ड्रिलमैन का खतरनाक स्टंट, जीभ से रोके 57 फैन, गिनीज बुक में नाम दर्ज
Vikram Jain | Jan 04, 2025, 17:46 IST
ड्रिलमैन क्रांति कुमार ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड। न Photograph: (the sootr)
जहां लोगों को पंखों के घूमते ब्लेड से दूर रहने की सलाह दी जाती है वहीं ड्रिलमैन के नाम से मशहूर तेलंगाना के क्रांति कुमार ने अपनी इलेक्ट्रिक फैन के ब्लेड को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया।
ड्रिल मैन के नाम से मशहूर तेलंगाना के क्रांति कुमार पनिकेरा (Kranti Kumar Panikera) ने अपने अद्भुत स्टंट से दुनिया को हैरान कर दिया है। उन्होंने अपनी जीभ से 57 इलेक्ट्रिक फैन के ब्लेड को एक मिनट में रोककर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। इस अजीबोगरीब और खतरनाक स्टंट के वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है और अब तक इस वीडियो को 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग हैरत में है और ड्रिल मैन क्रांति कुमार के करतब की जमकर सराहना कर रहे है।
तेलंगाना के सूर्यापेट के निवासी क्रांति कुमार अपनी अनोखे टेंलेट के कारण "ड्रिल मैन" के नाम से मशहूर हैं। क्रांति कुमार ने एक मिनट में 57 इलेक्ट्रिक फैन के ब्लेड को अपनी जीभ से रोककर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया है। अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने आधिकारिक अकाउंट से इस करतब का वीडियो शेयर किया है।
जल्द फर्राटा भरेगी लंबी दूरी की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, हुआ ट्रायल रन
वीडियो में क्रांति कुमार रंगीन शर्ट पहने हुए, बड़े आत्मविश्वास के साथ इलेक्ट्रिक फैन के सामने खड़े होते हैं और अपनी जीभ से पंखों के घूमते हुए ब्लेड को रोकने लगते हैं। उनके द्वारा किए गए इस स्टंट को देखकर दर्शक चौंक गए और तालियां भी बजाईं। इस रिकॉर्ड को हासिल करने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और अब तक इसे 60 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
दाल चावल सबसे पौष्टिक खाना, अब US न्यूट्रिशन कॉन्फ्रेंस ने भी माना
हालांकि, इस रिकॉर्ड पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने चिंता भी जताई है। कुछ ने इस स्टंट को खतरनाक मानते हुए सवाल उठाए कि पंखे के तेज ब्लेड से उनकी जीभ क्यों नहीं कट गई। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि अब उन्हें इंडस्ट्रियल पंखों पर भी अपनी जीभ आजमानी चाहिए। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि यह जीभ लोहे की है। वायरल वीडियो पर यूजर्स लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
क्रांति कुमार तेलंगाना के रहने वाले हैं, जिन्हें ड्रिलमैन के नाम से भी जाना जाता है, क्रांति अपने साहसिक और हैरान करने वाले प्रदर्शनों के लिए फेमस हैं। उन्होंने इंडियाज गॉट टैलेंट, बिग सेलिब्रिटी चैलेंज, जेड टैलेंट शो और इंडिया का मस्त कलंदर जैसे कार्यक्रमों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी प्रतिभा टेंगो टैलेंटो मुचो टैलेंटो और अमेरिकाज गॉट टैलेंट जैसे शो तक फैली हुई है।
क्रांति कुमार की बड़ी उपलब्धि
जल्द फर्राटा भरेगी लंबी दूरी की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, हुआ ट्रायल रन
स्टंट को देखकर चौंक गए दर्शक
दाल चावल सबसे पौष्टिक खाना, अब US न्यूट्रिशन कॉन्फ्रेंस ने भी माना
स्टंट पर यूजर्स ने जताई हैरानी
क्रांति कुमार ने दिया यह संदेश
इन आलोचनाओं के बावजूद, क्रांति कुमार पनिकेरा ने जवाब दिया कि यह रिकॉर्ड केवल उनकी मेहनत और सपनों की ताकत का परिणाम है। क्रांति कुमार ने अपने संदेश में कहा कि वे एक छोटे से गांव से आते हैं, जहां बड़े सपने देखना बहुत कठिन था। उनका कहना था कि चार बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करना उनके लिए एक अविश्वसनीय उपलब्धि है और वे इसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आभारी हैं।
कौन हैं 'ड्रिलमैन' क्रांति कुमार?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA