत्ता की दहलीज के करीब पहुँचते चले गए।
शुक्रवार की रात तक मामला थोड़ा फंसा हुआ नजर आ रहा था। VCK और IUML के समर्थन को लेकर सस्पेंस बरकरार था। शनिवार सुबह आखिरकार इन दोनों दलों ने अपने 2-2 विधायकों का समर्थन पत्र सौंप दिया। इसके साथ ही विजय का पलड़ा भारी हो गया और उनके पास 121 विधायक हो गए।
पिछले तीन दिनों से शपथ ग्रहण को लेकर जो अटकलें चल रही थीं, उन पर अब विराम लग गया है। अब कल सुबह विजय आधिकारिक तौर पर तमिलनाडु की कमान संभाल लेंगे।
4000 बुकिंग रद्द: खराब मौसम के चलते चारधाम के बाद केदारनाथ की उड़ानें कैंसिल
रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों में इंजीनियर बदले, रिसाली के ईई को मिला अतिरिक्त प्रभार
एमपी के गुना में अडानी समूह का बड़ा निवेश, 1056 करोड़ से लगेगा सीमेंट प्लांट
राजनांदगांव में फर्जी माईनिंग अफसर बनकर पहुंचा गिरोह, 10 हजार मांगने पर हुआ शक, महिला सहित 3 गिरफ्तार
तमिलनाडु के चहेते सुपरस्टार और TVK चीफ सी.जोसेफ विजय कल राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। प्रशंसकों में भारी उत्साह है और पूरी चेन्नई नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
राज्यपाल को सौंपा 121 विधायकों का समर्थन पत्र
अब राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए न्योता दे दिया है। महाबलीपुरम के रिसॉर्ट में रुके सभी विधायक पूरी तरह एकजुट नजर आ रहे हैं। वहां सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई चूक न हो।
बहुमत का गणित: कैसे मिली विजय को सत्ता की चाबी?
सबसे पहले कांग्रेस ने अपने 5 विधायकों के साथ विजय को समर्थन दिया। इसके बाद लेफ्ट पार्टियों यानी CPI और CPI(M) ने भी 2-2 विधायक देकर साथ निभाया। इस तरह विजय धीरे-धीरे सत्ता की दहलीज के करीब पहुँचते चले गए।
आखिरी वक्त तक बना रहा रोमांच: VCK और IUML का साथ
पिछले तीन दिनों से शपथ ग्रहण को लेकर जो अटकलें चल रही थीं, उन पर अब विराम लग गया है। अब कल सुबह विजय आधिकारिक तौर पर तमिलनाडु की कमान संभाल लेंगे।
सियासी घटनाक्रम की पूरी टाइमलाइन...
- 4 मई: चुनाव नतीजों में TVK को मिलीं सबसे ज्यादा 108 सीटें।
- 5 मई: कांग्रेस के 5 विधायक जुड़े, कुल संख्या 113 तक पहुंची।
- 6 मई: गवर्नर ने बहुमत की कमी के कारण दावा ठुकरा दिया।
- 7 मई: लेफ्ट पार्टियों का समर्थन मिला, आंकड़ा 117 पर पहुंचा।
- 8 मई: VCK के समर्थन पर सस्पेंस रहा, शपथ ग्रहण फिर टला।
- 9 मई: VCK और IUML का मिला साथ, कुल 121 विधायक हुए।
4000 बुकिंग रद्द: खराब मौसम के चलते चारधाम के बाद केदारनाथ की उड़ानें कैंसिल
रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों में इंजीनियर बदले, रिसाली के ईई को मिला अतिरिक्त प्रभार
एमपी के गुना में अडानी समूह का बड़ा निवेश, 1056 करोड़ से लगेगा सीमेंट प्लांट
राजनांदगांव में फर्जी माईनिंग अफसर बनकर पहुंचा गिरोह, 10 हजार मांगने पर हुआ शक, महिला सहित 3 गिरफ्तार
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari