वित्त मंत्रालय के वो 9 चेहरे, जिनकी बजट तैयार करने में होती है अहम भूमिका

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
वित्त मंत्रालय के वो 9 चेहरे, जिनकी बजट तैयार करने में होती है अहम भूमिका

NEW DELHI. देश में सालभर के लिए हर साल एक बजट तैयार किया जाता है। ये बजट सालभर में होने वाले अलग-अलग खर्चो के लिए पेश किया जाता है। आज (1 फरवरी) को जो बजट पेश होगा वो केंद्र की मोदी सरकार का आखिरी बजट है। क्योंकि अलगे साल लोकसभा चुनाव होने है। लेकिन क्या आप जानते है कि इस बजट को तैयार करने में कितने लोगों की भूमिका रही है। अगर नहीं, तो चलिए आपको बताते है। इस बजट को तैयार करने के लिए कुल 9 लोगों ने इंपॉर्टेंट रोल प्ले किया है। निर्मला सीतारमण इस बार लगातार पांचवीं बार बजट पेश कर रही हैं। उनका इस बजट में सबसे ज्यादा योगदान रहा है।



निर्मला सीतारमण



देश का केंद्रीय बजट तैयार करने के प्रोसेस में निर्मला सीतारमण का सबसे खास योगदान रहा है। निर्मला सीतारमण देश की वित्त मंत्री है, जो लगातार पांचवीं बार केंद्रीय बजट कुछ ही देर में पेश करने जा रही हैं। 



publive-image



पीयूष गोयल 



पीयूष गोयल देश के वाणिज्य मंत्री हैं।  इनका बजट तैयार होने के प्रोसेस में महत्वपूर्ण योगदान है। गोयल के पास सीमित समय के लिए ही सही पूर्व में वित्त मंत्रालय संभालने का अनुभव भी है।



publive-image



टीवी सोमनाथन 



बजट 2023 तैयार करने में वित्त सचिव टीवी सोमनाथन का भी अहम रोल है। सोमनाथन, तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं। 



publive-image



अजय सेठ 



बजट 2023 तैयार करने के लिए अजय सेठ का भी प्रमुख चेहरा हैं। यह वित्त मंत्रालय के इकोनॉमिक अफेयर्स विभाग के प्रभारी सचिव है। अजय, बजट से जुड़े इनपुट्स और अलग-अलग तरह के वित्तीय स्टेट्मेंट तैयार करने में अहम योगदान है। 



publive-image



तुहिन कांत पांडेय 



तुहिन कांत पांडेय वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले विनिवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव हैं। इनका मुख्य योगदान LIC का IPO लाने और Air India के निजीकरण में भी रहा है।



publive-image



संजय मल्होत्रा



हाल ही में नियुक्त हुए राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के आइएएस अधिकारी हैं। उनके ऊपर यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी कि बजट में की गई घोषणाएं सरकार की पॉलिसी और महत्वकांक्षाओं के अनुरूप हों।



publive-image



विवेक जोशी 



विवेक जोशी, अक्टूबर 2022 को वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव बने। इससे पहले यें गृह विभाग के तहत जनगणना के रजिस्ट्रार जनरल और निदेशक थे। बजट 2023 में इनका भी अहम यागदान है। 



publive-image



वी अनंत नागेश्वरन 



वी अनंत नागेश्वरण को 2022 के बजट के पहले चीफ इकोनॉमिक ऑफिसर चुना गया था। इस बार जब बजट तैयार किया जा रहा है उस पूरी प्रक्रिया में नागेश्वरण भी अहम भूमिका में रहे हैं। उनके पास 2022-23 के लिए आर्थिक सर्वे का ड्राफ्ट तैयार करने की भी जिम्मेदारी थी। इसे संसद में मंगलवार ( 31 जनवरी)को पेश किया गया।



publive-image



शक्तिकांत दास



1980 बैच के तमिलनाडु कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी शक्तिकांत दास 12 दिसंबर 2018 से भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का पद संभाल रहे हैं। इनका बजट 2023 को तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 



publive-image


बजट तैयार करने में इन लोगों की अहम भूमिका Important role of these people in preparing Budget वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट मोदी सरकार बजट Budget News Finance Minister Nirmala Sitharaman Budget Modi Govt Budget Union Budget 2023-24 budget 2023