सट्टा बाजार BJP को नहीं दे रहा 319 सीट, क्या सच में हो गया है Axis my India का सर्वे लीक!

Jitendra Shrivastava | Apr 20, 2024, 24:27 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

लोकसभा चुनाव में मतदान अभी चल ही रहा है और मतगणना 4 जून को होनी है, पर सट्टा मार्केट ने यह दावा कर दिया है कि भाजपा को 319 सीट भी नहीं मिलेंगी

नील तिवारी, JABALPUR. मतगणना के बाद चुनाव परिणाम भले ही 4 जून को आएंगे पर सट्टा मार्केट ने भारतीय जनता पार्टी ( BJP) के 400 पार की कोशिश को दरकिनार करते हुए गठबंधन के अलावा भाजपा को 319 सीट पर सीमित होने का दावा किया है। सटोरिये अभी से यह दावा कर रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार तो बनने वाली है, पर परिणाम में बहुत बड़ा फेरबदल नहीं रहेगा।

कांग्रेस की 49 सीटों से ऊपर न आने का भाव


सट्टा बाजार के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 319 से कम लोकसभा सीटें मिलेगी और NDA गठबंधन की ही सरकार बनेगी । भारतीय जनता पार्टी ने धारा 370 हटाने के नाम पर 370 सीटों की जनता से मांग की थी, वहीं गठबंधन के साथ अबकी बार 400 पार का दावा किया था। वहीं अगर कांग्रेस की बात करें तो, सट्टा बाजार कांग्रेस की 49 सीटों से ऊपर न आने पर भाव लगा रहा है। जिसके अनुसार कांग्रेस की 50 सीट भी नहीं आ रही हैं। लोकसभा या भारतीय संसद के निचले सदन में वर्तमान में 543 सदस्य हैं। इनमें से 530 सीधे राज्यों से और 20 केंद्र शासित प्रदेशों से चुने जाते हैं और किसी भी पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 50% सीटों की जरूरत होती है। तो इस प्रकार बहुमत का आंकड़ा 272 तो बीजेपी अकेले ही पार कर रही है। 400 पार कर पूरे सदन पर दबदबा बनाने से बीजेपी अभी दूर ही रह जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

भोपाल के अमन सिंह को अडानी ग्रुप में प्रेसिडेंट स्ट्रेटजी की जिम्मेदारी, MACT में की थी पढ़ाई

घटा Voting परसेंट, मतदाता के मन में क्या,थाह लेने जुटे राजनीतिक पंडित

कांग्रेस पुरानी कुछ सीटों से हाथ धो सकती है


अगर 2019 के चुनाव परिणाम की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी को 303 सीट मिलीं थी वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ कुल मिलाकर 353 सीट थीं और कांग्रेस मात्र 52 सीट पर सिमट गई थी। तो अगर सट्टा बाजार की माने तो बीजेपी की सीटों में वृद्धि तो होनी है। वहीं कांग्रेस को भी पुरानी कुछ सीटों से हाथ धोने का सट्टा बाजार में रुझान नजर आ रहा है।

axis my India का सर्वे लीक- अबकी बार नहीं 400 पार!


और इधर एक्सेस माय इंडिया का ओपिनियन पोल लीक होने की चर्चा है। द सूत्र यह दावा नहीं करता कि यह ओपिनियन पोल सही है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। एक्सेस माय इंडिया के हवाले से बताया जा रहा है कि बीजेपी और एनडीए को क्लियर मेजॉरिटी नहीं मिल रही है। यानी अबकी बार 400 पार का नारा बहुत दूर की कौड़ी बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक्सेस माय इंडिया के हवाले से दौड़ रहे इस सर्वे में दावा किया गया है कि एनडीए यानी बीजेपी और सहयोगी दलों को 243 से 254 सीटें ही मिल पाएंगी। वही इंडिया गठबंधन यानी कांग्रेस और सहयोगी दलों को 232 से 242 सिम मिलेंगी। अन्य राजनीतिक दलों को 40 से 55 सीट मिल सकती हैं। यानी स्पष्ट है कि बीजेपी जो 400 पार के दावे कर रही है वह संभव होता नहीं दिख रहा है। इस सर्वे के अनुसार बीजेपी मध्य प्रदेश में 6 सीटें खो सकती है। यानी उसे अभी 29 में से 28 सीट हासिल हैं, जो की घटकर 23 रह जाएंगी। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी को चार सीटों का नुकसान बताया जा रहा है।

axis my india
axis my india



एजेंसी ने किया खंडन


इस वायरल सर्वे में एक्सेस माय इंडिया के प्रमुख प्रदीप गुप्ता के नाम से जो कुछ भी मीडिया में वायरल हो रहा है, उसका संस्थान खंडन किया है। संस्थान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया कि एक्सेस माय इंडिया कभी भी चुनाव पूर्व ओपिनियन पोल प्रकाशित नहीं करता है। एक्सेस माय इंडिया 1 जून की शाम 6:30 बजे इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के निर्देश के अनुसार ही सिर्फ एग्जिट पोल प्रकाशित करेगा।

axis my india khandan
axis my india khandan




Tags:
  • कांग्रेस
  • BJP
  • सट्टा बाजार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज