कड़ाके की सर्दी से ठिठुरा MP, छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश ,राजस्थान में भी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी, जानिए कब मिलेगी ठंड से राहत
Pratibha Rana | Jan 21, 2024, 09:03 IST
कड़ाके की सर्दी से ठिठुरा MP, छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश ,राजस्थान में भी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी, जानिए कब मिलेगी ठंड से राहत
छत्तीसगढ़ में आज सुबह से झमाझम बारिश जारी है। रात करीब 3 बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर रुक-रुककर जारी है।
BHOPAL/RAIPUR/JAIPUR. मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज ( 21 जनवरी) को कई जिलों में बारिश होने की भी संभावना है। इसके अलावा कुछ जिलों में शीतलहर चलने और घने कोहरे का भी अलर्ट है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर से आ रही सर्द हवाओं की वजह से मप्र के सभी जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं छत्तीसगढ़ में आज सुबह से झमाझम बारिश जारी है। रात करीब 3 बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर रुक-रुककर जारी है। जबकि राजस्थान में हाडकंपाने वाली सर्दी का सितम बरकरार है। पारे में उतार चढ़ाव चल रहा है। प्रदेश में अभी 23 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
मध्य प्रदेश में आज 21 जनवरी 2024 को मौसम सुहावना रहेगा। आसमान साफ रहेगा और हवा में नमी की मात्रा मध्यम रहेगी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान में आज मौसम शुष्क और ठंडा रहेगा। आसमान साफ रहेगा और हवा में नमी की मात्रा बहुत कम रहेगी। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी रह सकता है।
छत्तीसगढ़ में मौसम सुहावना रहेगा। आसमान साफ रहेगा और हवा में नमी की मात्रा मध्यम रहेगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
मध्य प्रदेश कड़ाके की ठंड से ठिठुरा
आज के मौसम का हाल
- यहां सर्द हवाएं चलेंगी- भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, छतरपुर, पन्ना, सतना, मऊगंज, सीधी, अनूपपुर।
- यहां हल्के से मध्यम कोहरा- सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, दमोह।
- यहां मध्यम से घना कोहरा- सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, भिंड, दतिया और निवाड़ी।
- यहां कोल्ड-डे- ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मंडला और जबलपुर।
राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी
छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari