Top News : खबरें काम की

Sandeep Kumar | Apr 08, 2026, 21:56 IST
Share
top-news
top-news

नमस्कार, होर्मुज से बिना अनुमति गुजरने वाले जहाजों को उड़ा देंगे; SC का केंद्र से सवाल, जो भक्त नहीं, वह कैसे दे सकता है चुनौती। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

किसी देश ने ईरान को हथियार दिए, तो उस पर लगेगा 50% टैरिफ: ट्रंप

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आरोप लगाया कि ईरान की लीडरशिप ने सीजफायर के लिए भीख मांगी, क्योंकि उसके पास और कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु बम बनाने की अनुमति नहीं देगा। इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि किसी देश ने ईरान को हथियार दिए, तो उस पर 50% टैरिफ लगाया जाएगा। दोनों देशों के बीच दो हफ्ते का सीजफायर हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल: 'जो भक्त नहीं, वह परंपरा को कैसे चुनौती दे सकता है?

सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर मामले में केंद्र से यह सवाल किया है कि जिन लोगों का भगवान अयप्पा से कोई संबंध नहीं है, वे उस मंदिर की परंपराओं को कैसे चुनौती दे सकते हैं। अदालत ने धार्मिक स्वतंत्रता के दायरे पर सात महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं, जिसमें एक सवाल यह भी है कि क्या कोई व्यक्ति, जो किसी धार्मिक समूह से संबंधित नहीं है, उसकी प्रथाओं को जनहित याचिका के जरिए चुनौती दे सकता है।

पश्चिम एशिया में सीजफायर, भारत ने साधा ईरान से संपर्क, होर्मुज में फंसे 16 जहाजों को लाने की तैयारी

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर घोषित हुआ। भारत ने ईरान से संपर्क साधा है। भारत सरकार ने संघर्ष विराम का स्वागत किया। उसने उम्मीद जताई कि यह शांति लाएगा। भारत ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे 16 जहाजों को स्वदेश लाने की तैयारी शुरू की। इन जहाजों में अधिकतर तेल और गैस हैं। इनमें दो लाख टन से ज्यादा एलपीजी है, जो भारत को जरूरी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

देशभर में मौसम का मिजाज बदला, उत्तराखंड से राजस्थान तक बर्फबारी और ओले

देश में एक साथ दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से मौसम ने करवट ली है। उत्तराखंड के चारों धामों में बर्फबारी हो रही है, जबकि राजस्थान के कई जिलों में तूफानी बारिश और ओले गिरे हैं। उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश के कारण पिछले हफ्ते 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में तीन चक्रवात सक्रिय हैं और 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में हो रहे बदलाव से तापमान में गिरावट आई है।

ईरान की धमकी- होर्मुज से बिना अनुमति गुजरने वाले जहाजों को उड़ा देंगे

ईरान और अमेरिका के बीच 40 दिनों के बाद सीजफायर पर सहमति बनी है। ईरान ने 10 सूत्रीय योजना पेश की, जिसे अमेरिका ने स्वीकार कर लिया। सीजफायर समझौते में एक शर्त यह थी कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोला जाएगा। हालांकि, ईरान ने चेतावनी दी है कि अब भी होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने के लिए जहाजों को ईरान से अनुमति लेनी पड़ेगी। बिना अनुमति के गुजरने वाले किसी भी जहाज को नष्ट करने की धमकी दी गई है।

पूर्व पार्षद निकला झपटमार! 5 घंटे तालाब में छुपा रहा, फिर ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

मध्यप्रदेश के सिहोरा रेलवे स्टेशन पर तैनात RPF स्टाफ ने एक संदिग्ध युवक को देखा। वह ट्रेन संख्या 11753 से ऑफ साइड उतरकर तेजी से स्टेशन परिसर से बाहर भाग रहा था। उसकी गतिविधियां असामान्य और घबराहट भरी लग रही थीं, जिससे RPF जवानों को शक हुआ। स्टाफ ने उसका पीछा किया और भागते हुए युवक से यह स्पष्ट हो गया कि वह किसी वारदात को अंजाम देकर भाग रहा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एसआई भर्ती परीक्षा 2025: आरपीएससी ने जारी की मॉडल आंसर-की, ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने उपनिरीक्षक (SI) एवं प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने परीक्षा के प्रथम और द्वितीय प्रश्न पत्र की मॉडल आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इसके साथ ही प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला ; सौम्या चौरसिया समेत 3 के खिलाफ 1033 पन्नों का चालान पेश, आ सकते हैं जेल से बाहर

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ के शराब घोटाले में एसीबी ने सौम्या चौरसिया, केके श्रीवास्तव और देवेंद्र डड़सेना के खिलाफ नया चालान पेश किया है। यह चालान एसीबी की तरफ से एसीबी कोर्ट में 1033 पन्नो का पेश किया गया है, जिसमें पैसों के लेन-देन और शराब घोटाले में इनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई है। सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव दोनों पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी रहे हैं, जबकि देवेंद्र डड़सेना, पीसीसी के फरार कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के करीबी रहे हैं। डड़सेना को लंबे समय से फरार रहने के बाद गिरफ्तार किया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

असम से लौटते ही भूपेश बघेल का हमला, धर्म स्वतंत्रता विधेयक और 10 हजार स्कूल बंद होने का मुद्दा उठाया

असम दौरे से लौटने के बाद बुधवार को रायपुर एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असम में जिस तरह से हालात बन रहे हैं, उससे साफ है कि जनता बदलाव चाहती है और भाजपा के पास अब जनता को देने के लिए कुछ नया नहीं बचा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

NCERT की किताब विवाद में नया खुलासा: 15 लोगों की टीम ने बनाई बुक

NCERT (National Council of Educational Research and Training) की नई किताब एक्सप्लोरिंग सोसायटी में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार शीर्षक से एक टॉपिक जोड़ा गया था। इसमें लिखा था कि लोग अलग-अलग स्तरों पर भ्रष्टाचार का सामना करते हैं। किताब में चार करोड़ 70 लाख से ज्यादा लंबित मामलों का जिक्र था। इसके साथ इंसाफ में देरी और इंसाफ न मिल पाने जैसी बातें भी कही गई थीं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस चैप्टर में न्यायपालिका को अधिकारों के रक्षक के रूप में बिल्कुल पेश नहीं किया गया है। यही मुख्य आपत्ति थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पवन खेड़ा की तेलंगाना HC में अग्रिम जमानत अर्जी, असम पुलिस ने दिल्ली में मारा छापा

top news: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी द्वारा उनके खिलाफ FIR दर्ज कराने के बाद असम पुलिस ने दिल्ली स्थित उनके घर पर छापा मारा। पवन ने छापेमारी को लेकर वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि 100 पुलिसकर्मियों ने उनके घर में घुसकर दस्तावेज, लैपटॉप और आईपैड जब्त किए, साथ ही उनकी बहन की फोटो भी ले गए। पवन ने कहा कि यह सब हिमंता की ओर से डराने की कोशिश है।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी मुर्शिदाबाद में बाल-बाल बचे काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर

खबरें काम की: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बुधवार को मुर्शिदाबाद में एक हादसे से बाल-बाल बच गए। उनका चुनाव प्रचार वाहन काफिला बहरमपुर के पास एक ट्रक से टकरा गया। यह हादसा शाम के समय हुआ, जब अचानक ट्रक ने उनके एस्कॉर्ट काफिले को ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, लेकिन अधीर रंजन चौधरी सुरक्षित रहे। घटनास्थल पर और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • भूपेश बघेल
  • छत्तीसगढ़
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • NCERT
  • अधीर रंजन चौधरी
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • पवन खेड़ा
  • top news
  • सबरीमाला मंदिर
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग