BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- लोकपाल ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI जांच के लिए कहा, जानें मामले में क्या बोलीं TMC सांसद

Vikram Jain | Nov 08, 2023, 24:00 IST
Share
BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- लोकपाल ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI जांच के लिए कहा, जानें मामले में क्या बोलीं TMC सांसद
BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- लोकपाल ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI जांच के लिए कहा, जानें मामले में क्या बोलीं TMC सांसद

निशिकांत दुबे के CBI जांच के दावे को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पलटवार किया है।

NEW DELHI. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के संसद में सवाल के बदले पैसा मामले में विवाद जारी है। मोइत्रा पर आरोप लगाने वाले झारखंड के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि लोकपाल ने महुआ के खिलाफ सीबीआई जांच के लिए कहा है। निशिकांत दुबे के दावे पर महुआ ने अपने तेवर दिखाए। महुआ ने कहा कि सबसे पहले गौतम अडानी मामले में सीबीआई को केस दर्ज करना चाहिए।

महुआ ने यह किया ट्वीट

महुआ ने एक्स पोस्ट में गृह मंत्रालय को टैग किया है और लिखा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा का सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि कैसे चीन और यूएई सहित विदेशी निवेश वाली कंपनियां देश के एयरपोर्ट और बंदरगाह खरीद रही हैं। इसके बाद सीबीआई का स्वागत है, वह मेरी जूती काउंट कर ले।

लोकपाल पर खड़े किए सवाल

महुआ मोइत्रा ने एक अन्य ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने लोकपाल पर सवाल उठाए। महुआ ने तंज कसा है कि यह जानकर खुशी हुई कि पीएम नरेंद्र मोदी का लोकपाल अस्तित्व में है। उन्होंने सवाल उठाया कि इस मामले में लोकपाल दफ्तर बयान क्यों जारी नहीं करता।

पहले भी दिया था जूती वाला बयान

इससे पहले भी महुआ जूती वाला बयान दे चुकी हैं। एक्स पोस्ट में महुआ ने कहा था कि बीजेपी मेरे खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करने की योजना बना रही है। महुआ ने कहा था कि ईडी व सीबीआई मुझसे यह पूछे कि मेरे पास कितने जोड़ी जूते हैं। सीबीआई को अडानी मामले पर केस दर्ज करना चाहिए।

एथिक्स कमेटी पर भी भड़की थीं महुआ

संसद में सवाल के बदले पैसा मामले में जब महुआ एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुई थीं तब वे कमेटी के सवालों पर भड़क गई थीं। उन्होंने कहा था कि कमेटी ने शब्दों के जरिये मेरी बेइज्जती की है। इसके बाद महुआ ने एथिक्स कमेटी के सवालों को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को लेटर लिखा था।

Tags:
  • BJP MP Nishikant Dubey
  • बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे
  • TMC MP Mahua Moitra
  • case of taking money in exchange for questions in Parliament
  • Mahua targets CBI and Lokpal
  • Mahua Moitra News
  • टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा
  • संसद में सवाल के बदले पैसा लेने का मामला
  • महुआ का सीबीआई और लोकपाल पर निशाना
  • महुआ मोइत्रा न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज