त्रिची एयरपोर्ट के पास हवा में करीब 3 घंटे चक्कर काटने के बाद एयर इंडिया के विमान की लैंडिंग, सभी 140 यात्री सुरक्षित
Ravi Singh | Oct 11, 2024, 22:21 IST
ि
तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। विमान करीब तीन घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा। इस दौरान त्रिची एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया था।
Trichy Airport Emergency landing : तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। शारजाह जा रहे इस विमान के हाइड्रॉलिक्स में खराबी आने के बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा की। करीब तीन घंटे तक हवा में चक्कर लगाए। इस दौरान त्रिची एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया था और बचाव के सभी उपकरणों का इंतजाम किया गया था, लेकिन सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
त्रिची-शारजाह फ्लाइट में जिस तरह की खराबी आई थी। इसके बाद बेली लैंडिंग की तैयारी हो रही थी, लेकिन इसकी जरूरत नहीं पड़ी। पायलट ने समझदारी दिखाते हुए वापस एयरपोर्ट पर लैंड कराया। विमान में सवार यात्रियों को सिर्फ तकनीकी खराबी के बारे में बताया गया। एटीसी को जैसे ही विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी की जानकारी मिली, एयरपोर्ट को अलर्ट कर दिया गया। इस बीच विमान त्रिची के आसमान में चक्कर लगाता रहा। लैंडिंग के समय कोई घटना न हो, इसके लिए नीचे एयरपोर्ट पर सारे इंतजाम किए गए थे। विमान से ईंधन कम करने के बाद पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग कराई।
विमान रात 8:14 बजे लैंड हुआ। इससे पहले विमान का ईंधन कम किया गया था। विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद विमान के पायलट ने बहुत समझदारी से काम लिया। एयर इंडिया की इस फ्लाइट ने शाम करीब 5 बजे त्रिची एयरपोर्ट से शारजाह के लिए उड़ान भरी थी। विमान के हाइड्रोलिक में खराबी आने के बाद विमान आबादी के ऊपर ही चक्कर लगाता रहा। अच्छी बात यह रही कि विमान में तकनीकी खराबी आने के बावजूद सुरक्षित लैंडिंग हुई और लैंडिंग के समय कोई चिंगारी नहीं निकली।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एयर इंडिया के विमान की त्रिची एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद पायलट और क्रू को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मुझे यह सुनकर खुशी हुई कि एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान सुरक्षित उतर गया है। लैंडिंग गियर में समस्या की खबर मिलते ही मैंने तुरंत अधिकारियों के साथ फोन पर एक आपातकालीन बैठक की। उन्हें दमकल गाड़ियों, एम्बुलेंस और चिकित्सा सहायता की तैनाती सहित सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों को लागू करने का निर्देश दिया। मैंने अब जिला कलेक्टर को सभी यात्रियों की निरंतर सुरक्षा सुनिश्चित करने और आगे की सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। सुरक्षित लैंडिंग के लिए कैप्टन और क्रू को मेरी बधाई।
इससे पहले त्रिची एयरपोर्ट के निदेशक गोपालकृष्णन ने एयर इंडिया के विमान में हाइड्रोलाइनिंग फेल होने की पुष्टि की थी। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि यह फ्लाइट शारजाह जा रही थी। विमान में 140 यात्री सवार हैं। बेली लैंडिंग में विमान का ईंधन कम हो जाता है। इमरजेंसी लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट को अलर्ट पर रखा गया है। एयर इंडिया के जिस विमान में खराबी आई है, उसका नंबर IXB613 है। एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। जानकारी में कहा जा रहा है कि ईंधन जलने के बाद विमान को उतारा जाएगा।
एयरपोर्ट पर अलर्ट
लैंडिंग हुई सवा तीन घंटे के बाद
सीएम स्टालिन ने दी बधाई
इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman