दाल चावल सबसे पौष्टिक खाना, अब US न्यूट्रिशन कॉन्फ्रेंस ने भी माना
Vikram Jain | Jan 03, 2025, 17:27 IST
दाल-चावल सबसे पौष्टिक खाना Photograph: (Indore)
अमेरिका में न्यूट्रिशन कॉन्फ्रेंस ने सादे खाने में दाल चावल को सबसे बेहतर और फायदेमंद बताया है। कॉन्फ्रेस में इस बात का दावा किया गया है कि दाल चावल दुनिया का सबसे पौष्टिक खाना है। जानें क्यों खाना चाहिए दाल चावल...
NEW DELHI. एक बार फिर से साबित हो गया है कि घर का सादा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, और इसमें सबसे प्रमुख है दाल चावल। हाल ही में, US न्यूट्रिशन कॉन्फ्रेंस ने दाल चावल को सबसे अधिक पौष्टिक आहार माना है। अमेरिका के न्यूट्रिशन कॉन्फ्रेंस ने दुनिया के सबसे ज्यादा पौष्टिक भोजन की कैटेगरी में भारतीय दाल चावल को रखा है। हालांकि, यह बात भारत में पहले से ही होते आ रही है कि दाल-चावल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद और हल्का आहार है। अब यह आहार दुनिया भर में सबसे ज्यादा पौष्टिक माने गए खाने में शामिल हो गया है।
दाल चावल एक साथ खाने से शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-A, D, E, B1, C, K और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये तत्व नसों और हृदय के लिए लाभकारी होते हैं और सूजन, पेट फूलने जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, बी3 का भी अच्छा स्रोत होने के कारण यह शरीर के मेटाबोलिज्म को बेहतर बनाता है। दाल चावल खाने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। अगर आप चावल को पकाने से पहले उसे थोड़ी देर के लिए भिगोते हैं, तो यह और भी ज्यादा पौष्टिक हो जाता है।
कोरोना के 5 साल बाद चीन में HMPV का कहर, नए वायरस से मचा हाहाकार
दाल चावल में प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर के लिए आवश्यक हैं। इसके अलावा, यह कम कैलोरी वाला आहार है और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करता है, बिना अतिरिक्त वसा जमा किए। यही कारण है कि इसे दुनिया का सबसे पौष्टिक खाना माना जा रहा है। US न्यूट्रिशन कॉन्फ्रेंस ने सादे खाने में दाल चावल को सबसे बेहतर और फायदेमंद बताया है।
दाल चावल क्यों है इतना फायदेमंद?
कोरोना के 5 साल बाद चीन में HMPV का कहर, नए वायरस से मचा हाहाकार
कौन सी बीमारियों से मिलती है राहत?
- कब्ज और अपच: दाल चावल में पर्याप्त फाइबर होता है, जो पाचन प्रक्रिया को सुधारता है और कब्ज की समस्या को कम करता है।
- एसिडिटी: यह पेट में एसिडिटी और जलन की समस्या को भी कम करने में मदद करता है।
- हृदय रोग: दाल में मौजूद फोलेट हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में सहायक होता है।
- नींद की गुणवत्ता: दाल चावल शरीर के लिए आरामदायक होता है और यह नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है।
- वेट कंट्रोल: दाल चावल में कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है। और यह लंबे समय तक पेट को भरा रखता है, जिससे वेट कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
क्यों माना गया पौष्टिक आहार?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari