मैंने बम रख दिया है कोई नहीं बच पाएगा... धमकी भरा ई-मेल देखते ही उड़े एंबिएंस मॉल प्रबंधन के होश
Vikram Jain | Aug 17, 2024, 19:20 IST
Threat to bomb Gurugram Ambience Mall
गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल मॉल प्रबंधन के पास आया था। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ता की टीम जांच में जुटी है।
Gurugram. गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 3 थाना क्षेत्र के एंबियंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल के जरिए धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मॉल प्रबंधन की सूचना पर मौके पर पुलिस ने जायजा लिया है। मौके पर पुलिस अलर्ट पर है। फिलहाल पुलिस और बम निरोधक दस्ता की टीम मौके पर जांच में जुटी है। फिलहाल मॉल के अंदर चप्पे-चप्पे की तलाश जारी रही है।
दरअसल, एंबियंस मॉल प्रबंधन के पास धमकी भरा ई-मेल आया था। जिसमें लिखा है कि बिल्डिंग में बम लगाया हैं। बिल्डिंग के अंदर के लोग मारे जाएंगे, कोई भी बच नहीं पाएगा। क्योंकि मुझे अपनी जिंदगी से नफरत है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मॉल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मॉल को खाली कराया।
ये खबर भी पढ़ें... लखनऊ एयरपोर्ट पर हादसा , रेडियोएक्टिव लीक के कारण 2 कर्मचारी बेहोश , NDRF और SDRF ने संभाला मोर्चा
पुलिस के अनुसार मॉल को बम उड़ाने की धमकी भरा मेल प्रबंधन को मिला था। पुलिस ने एहतियात के तौर पर मॉल को खाली करा दिया है। आधे से ज्यादा मॉल की जांच की गई है। चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौके मौजूद है। पुलिस का कहना है कि मेल किसने भेजा इसको लेकर साइबर क्राइम की टीम जांच कर रही है।
फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर धमकी भरा मेल किसने भेजा है। इस पूरी घटना के पीछे आखिर कौन है, जिसने धमकी देते हुए लिखा है कि मैंने मॉल में बम रख दिया है, कोई नहीं बच पाएगा।
मॉल प्रबंधन को भेजा धमकी भरा मेल
ये खबर भी पढ़ें... लखनऊ एयरपोर्ट पर हादसा , रेडियोएक्टिव लीक के कारण 2 कर्मचारी बेहोश , NDRF और SDRF ने संभाला मोर्चा
चेकिंग में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु
फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर धमकी भरा मेल किसने भेजा है। इस पूरी घटना के पीछे आखिर कौन है, जिसने धमकी देते हुए लिखा है कि मैंने मॉल में बम रख दिया है, कोई नहीं बच पाएगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava