संसद में घुसने वाले आरोपियों ने कहा- हमें इलेक्ट्रिक शॉक दिया, विपक्षी दलों से जुड़े होने की बात कबूलने का दबाव बना रही पुलिस

Rahul Garhwal | Feb 01, 2024, 21:07 IST
Share
संसद में घुसने वाले आरोपियों ने कहा- हमें इलेक्ट्रिक शॉक दिया, विपक्षी दलों से जुड़े होने की बात कबूलने का दबाव बना रही पुलिस
संसद में घुसने वाले आरोपियों ने कहा- हमें इलेक्ट्रिक शॉक दिया, विपक्षी दलों से जुड़े होने की बात कबूलने का दबाव बना रही पुलिस

संसद में घुसने वाले आरोपियों ने कहा कि हमें इलेक्ट्रिक शॉक दिया। पुलिस पर आरोप लगाए।

NEW DELHI. संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले 6 में से 5 आरोपियों ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है। आरोपियों का कहना है कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपियों ने कहा कि उन्हें इलेक्ट्रिक शॉक दिया और 70 सादे कागज पर साइन करवाए, हम पर विपक्षी दलों के साथ जुड़े होने की बात स्वीकर करने पर दबाव बनाया जा रहा है।

कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सेशन कोर्ट जज हरदीप कौर के सामने 6 आरोपियों को 31 जनवरी को पेश किया गया था। जज हरदीप कौर ने सभी आरोपी मनोरंजन डी, सागर शर्मा, ललित झा, अमोल शिंदे, महेश कुमावत और नीलम आजाद की न्यायिक हिरासत 1 मार्च तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से भी जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई 17 फरवरी को होगी।

संसद में विजिटर्स एंट्री के लिए नया सिस्टम

संसद में विजिटर्स के लिए एंट्री करना अब आसान नहीं होगा। संसद में घुसपैठ के बाद विजिटर्स एंट्री सिस्टम बदल दिया गया है। अब संसद में एंट्री के लिए ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी से गुजरना होगा। नए सिस्टम में बायोमैट्रिक, QR Code और स्मार्ट कार्ड तीनों अप्रूव कराना अनिवार्य होगा।

13 दिसंबर को संसद में हुई थी घुसपैठ

संसद में 13 दिसंबर को शीतकालीन सत्र के दौरान 2 शख्स विजिटर्स गैलरी से लोकसभा कक्ष में कूद गए थे और पीला धुआं फैला दिया था। उन्होंने इस दौरान नारे लगाए थे। संसद के बाहर 2 अन्य लोगों ने भी नारे लगाते हुए पीला धुआं छोड़ा था। सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। स्मोक अटैक के बाद संसद में सांसदों ने जमकर हंगामा किया था। कई विपक्षी सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया था।

Tags:
  • संसद की सुरक्षा में सेंध
  • Breach in the security of the Parliament
  • statement of the accused who entered the Parliament
  • allegations of the accused on the police
  • 6 accused who entered the Parliament
  • संसद में घुसने वाले आरोपियों का बयान
  • आरोपियों का पुलिस पर आरोप
  • संसद में घुसने वाले 6 आरोपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई