MP में कोहरे के साथ बादलों का डेरा बरकरार, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं वज्रपात का अलर्ट, CG में ठंड कम, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Pratibha Rana | Jan 09, 2024, 24:00 IST
Share
 MP में कोहरे के साथ बादलों का डेरा बरकरार, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं वज्रपात का अलर्ट, CG में ठंड कम, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
MP में कोहरे के साथ बादलों का डेरा बरकरार, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं वज्रपात का अलर्ट, CG में ठंड कम, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

कोहरे ने यहां ऐसा डेरा डाल दिया है कि इस सीजन लगातार 18 दिन से आसमान धुंधलाया हुआ है। सुबह से शाम तक लगातार कोहरा छाने की अवधि अधिकतम 16 घंटे तक रही।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कोहरे और बादलों के कारण दिन में ठिठुरन बरकरार है। कड़कड़ाती ठंड, तेज हवाओं, बर्फबारी और बारिश समेत ओलों के साथ कई इलाकों में कोहरे का भी असर बना है। आज (9 जनवरी) मालवा के इंदौर और उससे सटे उज्जैन संभाग में कहीं-कहीं ओले गिरने की उम्मीद है। जबकि भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

मप्र के कुछ इलाकों में वज्रपात का अलर्ट

मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक जिन हिस्सों से बादल हटने लगे हैं, वहां तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। जिन हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, वहां रात का तापमान ज्यादा और दिन का कम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज ( 9 जनवरी) मंगलवार को भी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, सागर संभाग के जिलों में बारिश होने का उम्मीद हैं। मौसम विभाग ने सीहोर, भोपाल, रतलाम, शिवपुरी एवं ग्वालियर जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

ग्वालियर में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव

मप्र के ग्वालियर में कड़ाके की सर्दी की वजह से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कलेक्टर ने आदेश जारी किए है कि सुबह 10 बजे से पहले यहां कोई स्कूल नहीं खुलेगा। ग्वालियर के सभी स्कूल 10 बजे खुलेंगे, जो दिन में 4 बजे तक चलेंगे। यह आदेश 13 जनवरी तक के लिए है। इसमें सभी प्राइवेट स्कूल भी शामिल हैं। वहीं खरगोन जिले में भी स्कूलों का समय बदल गया है। नर्सरी से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे के बाद लगेंगीं। कलेक्टर का यह आदेश आज से 13 जनवरी तक लागू रहेगा।

नमी ज्यादा, घने बादल छाए

मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक नमी ज्यादा है। घने बादल छाए हैं और हवा की रफ्तार कम है, इस वजह से रात तक कोहरा है। घने कोहरे की अवधि औसत 6 घंटे होती थी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बदले मौसम से बारिश और कोहरा होता है।

छत्तीसगढ़ में ठंड कम

छत्तीसगढ़ में नमी के कारण रात में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। राज्य में ठंड कम हो गई है और अब गर्मी महसूस होने लगी है। दोपहर का अधिकतम तापमान पिछले तीन दिनों में डेढ़ से पांच डिग्री तक बढ़ गया है। रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। अगले एक-दो दिनों और कमी नहीं आएगी।

Tags:
  • weather forecast
  • आज का मौसम
  • Aaj Ka Mousam
  • MP weather
  • MP Tempertaure
  • MP weather news
  • MP-CG weather report
  • MP rain alert
  • cold in MP
  • Chhattisgarh Weather News
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी मौसम
  • एमपी तापमान
  • मौसम न्यूज
  • मौसम रिपोर्ट
  • rajasthan weather news
  • राजस्थान में ओले का अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई