स्वर कोकिला लता से लेकर एक्टर, कॉमेडियन, स्पोर्ट्सपर्सन तक 16 हस्तियां इस साल दुनिया छोड़कर चली गईं

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
स्वर कोकिला लता से लेकर एक्टर, कॉमेडियन, स्पोर्ट्सपर्सन तक 16 हस्तियां इस साल दुनिया छोड़कर चली गईं

BHOPAL. हर साल अपनी खट्टी-मीठी यादों को समेटे रहता है। बस कुछ दिनों में 2022 भी रुखसत होने वाला है। इस साल भी देश-विदेश की कई हस्तियां अलविदा हो गईं। हम आपको ऐसे ही 16 हस्तियों के बारे में बता रहे हैं.... 



1. लता मंगेशकर का निधन यानी सुरों की देवी का चला जाना




publive-image

एआर रहमान के साथ लता मंगेशकर।




जिनकी आवाज ही जिनकी पहचान रही यानी स्वर कोकिला लता मंगेशकर 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं। लता जी की आवाज ने 6 दशकों से भी ज्यादा संगीत की दुनिया को सुरों से नवाजा। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 8 जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल में ICU में एडमिट कराया गया था। लता जी ने 20 भाषाओं में करीब 30 हजार गाने गाए।



2. बजाज को हमारा बजाज बनाने वाले थे राहुल बजाज



publive-image



दिग्गज कारोबारी राहुल बजाज का 12 फरवरी को पुणे में निधन हो गया है। 83 साल के राहुल बजाज लंबे समय से बीमार थे और कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। वे लंबे समय तक बजाज ऑटो के चेयरमैन रहे थे। 2001 में उन्हें पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया था। घर-घर में बजाज स्कूटर पहुंचाने का क्रेडिट राहुल बजाज को ही जाता है।



3. बप्पी लाहिड़ी यानी डिस्को पर पूरे देश को थिरकाने वाला




publive-image

बप्पी भारत में डिस्को को लेकर आए। मिथुन चक्रवर्ती को स्टार बनाने में बप्पी का बहुत बड़ा योगदान था।




80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को को मशहूर बनाने वाले संगीतकार और सिंगर बप्पी लाहिड़ी का 15 फरवरी 2022 को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। बप्पी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 14 फरवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन एक दिन बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को उनके घर बुलाया। उन्हें फिर अस्पताल लाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं, जिसकी वजह से निधन हो गया। बप्पी, किशोर कुमार के भांजे थे।



4. बिरजू महाराज यानी जिनकी चाप से नृत्य भी थिरक जाए



publive-image



मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में 17 फरवरी को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उन्होंने दिल्ली स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। लखनऊ घराने से ताल्लुक रखने वाले बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को हुआ था। बि‍रजू महाराज कथक नर्तक होने के साथ-साथ शास्त्रीय गायक भी थे। उन्होंने कथक नृत्य को नई ऊंचाइयां दीं। उन्हें पद्म विभूषण समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया। लखनऊ के कथक घराने में पैदा हुए बिरजू महाराज के पिता का नाम अच्छन महाराज था, जबक‍ि चाचा का नाम शम्भू महाराज था। दोनों ही नाम देश के प्रसिद्ध कलाकारों में शुमार था। 9 साल की उम्र में पिता के गुजर जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारी बिरजू महाराज के कंधों पर आ गई थी। फिर भी उन्होंने अपने चाचा से कत्थक नृत्य प्रशिक्षण लेना शुरू किया और जिंदगी का सफर शुरू किया। बिरजू महाराज ने कई बॉलीवुड फिल्‍मों जैसे देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी के लिए डांस कोरियोग्राफ किया था। इसके अलावा उन्‍होंने सत्यजीत राय की फिल्म ‘शतरंज के खिलाड़ी‘ में म्यूजिक भी दिया था।



5. जो बर्फ की सिल्ली पर बॉल घुमा दे वो शेन वॉर्न



publive-image



दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न का 4 मार्च को निधन हो गया था। वे 52 साल के थे। वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे। बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका। वॉर्न के नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 के औसत से 708 विकेट लिए। मुरलीधरन ने टेस्ट में 800 विकेट लिए थे। 1993 से 2005 तक वॉर्न ने 194 वनडे में 293 विकेट लिए। 1999 क्रिकेट वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनका अहम योगदान था।



6. पंजाब की शान थे सिद्धू मूसेवाला



publive-image



पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू जब अपनी जीप से जा रहे थे, तभी बदमाशों ने गाड़ी को घेरकर चारों ओर से फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की। सिद्धू मूसेवाला के भी कई गोलियां लगी, वहीं उनके एक साथ ही घायल हो गए। सिद्धू मूसेवाला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली थी।



7. केके यानी वो सिंगर जिनका हर गाना हिट था



publive-image



मशहूर सिंगर केके का 31 मई को कोलकाता में निधन हो गया। वे यहां कॉन्सर्ट करने गए थे। कॉन्सर्ट के बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद वे गिर गए। केके की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत डिक्लेयर कर दिया। गायक केके का पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नथ है। इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में से एक केके ने अपनी आवाज में कई गाने गाए। 23 अगस्त 1970 को जन्मे केके ने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और तमिल गानों के लिए अपनी आवाज दी। 



8. भारत का करीबी दोस्त चला गया




publive-image

भारत आए शिंजो आबे (ब्लैक ड्रेस और कोटि) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव क्षेत्र बनारस गए थे, जहां गंगा आरती में शामिल हुए थे।




जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का 8 जुलाई को निधन हो गया था। उन्हें क्योटो के पास नारा शहर में एक भाषण के दौरान गोली मार दी गई थी। बेहद गंभीर हालत में उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया। कुछ घंटों बाद उनके निधन की सूचना आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें अपना दोस्त मानते थे। मोदी ने उनके भारत दौरे के दौरान अहमदाबाद में रोड शो किया था।



9. ‘भाबीजी घर पर हैं’ का एक सितारा हमेशा के लिए अस्त हो गया



publive-image



‘भाबीजी घर पर हैं’ सीरियल में मलखान का किरदार निभाने वाले दीपेश भान 23 जुलाई को दुनिया को अलविदा कह गए। दीपेश सोशल मीडिया पर भी अपने पोस्ट के जरिए फैंस को हंसाते नजर आते थे। दीपेश ने अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में भी ऐसा ही कुछ किया था। दीपेश ने अपनी रील शेयर करते हुए लिखा- भगवान आपका भला करे। वीडियो में  दीपेश कहते हैं कि दो औरते अगर खुसर-फुसर कर रही हों तो ये समझ जाइए डेटा ट्रांसफर हो रहा है और जब ये बोल दें कि हटाओ बहन, हमको क्या लेना है तो समझ जाइए डाटा सेव हो गया है और वायरल होने के लिए तैयार है।



10. भारत के वॉरेन बफे थे झुनझुनवाला



publive-image



शेयर मार्केट के बिग बुल (Big Bull) के नाम से मशहूर दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने 14 अगस्त 22 को 62 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। 2-3 हफ्ते पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले झुनझुनवाला ने महज 5 हजार रुपए से हजारों करोड़ की संपत्ति खड़ी कर दी थी। झुनझुनवाला ने 1985 में दलाल स्ट्रीट में कदम रखा था। निधन के समय उनकी नेटवर्थ करीब 40 हजार करोड़ के आसपास थी। झुनझुनवाला को भारत का वॉरेन बफे कहा जाता था।



11. एक कारोबारी दिग्गज जो एक्सीडेंट में चला गया



publive-image



टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और दिग्गज कारोबारी साइरस मिस्त्री का 4 सितंबर को एक सड़क हादसे में निधन हो गया। मुंबई के पास पालघर जिले में उनकी मर्सिडीज कार सड़क के किनारे डिवाइडर से टकरा गई। साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे और उनके साथ कार में कुल चार लोग सवार थे। इनमें से साइरस मिस्त्री समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हादसा मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर हुआ। बताया गया था कि  एक्सीडेंट के वक्त महिला कार ड्राइव कर रही थी।



12. ठहाकों की शान थे राजू श्रीवास्तव



publive-image



कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर 2022 को 58 साल की उम्र में निधन हो गया था। कई दिन वे दिल्ली एम्स में भर्ती रहे। अगस्त 2022 में राजू श्रीवास्तव की अचानक तबीयत खराब हुई थी, इसके बाद से ही वह हॉस्पिटल में एडमिट थे। दरअसल, राजू श्रीवास्तव दिल्ली के होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे। ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हुए उन्हें सीने में दर्द हुआ और वे नीचे गिर गए। इसके बाद राजू श्रीवास्तव को उनके जिम ट्रेनर फौरन अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर्स के मुताबिक, एक्सरसाइज करते समय राजू श्रीवास्तव को कार्डियक अरेस्ट आया था।



13. छोटे रोल्स से बड़ा नाम बने अरुण बाली



publive-image



एक्टर अरुण बाली का 7 अक्टूबर को मुंबई में निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि वह न्यूरो संबंधी बीमारी के कारण लंबे समय से परेशान थे और कुछ महीने पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अरुण बाली की आखिरी फिल्‍म ‘गुडबाय’ 7 अक्टूबर को र‍िलीज हुई थी। इस फिल्‍म में वे अम‍िताभ बच्‍चन के ससुर के क‍िरदार में दिखे थे। अरुण बाली फिल्म ‘सत्याְ’, ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’, ‘रेडी’, ‘बर्फी’, ‘ओह माई गॉड’,’केदारनाथ’, ‘जमीन’ और ‘सौगंध’,’जेंटलमैन’, ‘फूल और अंगारे’, ‘खलनायक’ और ‘पानीपत’ समेत कई फिल्मों में नजर आए थे। 



14. आम आदमी के नेता थे मुलायम



publive-image



उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को निधन हो गया। गुड़गांव के मेदांता अस्तपाल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 82 साल के थे। पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम ने लंबी सियासी पारी खेली। तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। उन्हें बेहद साहसिक सियासी फैसलों के लिए भी जाना जाता है। 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।



15. कैरेक्टर रोल्स की जान थे विक्रम गोखले



publive-image



विक्रम गोखले ने 75 साल की उम्र में 26 अक्टूबर को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। उनकी हालत 23 नवंबर से ही नाजुक बनी हुई थी और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। हिंदी सिनेमा और छोटे पर्दे के अलावा विक्रम ने मराठी थिएटर का भी नाम कमाया। उनके पिता चंद्रकांत गोखले मराठी थिएटर और फिल्मों के एक्टर थे। उनकी परदादी दुर्गाबाई कामत को भारतीय फिल्मों की पहली एक्ट्रेस बताया जाता है। 1971 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना से अपना सफर शुरू किया था। स्वर्ग नरक, इंसाफ, अग्निपथ, खुदा गवाह, अधर्म, तड़ीपार, आंदोलन, हम दिल दे चुके सनम, भूल भूलैया, दे दना दन, बैंग बैंग, अय्यारी, हिचकी और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। 



16. एक्ट्रेस का सूरज उगा ही था कि अस्त हो गया



publive-image



टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस 20 साल की तुनीषा शर्मा 23 दिसंबर की रात अपने शो के सेट पर फंदे से लटकी मिली थीं। सीरियल अलीबाबा की में लीड रोल कर रही थीं। तुनीषा अपने को स्टार शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूप में फंदे पर लटकी मिली। बताया जा रहा है कि वे शीजान से ब्रेकअप होने को लेकर डिप्रेस थीं। बाद में शीजान को गिरफ्तार कर लिया गया।

 


year ender 2022 Lata Mangeshkar Died Raju Shrivastava Died Singer KK Died Bappi Lahiri Died ईयर एंडर 2022 लता मंगेशकर का निधन राजू श्रीवास्तव का निधन सिंगर केके का निधन बप्पी लाहिड़ी का निधन