साइबर क्राइम : इस कॉल कोड के नंबर से रहें सावधान! टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने किया अलर्ट

Amresh Kushwaha | Sept 12, 2024, 18:06 IST
Share
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने किया अलर्ट
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने किया अलर्ट

रिलायंस जियो ने ग्राहकों को फ्रॉड कॉल्स और मैसेज से सावधान रहने की चेतावनी दी है। कंपनी ने यह चेतावनी फर्जी कॉल और साइबर अपराध शिकायत को देखते हुए जारी की है।

देश भर में साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को अलर्ट करते हुए चेतावनी जारी की है। कंपनी ने यूजर्स को फ्रॉड कॉल्स और मैसेज से सावधान रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही टेलीकॉम कंपनी ने यूजर्स को सावधान करते हुए फर्जी कॉल कोड भी जारी किए हैं।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

इस कोड नंबर के कॉल से रहें सावधान

कंपनी ने यूजर्स को एसएमएक भेजकर सावधान करते हुए कहा कि वे +92 कोड या अन्य स्रोतों से पुलिस अधिकारी बनकर की गई कॉल्स या मैसेजों से सावधान रहें। इसके साथ ही साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए 1930 पर कॉल या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट कर सकते हैं।

इस तहर से हो रही ठगी

धोखेबाज अक्सर लोगों को ठगने के लिए खुद को पुलिस या जांच एजेंसियों के अधिकारी के रूप में प्रस्तुत करते हैं, ताकि वे पर्सनल जानकारी साझा करें या पैसे दें। हाल ही में, सीबीआई ने भी जनता को चेतावनी दी है कि अपराधी सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों से पैसे ठगने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही एजेंसी के लोगों और वरिष्ठ अधिकारियों के नामों का उपयोग करके लोगों को धोखा देने का प्रयास कर रहे हैं।

फ्रॉड से बचने के लिए उपाय

  • फ्रॉड से बचने के लिए, आप कुछ सावधानियां बरत सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति कॉल पर खुद को पुलिस अधिकारी बताता है, तो उनसे उनके बैज नंबर, विभाग का नाम, और कॉन्टेक्ट नंबर मांगें। इसके बाद, आप इसे आधिकारिक चैनलों से वैरिफाई कर सकते हैं।
  • संवेदनशील जानकारी, जैसे कि सामाजिक सुरक्षा नंबर, बैंक खाता जानकारी, या क्रेडिट कार्ड विवरण, फोन पर साझा करने से बचें।
  • असली पुलिस अधिकारी कभी भी तुरंत भुगतान या निर्णय लेने के लिए दबाव नहीं डालेंगे। अगर कोई व्यक्ति तुरंत पेमेंट मांगता है, तो यह संकेत है कि वह फ्रॉड है।
  • अगर आपको कॉल के बारे में संदेह है, तो कॉल काट दें और सीधे पुलिस विभाग से संपर्क करें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Cyber ​​crime
  • साइबर क्राइम
  • Cyber ​​fraud
  • रिलायंस जियो
  • cyber fraud call
  • फ्रॉड कॉल्स से सावधान
  • Beware of Fraud Calls
  • फर्जी कॉल कोड
  • Fake Call Codes
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच