हिंसा से जूझ रहे सूडान से भारतीयों का पहला जत्था भारत रवाना, भारतीयों के वापसी के लिए सरकार का ऑपरेशन कावेरी

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
हिंसा से जूझ रहे सूडान से भारतीयों का पहला जत्था भारत रवाना, भारतीयों के वापसी के लिए सरकार का ऑपरेशन कावेरी

New Delhi. सूडान गृहयुद्ध जूझ रहा है। वहां की सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष जारी है। अब भारतीय नौसेना का एक जहाज सूडान में फंसे भारतीयों के पहले जत्थे को लेकर सउदी अरब के जेद्दा के लिए रवाना हो चुका है। विदेश मंत्रालय ने आज इस बाबत जानकारी दी है। भारतीय सरकार ने हिंसाग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने सोमवार से ही ऑपरेशन कावेरी की शुरूआत की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आईएनएस सुमेधा पर सवार भारतीयों की तस्वीर ट्वीट की है। तस्वीर में भारतीय हाथ में तिरंगा थामे खुश नजर आ रहे हैं। 



विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘ सूडान में फंसे हुए भारतीयों का पहला जत्था ऑपरेशन कावेरी के तहत रवाना हुआ। आईएनएस सुमेधा 278 लोगों के साथ पोर्ट सूडान से जेद्दा जा रहा है। इस जत्थे में कई बच्चे भी शामिल हैं। हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने की योजना के तहत भारत ने जेद्दा में दो सी-130 सैन्य परिवहन विमान और पोर्ट सूडान में आईएनएस सुमेधा को तैनात किया है’। 




  • यह भी पढ़ें 


  • अगले साल लोकसभा चुनाव में मोदी के खिलाफ लामबंदी की कोशिश, कौन दल साथ आएंगे, कितना काम आएगा नीतीश फॉर्मूला, जानें सब



  • नहीं थम रहा सूडान में हिंसा का दौर




    जेद्दा पहुंचने के बाद भारतीयों को स्वदेश लाया जाएगा, बता दें कि सूडान में करीब 3 हजार भारतीय हैं, राजधानी खार्तूम में कई स्थानों पर लड़ाई चल रही है। सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच बीते 10 दिनों से संघर्ष जारी है। जिसमें अब तक 400 से ज्यादा लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है। 



    प्रधानमंत्री ने दिए थे घर वापसी के निर्देश




    प्रधानमंत्री मोदी ने बीते शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में सूडान से भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने की योजनाओं की तैयारी के लिए निर्देश दिए थे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सूडान की स्थिति पर हाल ही में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा की थी। भारत अमेरिका, मिस्र, संयुक्त राष्ट्र सहित कई देशों के सम्पर्क में है।


    ऑपरेशन कावेरी विदेश मंत्रालय ने किया ट्वीट सूडान से भारतीयों की वापसी Ministry of External Affairs tweeted Return of Indians from Sudan Operation Kaveri