तमिलनाडु और पुडुचेरी में करोड़पति विधायकों की भरमार, मार्टिन परिवार की संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप
Ravi Kant Dixit | May 07, 2026, 20:43 IST
Photograph: (the sootr)
तमिलनाडु और पुडुचेरी में करोड़पति विधायकों का बोलबाला है। ADR रिपोर्ट के अनुसार लीमारोज मार्टिन देश की सबसे अमीर विधायक बनीं। जानें पूरी डिटेल।
नई दिल्ली. हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण ही नहीं बदले, राज्यों के जनप्रतिनिधियों की आर्थिक ताकत की भी बड़ी तस्वीर सामने रख दी। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार सबसे अमीर विधायक तमिलनाडु और पुडुचेरी से चुनकर आए हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में विजयी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति सबसे कम दर्ज की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु में विजयी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 48.34 करोड़ रुपए रही, जबकि पुडुचेरी में यह औसत 45.1 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में विधायकों की औसत संपत्ति केवल 3.73 करोड़ रुपए रही। राजनीतिक दलों के भीतर भी संपत्ति का बड़ा अंतर सामने आया है। तमिलनाडु में AIADMK के विजयी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 152.9 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जो देश में सबसे ज्यादा है। माना जा रहा है कि मार्टिन परिवार की भारी संपत्ति ने इस औसत को असाधारण स्तर तक पहुंचाया।
![1700e943-4ea]()
तमिलनाडु इस बार सबसे अमीर जनप्रतिनिधियों वाला राज्य बनकर उभरा है। यहां 233 विजेताओं के आंकड़ों में औसत संपत्ति 48.34 करोड़ रुपए रही। AIADMK के विजयी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 152.9 करोड़ रुपए दर्ज हुई। TVK के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 27.1 करोड़ और DMK के विजेताओं की औसत संपत्ति 14.4 करोड़ रुपए रही।
सबसे अमीर विजेताओं की सूची में लालगुड़ी सीट से AIADMK की लीमारोज मार्टिन शीर्ष पर रहीं। उनकी घोषित संपत्ति 5863.7 करोड़ रुपए है। इसके बाद पेरंबूर सीट से TVK के सुपरस्टार थलापति विजय रहे, जिनकी संपत्ति 648.9 करोड़ रुपए दर्ज की गई है। वे तिरुचिरापल्ली (ईस्ट) सीट से भी चुनाव जीते हैं।
विल्लीवक्कम सीट से TVK के आधार अर्जुना की संपत्ति 534.9 करोड़ रुपए है। अंबासमुद्रम सीट से AIADMK के डॉ. एसाक्की सुबाया के पास 419.1 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की गई, जबकि पोलाची सीट से DMK के के. नित्यानंदन 170.5 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सूची में शामिल रहे।
![a38159f6-a76]()
पुडुचेरी में 30 विजयी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 45.1 करोड़ रुपए दर्ज हुई है। भाजपा के विजयी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 55.9 करोड़ रुपए रही, जबकि AINRC के विजेताओं की औसत संपत्ति 23.9 करोड़ और DMK की 17 करोड़ रुपए दर्ज हुई। सबसे अमीर विजेता कामराज नगर सीट से Latchiya Jananayaka Katchi के जोस चार्ल्स मार्टिन रहे। उनकी कुल संपत्ति 609.1 करोड़ रुपए बताई गई।
मन्नाडीपेट सीट से भाजपा के ए. नमस्सिवायम 85.5 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे। ओरलेमपेट सीट से Neyam Makkal Kazhagam के जीएन एलियास कूप्पूसामी के पास 77 करोड़ रुपए की संपत्ति दर्ज हुई। थिरुनल्लार सीट से भाजपा के जीएनएस राजशेखरन की संपत्ति 68.3 करोड़ रुपए और मुदलियारपेट सीट से भाजपा के ए. जॉनकुमार की संपत्ति 59.8 करोड़ रुपए रही।
केरलम में 135 विजेताओं के आंकड़ों के अनुसार औसत संपत्ति 6.95 करोड़ रुपए रही। यहां केरल कांग्रेस के उम्मीदवार सबसे ज्यादा संपन्न निकले। पार्टी के विजेताओं की औसत संपत्ति 45.2 करोड़ रुपए रही। भाजपा के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 38.1 करोड़ रुपए दर्ज हुई। IUML के विजेताओं की औसत संपत्ति 7.3 करोड़ और कांग्रेस के उम्मीदवारों की 3.8 करोड़ रुपए रही।
सबसे अमीर विजेता कुट्टनाड सीट से Kerala Congress के रेजी चेरियन रहे, जिनकी संपत्ति 219 करोड़ रुपए दर्ज हुई। नेमोम सीट से भाजपा के आर. चंद्रशेखर के पास 112 करोड़ रुपए की संपत्ति रही।
कोथमंगलम सीट से केरल कांग्रेस के एस. थेकुम्पुरम की संपत्ति 68.6 करोड़ रुपए, कासरगोड सीट से IUML के कल्लात्रा माहिन की संपत्ति 61.5 करोड़ रुपए और मुवट्टुपुझा सीट से कांग्रेस के डॉ. एम. कुजालनादन की संपत्ति 39.8 करोड़ रुपए दर्ज हुई।
असम में 126 विजयी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 8.84 करोड़ रुपए रही। यहां BOPF के विजयी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 9.9 करोड़ रुपए रही। भाजपा के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 7.5 करोड़, कांग्रेस की 6.5 करोड़ और AGP की 2.8 करोड़ रुपए दर्ज हुई।
सबसे अमीर विजेता बिन्नाकांडी सीट से AIUDF के एम. बदरुद्दीन अजमल रहे। उनकी घोषित संपत्ति 226.3 करोड़ रुपए है। कोकराझार सीट से BoPF की सेवली मोहिलारी 63.2 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। जलुकबाड़ी सीट से उम्मीदवार व राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के पास 35.2 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की गई है। ढेकियाजुली सीट से भाजपा के अशोक सिंघल की संपत्ति 34.7 करोड़ रुपए और धाकुआखाना सीट से भाजपा के एनके डोले की संपत्ति 33.4 करोड़ रुपए रही।
पश्चिम बंगाल में 292 विजयी उम्मीदवारों के आंकड़ों के अनुसार औसत संपत्ति केवल 3.73 करोड़ रुपए रही, जो सभी राज्यों में सबसे कम है। यहां AITC के विजयी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 5.37 करोड़ रुपए और भाजपा उम्मीदवारों की 2.98 करोड़ रुपए रही।
सबसे अमीर विजेता नबाग्राम सीट से भाजपा के दिलीप साहा रहे, जिनकी कुल संपत्ति 43 करोड़ रुपए दर्ज हुई। कसबा सीट से AITC के अहमद जे. खान के पास 39.5 करोड़ रुपए की संपत्ति रही। सागरदिघी सीट से AITC के बायरन बिस्वास 33.4 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सूची में रहे।
सप्तग्राम सीट से भाजपा के स्वराज घोष की संपत्ति 29 करोड़ रुपए और हावड़ा दक्षिण सीट से AITC की नंदिता चौधरी की संपत्ति 26.4 करोड़ रुपए दर्ज हुई।
ADR की रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि देश की राजनीति में करोड़पति उम्मीदवारों का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। कई राज्यों में राजनीतिक दलों के भीतर भी संपत्ति का अंतर बेहद बड़ा दिखाई दिया। तमिलनाडु और पुडुचेरी जैसे राज्यों में अरबों की संपत्ति वाले उम्मीदवार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे, जबकि पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में औसत संपत्ति अपेक्षाकृत काफी कम रही।
यह खबरें भी पढ़ें..
अब मुख्यमंत्री नहीं रहीं ममता बनर्जी, राज्यपाल ने बर्खास्त किया पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल
फैन क्लब से मुख्यमंत्री की दावेदारी तक, 15 साल में थलपति विजय ने कैसे जीता तमिलनाडु?
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के पीए की सरेआम गोली मारकर हत्या
Election Results 2026: बंगाल में 9 को भाजपा सरकार की शपथ, तमिलनाडु में सुपर स्टार विजय ने किया सरकार बनाने का दावा
रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु में विजयी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 48.34 करोड़ रुपए रही, जबकि पुडुचेरी में यह औसत 45.1 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में विधायकों की औसत संपत्ति केवल 3.73 करोड़ रुपए रही। राजनीतिक दलों के भीतर भी संपत्ति का बड़ा अंतर सामने आया है। तमिलनाडु में AIADMK के विजयी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 152.9 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जो देश में सबसे ज्यादा है। माना जा रहा है कि मार्टिन परिवार की भारी संपत्ति ने इस औसत को असाधारण स्तर तक पहुंचाया।
1700e943-4ea
तमिलनाडु में दौलत का रिकॉर्ड
सबसे अमीर विजेताओं की सूची में लालगुड़ी सीट से AIADMK की लीमारोज मार्टिन शीर्ष पर रहीं। उनकी घोषित संपत्ति 5863.7 करोड़ रुपए है। इसके बाद पेरंबूर सीट से TVK के सुपरस्टार थलापति विजय रहे, जिनकी संपत्ति 648.9 करोड़ रुपए दर्ज की गई है। वे तिरुचिरापल्ली (ईस्ट) सीट से भी चुनाव जीते हैं।
विल्लीवक्कम सीट से TVK के आधार अर्जुना की संपत्ति 534.9 करोड़ रुपए है। अंबासमुद्रम सीट से AIADMK के डॉ. एसाक्की सुबाया के पास 419.1 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की गई, जबकि पोलाची सीट से DMK के के. नित्यानंदन 170.5 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सूची में शामिल रहे।
a38159f6-a76
पुडुचेरी में भी करोड़पतियों का दबदबा
मन्नाडीपेट सीट से भाजपा के ए. नमस्सिवायम 85.5 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे। ओरलेमपेट सीट से Neyam Makkal Kazhagam के जीएन एलियास कूप्पूसामी के पास 77 करोड़ रुपए की संपत्ति दर्ज हुई। थिरुनल्लार सीट से भाजपा के जीएनएस राजशेखरन की संपत्ति 68.3 करोड़ रुपए और मुदलियारपेट सीट से भाजपा के ए. जॉनकुमार की संपत्ति 59.8 करोड़ रुपए रही।
केरलम में क्षेत्रीय दलों के नेता संपन्न
सबसे अमीर विजेता कुट्टनाड सीट से Kerala Congress के रेजी चेरियन रहे, जिनकी संपत्ति 219 करोड़ रुपए दर्ज हुई। नेमोम सीट से भाजपा के आर. चंद्रशेखर के पास 112 करोड़ रुपए की संपत्ति रही।
कोथमंगलम सीट से केरल कांग्रेस के एस. थेकुम्पुरम की संपत्ति 68.6 करोड़ रुपए, कासरगोड सीट से IUML के कल्लात्रा माहिन की संपत्ति 61.5 करोड़ रुपए और मुवट्टुपुझा सीट से कांग्रेस के डॉ. एम. कुजालनादन की संपत्ति 39.8 करोड़ रुपए दर्ज हुई।
असम में बदरुद्दीन अजमल सबसे अमीर
सबसे अमीर विजेता बिन्नाकांडी सीट से AIUDF के एम. बदरुद्दीन अजमल रहे। उनकी घोषित संपत्ति 226.3 करोड़ रुपए है। कोकराझार सीट से BoPF की सेवली मोहिलारी 63.2 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। जलुकबाड़ी सीट से उम्मीदवार व राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के पास 35.2 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की गई है। ढेकियाजुली सीट से भाजपा के अशोक सिंघल की संपत्ति 34.7 करोड़ रुपए और धाकुआखाना सीट से भाजपा के एनके डोले की संपत्ति 33.4 करोड़ रुपए रही।
पश्चिम बंगाल में सबसे कम औसत संपत्ति
सबसे अमीर विजेता नबाग्राम सीट से भाजपा के दिलीप साहा रहे, जिनकी कुल संपत्ति 43 करोड़ रुपए दर्ज हुई। कसबा सीट से AITC के अहमद जे. खान के पास 39.5 करोड़ रुपए की संपत्ति रही। सागरदिघी सीट से AITC के बायरन बिस्वास 33.4 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सूची में रहे।
सप्तग्राम सीट से भाजपा के स्वराज घोष की संपत्ति 29 करोड़ रुपए और हावड़ा दक्षिण सीट से AITC की नंदिता चौधरी की संपत्ति 26.4 करोड़ रुपए दर्ज हुई।
ADR ने खोली चुनावी राजनीति की आर्थिक तस्वीर
यह खबरें भी पढ़ें..
अब मुख्यमंत्री नहीं रहीं ममता बनर्जी, राज्यपाल ने बर्खास्त किया पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल
फैन क्लब से मुख्यमंत्री की दावेदारी तक, 15 साल में थलपति विजय ने कैसे जीता तमिलनाडु?
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के पीए की सरेआम गोली मारकर हत्या
Election Results 2026: बंगाल में 9 को भाजपा सरकार की शपथ, तमिलनाडु में सुपर स्टार विजय ने किया सरकार बनाने का दावा
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari