Top News : खबरें काम की
Jitendra Shrivastava | Mar 23, 2026, 20:57 IST
Photograph: (thesootr)
नमस्कार, ट्रम्प का यूटर्न: ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला 5 दिन के लिए टला; युद्ध लंबा चल सकता है, कोरोना की तरह तैयार रहना है: पीएम मोदी। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..
खबरें काम की | top news
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में युद्ध को अब चार हफ्ते हो गए हैं। अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी 2026 को ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान की शुरुआत की थी। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी की मौत हो गई थी। उनके बेटे मोजताबा खामेनी को उनका उत्तराधिकारी बनाया गया। तब से लेकर अब तक ईरान में 1,500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ईरान ने अमेरिका और इज़राइल के साथ चल रही जंग के बीच अपनी तेल-गैस सप्लाई को एक मौका बना लिया है। खार्ग टर्मिनल से सप्लाई जारी रखते हुए, ईरान अब रोजाना 17 से 20 लाख बैरल तेल एक्सपोर्ट कर रहा है। इसके साथ ही, विदेशी जहाजों से 'वॉर टैक्स' भी वसूला जा रहा है।
iran israel war: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव पर एक महत्वपूर्ण संबोधन दिया। उन्होंने वैश्विक स्तर पर इस संघर्ष के प्रभावों पर चर्चा की। पीएम ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला और खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार की तैयारियों को साझा किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वडोदरा में पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मोदी अमेरिका के दबाव में काम कर रहे हैं और विदेश नीति में स्वतंत्र फैसले नहीं ले पा रहे हैं। राहुल ने तेल खरीद और अडाणी मामले को जोड़ते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
इजराइल के डिमोना न्यूक्लियर फैसिलिटी पर ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने डिफेंस सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल उठाए। 1500 किमी की दूरी तय कर इजराइल में घुसी दो मिसाइलें, आयरन डोम और अन्य सुरक्षा प्रणालियाँ उन्हें रोकने में नाकाम रही। इस हमले में 180 लोग घायल हुए हैं, कुछ की हालत गंभीर है।
न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर रविवार रात एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान फायर ट्रक से टकरा गया। हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट की मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार दो लोग घायल हुए। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने बार-बार ‘स्टॉप’ चिल्लाया, लेकिन टक्कर टल नहीं सकी। विमान में 72 यात्री सवार थे।
राजस्थान और दिल्ली में
सोमवार सुबह राजस्थान और दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि ओडिशा के पुरी में घना कोहरा छाया रहा। IMD ने कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के केदारनाथ में 4 फीट तक बर्फ जमा हो गई। वेस्टर्न डिस्टरबेंस 3 दिन बाद फिर से सक्रिय होगा, जिससे मौसम में बदलाव आएगा।
किसानों की कर्ज माफी की उम्मीदों पर केंद्र सरकार ने झटका दिया है। लोकसभा में आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल के सवाल पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ शब्दों में कहा कि किसानों की पूर्ण कर्ज माफी के लिए कोई योजना नहीं है। यानी अभी किसानों को कर्ज माफी की राहत नहीं मिलेगी। खास बात यह कि अकेले राजस्थान के किसानों पर 1.92 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज बोझ है, जो देशभर में छठा सबसे बड़ा आंकड़ा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
काशी से शंकराचार्य
काशी यानी वाराणसी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने चतुरंगिणी सेना के गठन का ऐलान किया। इस सेना का उद्देश्य गौ-रक्षा, धर्म रक्षा, शास्त्र रक्षा और मंदिर रक्षा होगा। उन्होंने सेना के गठन की योजना और कार्य विधि के बारे में विस्तार से बताया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने न्यायपालिका पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ज्यूडिशियरी ‘मोर लॉयल देन द किंग सिंड्रोम’ से ग्रस्त है, जिसके कारण लोग महीनों तक जेलों में सड़ते रहते हैं। उन्होंने PMLA और UAPA जैसे कानूनों के अत्यधिक इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए।
डोनाल्ड ट्रंप का यूटर्न: ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला 5 दिन के लिए टला, बातचीत जारी!
ईरान की तेल-गैस से रिकॉर्ड कमाई, युद्ध के बीच खार्ग टर्मिनल से सप्लाई जारी
लोकसभा में पीएम मोदी बोले- युद्ध लंबा चल सकता है, कोरोना संकट की तरह तैयार रहना है
राहुल गांधी का बड़ा आरोप: मोदी ट्रम्प के दबाव में, तेल नीति पर भी उठाए सवाल
इजराइल के डिमोना हमले से खुली डिफेंस की पोल, ईरानी मिसाइलें फेल करतीं सुरक्षा प्रणालियां
न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर प्लेन-ट्रक टक्कर, 2 पायलट की मौत; एयर ट्रैफिक कंट्रोलर चिल्लाता रहा 'स्टॉप'
राजस्थान और दिल्ली में बारिश , केदारनाथ में 4 फीट बर्फ; वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर से एक्टिव होगा
किसानों की 'कर्ज माफी' पर ब्रेक, बेनीवाल के सवाल पर सीतारमण ने किया साफ इनकार, राजस्थान पर 1.92 लाख करोड़ का कर्ज!
काशी से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का ऐलान- बनेगी चतुरंगिणी सेना
सुप्रीम कोर्ट जज का बयान: ज्यूडिशियरी ज्यादा सख्त, जेलों में सड़ रहे लोग
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava