Top News : खबरें काम की

Sandeep Kumar | May 06, 2026, 21:17 IST
Share
top news
top news

नमस्कार, इंडोनेशिया में ऑयल टैंकर से टकराई बस, 16 की मौत; अमेरिका पाकिस्तान में वाणिज्य दूतावास बंद करने का लिया फैसला। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

इंडोनेशिया: ऑयल टैंकर से टकराई बस, 16 की मौत, 3 गंभीर घायल

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 लोगों की जलकर मौत हो गई। पैसेंजर बस और तेल से भरे टैंकर के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, बस में चिंगारी निकलने के बाद ड्राइवर ने बस को सड़क के दूसरी तरफ मोड़ने की कोशिश की, लेकिन टैंकर से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से जल गए और 4 लोग बच गए।

चीन-पाकिस्तान पनडुब्बी सौदा, भारत के लिए बढ़ी चिंता

चीन ने पाकिस्तान की नौसेना को पनडुब्बियां सौंपनी शुरू कर दी हैं, जिससे भारत के लिए नई चिंता खड़ी हो गई है। पाकिस्तान ने 8 पनडुब्बियों के लिए सौदा किया था, और पहली पनडुब्बी पिछले महीने के अंत में सौंपी गई। इस सौदे के दौरान चीनी एक्सपर्ट्स ने भारत को धमकाने की कोशिश की और गप्पें हांकीं। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बीजिंग यात्रा के दौरान यह सौदा हुआ था, जिसे चीन ने भव्य तरीके से प्रस्तुत किया।

बारिश ने मचाया हाहाकार, छत्तीसगढ़ में हाईवे डूबे, यूपी में ओले, राजस्थान में तापमान में गिरावट

भारत के उत्तर, मध्य और दक्षिण भागों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण कांकेर के चारामा में हाईवे पर घुटनों तक पानी भर गया, जबकि मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में पानी घरों में घुस गया। यूपी के गाजियाबाद में ओले गिरने के बाद पूरे उत्तर भारत में तापमान 40°C से नीचे आ गया, जिससे गर्मी से राहत मिली। बिहार और मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है, और कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है।

अमेरिका का बड़ा कदम: पाकिस्तान में वाणिज्य दूतावास बंद करने का निर्णय

अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपने वाणिज्य दूतावास को बंद करने का निर्णय लिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, यह कदम अमेरिकी राजनयिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अब खैबर पख्तूनख्वा से जुड़े राजनयिक कार्य इस्लामाबाद स्थित दूतावास द्वारा संभाले जाएंगे। पेशावर वाणिज्य दूतावास को बंद करने की वजह क्षेत्र में बढ़ती असुरक्षा है, खासकर अफगानिस्तान से सटे इलाके में। पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों के बीच संघर्ष भी कारण बना है।

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या होगी 37, संसद में आएगा बिल

केंद्रीय कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाकर 33 से 37 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार संसद के आगामी सत्र में इससे जुड़ा विधेयक पेश करेगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फैसले की जानकारी दी, जिसके अनुसार 1956 के कानून में संशोधन किया जाएगा। संविधान के अनुच्छेद 124(1) के तहत संसद को यह अधिकार है कि वह सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या तय करे।

सबरीमाला केस: सुप्रीम कोर्ट का फैसला, रुख बदलने पर विचार नहीं कर सकते

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सबरीमाला मामले की सुनवाई के दौरान 40 साल पुरानी जनहित याचिका (PIL) की वैधता पर सवाल उठाए। यह याचिका दाऊदी बोहरा समुदाय के बहिष्कार (एक्सकम्युनिकेशन) के अधिकार और उसके संवैधानिक संरक्षण से संबंधित है। कोर्ट ने कहा कि वह पुराने फैसले के आधार पर ही चलेगा और अपना रुख अचानक नहीं बदल सकता। नौ जजों की संविधान पीठ इस मामले में महिलाओं के धार्मिक स्थलों में प्रवेश पर भी विचार कर रही है।

राहुल गांधी का बड़ा दावा: हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता

राहुल गांधी ने दावा किया है कि लोकसभा के 240 BJP सांसदों में से हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है। उन्होंने असम और पश्चिम बंगाल को चुनाव आयोग की मदद से चुनाव चोरी के साफ उदाहरण बताया। पश्चिम बंगाल में BJP ने 206 सीटें जीतीं और TMC (तृणमूल कांग्रेस) सिर्फ 81 सीटों पर सिमट गई। चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में SIR (Special Intensive Revision) के तहत करीब 91 लाख नाम हटाए गए थे। राहुल गांधी ने कहा कि यह वही प्लेबुक है जो मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी देखी गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

भोपाल का बिल्डर संजीव जैन छग में गिरफ्तार, टीम बनाकर 115 करोड़ डकारे

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में अब फर्जी कंपनियों के जरिए की गई बड़ी वसूली का परत-दर-परत खुलासा हो रहा है। इस मामले में भोपाल के बिल्डर संजीव जैन की गिरफ्तारी ने पूरे नेटवर्क को उजागर कर दिया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह कोई साधारण घोटाला नहीं बल्कि एक सुनियोजित सिंडिकेट था, जिसमें अलग-अलग राज्यों के लोगों को जोड़कर सरकारी सिस्टम को ही चूना लगाया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

छत्तीसगढ़ में 43 आईएएस का ट्रांसफर, सुबोध कुमार सिंह बने पॉवर कंपनी के चेयरमैन

IAS Transfer: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक ढांचे में बड़े स्तर पर बदलाव किया है। 43 IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग और अतिरिक्त प्रभार तय किए गए हैं। इस कड़ी में एसीएस रिचा शर्मा को पंचायत विभाग का, जबकि मनोज पिंगुआ को वन विभाग का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ऊर्जा विभाग के साथ-साथ पॉवर कंपनी के चेयरमैन का अतिरिक्त दायित्व संभालेंगे। निहारिका बारिक को गृह एवं जेल विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है, जबकि शहला निगार को महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

बंगाल में विजयवर्गीय की नींव पर भूपेंद्र-सुनील का मास्टरस्ट्रोक, CG के नेताओं का कैमियो भी कमाल

देश के पांच राज्यों के चुनावी नतीजों ने सियासत का पूरा नक्शा बदल दिया है। पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में बीजेपी ने जबरदस्त जीत दर्ज कर अपनी ताकत साबित की है, तो केरल में कांग्रेस ने वापसी के संकेत देकर नई ऊर्जा हासिल की है। सबसे बड़ा उलटफेर तमिलनाडु में हुआ, जहां अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने ऐसा इतिहास रचा, जिसने सभी को चौंका दिया। इन नतीजों के पीछे सिर्फ स्थानीय समीकरण ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के दिग्गज नेताओं की रणनीति और मेहनत भी निर्णायक रही है। द सूत्र ने इसी पूरे समीकरण की गहराई से पड़ताल की है… पढ़िए यह खास रिपोर्ट! पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

सूरज तो चमक रहा है, पर हांफ रही ग्रिड, स्टोरेज नहीं होने से बेकार हो रही सोलर बिजली

top news: राजस्थान की रेतीली धरती पर जब सूरज अपनी पूरी तपिश बिखेरता है तो वहां लगे अरबों रुपए के सोलर पैनल बिजली उगलने लगते हैं। स्थिति यह है कि यह वरदान आज एक चुनौती बन गया है। देश के सबसे बड़े भड़ला सोलर पार्क (फलोदी) से एक ऐसी रिपोर्ट आई है, जो बिजली प्रबंधन की पोल खोल रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

नीतीश के बेटे निशांत कुमार बनेंगे मंत्री, शपथ के लिए यात्रा की कैंसिल

खबरें काम की: बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सम्राट को मंत्री पद की शपथ लेने का मौका मिलेगा। कल गांधी मैदान में वे शपथ ग्रहण करेंगे, जबकि उनकी 7 मई को होने वाली सद्भावना यात्रा को कैंसिल कर दिया गया है। निशांत के मंत्री बनने के बाद जदयू ने मंत्रियों की लिस्ट सीएम को सौंप दी। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने निशांत को बेहतर कार्य करने वाला नेता बताया और खुशी जताई कि वे नीतीश कुमार के रास्ते पर चलेंगे।

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्यप्रदेश
  • राहुल गांधी
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • अमेरिका
  • पाकिस्तान
  • चीन
  • IAS transfer
  • top news
  • इंडोनेशिया
  • खबरें काम की
  • सबरीमाला केस
  • बिल्डर संजीव जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज