'लश्कर का CEO बोल रहा हूं...', RBI को मिली लश्कर-ए-तैयबा से धमकी!

Sourabh Bhatnagar | Nov 17, 2024, 12:44 IST
Share
लश्कर के निशाने पर RBI!
लश्कर के निशाने पर RBI!

आरबीआई के कस्टमर केयर नंबर पर एक धमकी भरा कॉल आया। कॉल करने वाले ने दावा किया कि वह लश्कर-ए-तैयबा का 'सीईओ' है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कस्टमर केयर नंबर पर एक धमकी भरा कॉल आया। कॉल करने वाले ने दावा किया कि वह लश्कर-ए-तैयबा का 'सीईओ' है। फोन पर उसने कहा, "पीछे का रास्ता बंद कर दो। इलेक्ट्रिक कार खराब हो गई है", और इसके बाद फोन काट दिया।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर शुरू की जांच

आरबीआई के सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर मुंबई के माता रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को शुरुआती जांच में यह किसी की शरारत लग रही है, लेकिन मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Indigo Flight में बम, रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, एक गिरफ्तार

मुंबई की लॉ फर्म को भी मिली थी धमकी

इससे पहले, गुरुवार (14 नवंबर) को मुंबई की JSA लॉ फर्म को बम धमकी वाला ईमेल मिला। मेल में फरजान अहमद नाम से दावा किया गया कि उनके कार्यालयों और बेलार्ड एस्टेट में बम रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की, लेकिन कोई संदिग्ध सामग्री नहीं पाई गई।

ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं

पिछले कुछ महीनों में बम धमकी या खतरनाक कॉल की घटनाओं में तेजी आई है। स्कूल, होटल, एयरपोर्ट, बाजार, और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कई बार ऐसी धमकियां झूठी साबित हुईं। 27 अक्टूबर को मुंबई एयरपोर्ट पर भी एक CISF जवान को धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें कहा गया था कि उड़ान भरने पर कोई भी जीवित नहीं रहेगा। जांच में यह भी अफवाह निकली।
महंगाई ने 14 महीनों का रिकॉर्ड तोड़ा , RBI का तय दायरा भी टूटा

पुलिस की अपील

पुलिस का कहना है कि लोग ऐसी शरारतों से बचें और जिम्मेदारी से व्यवहार करें। सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • RBI
  • लश्कर-ए-तैयबा
  • भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया
  • मुंबई पुलिस
  • hindi news
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट