Top News : खबरें काम की

Sandeep Kumar | Mar 25, 2026, 20:43 IST
Share
top-news
top-news

नमस्कार, तेहरान में अमेरिकी सेना की तैनाती पर ईरान की ट्रंप को चेतावनी; केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, UDAN 2.0 योजना को मिली हरी झंडी। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

तेहरान में अमेरिकी सेना की तैनाती पर ईरान की ट्रंप को चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध को लेकर बातचीत करने के दावों के बीच ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गलीबाफ ने बुधवार को बताया कि अमेरिकी सेना मध्य पूर्व में 1,000 सैनिक तैनात करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि इस कदम से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, जिन्हें अमेरिका और इजरायल के नेताओं ने और बढ़ा दिया है।

ट्रंप की धमकी के बाद राष्ट्रपति ने अपने नागरिकों से की युद्ध की तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनेल ने नागरिकों से तैयार रहने की अपील की। ट्रंप ने कहा कि क्यूबा को अमेरिकी शर्तें माननी होंगी या सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद क्यूबा ने अपनी सुरक्षा तैयारियों को तेज कर दिया है। क्यूबा इस स्थिति से बचने के लिए अमेरिका से बातचीत कर रहा है। हालांकि, राष्ट्रपति पद पर कोई समझौता नहीं होगा।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: वंदेमातरम गाना पब्लिक इवेंट्स में अनिवार्य नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 'वंदे मातरम' गाने को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पब्लिक इवेंट्स में यह अनिवार्य नहीं है। बेंच ने कहा कि जब तक इसके लिए कोई सजा का प्रावधान नहीं होगा, तब तक इस दिशा-निर्देश पर विचार नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने इसे केवल एक प्रोटोकॉल बताया, जिसे पालन करना अनिवार्य नहीं है।

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, UDAN 2.0 योजना को मिली हरी झंडी

केंद्रीय कैबिनेट बैठक में उड़ान-2 योजना को मंजूरी मिली है। इसके तहत 100 नए एयरपोर्ट्स और 200 हेलीपैड्स का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 28 हजार 840 करोड़ रुपए का बजट प्रदान किया गया है। उड़ान-2 योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2035-36 तक लागू होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पाकिस्तान को झटका: ईरान ने होर्मुज पार करने से रोका पाक जहाज

पश्चिम एशिया के संकट को सुलझाने में खुद को ‘शांतिदूत’ के रूप में प्रस्तुत करने वाले पाकिस्तान को ईरान ने करारा झटका दिया है। पाकिस्तानी सेलेन कंटेनर जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य से वापस लौटा दिया गया, जबकि उसमें खाद्य सामग्री भरी हुई थी। यह घटना तब हुई जब पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की मध्यस्थता करने की कोशिश कर रहा था। ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने इस जहाज को शारजाह से कराची जाते हुए रास्ते में ही रोक लिया।

महिला वकीलों की चुनौतियां: SCBA सर्वे में 81% महिला वकीलों ने बताया पेशे में संघर्ष, CJI सूर्यकांत ने जारी की रिपोर्ट

भारत में न्याय व्यवस्था को अक्सर निष्पक्षता और समान अवसरों का प्रतीक माना जाता है, लेकिन महिला वकीलों की चुनौतियां (Challenges of Women Lawyers) पर हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट ने इस धारणा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) द्वारा कराए गए राष्ट्रीय सर्वे में सामने आया है कि 81.3% महिला वकीलों को अपने पुरुष सहकर्मियों की तुलना में पेशे में अधिक संघर्ष करना पड़ता है। यह रिपोर्ट भारत के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने 22 मार्च को बेंगलुरु में आयोजित SCBA के पहले सम्मेलन में जारी की। सर्वे के निष्कर्ष बताते हैं कि न्याय व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने के बावजूद उन्हें पेशेवर जीवन में कई तरह की चुनौतियों और भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में 1700 हेक्टेयर जमीन से कोयला निकालेगी एससीएल, छत्तीसगढ़ में कोल इंडिया को मिली 1500 हेक्टेयर लैंड

छत्तीसगढ़ की धरती से कोयला निकालने की तैयारी और तेज़ हो गई है। इसमें मध्यप्रदेश भी पीछे नहीं है। यह जानकारी लोकसभा में सामने आई। केंद्र सरकार के मुताबिक साल 2024 की तुलना में 2025 में जमीन अधिग्रहण के मामले में एक बड़ा उछाल आया है। जहां 2024 और 2025 में मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ की हजारों हेक्टेयर जमीन कोल इंडिया लिमिटेड ने अधिग्रहित कर ली। कोल इंडिया कोयला खोदने के लिए साल 2024 में मध्यप्रदेश की डेढ़ हजार हेक्टेयर जमीन ली तो 2025 में छत्तीसगढ़ में इतनी ही जमीन अधिग्रहित कर ली। साल 2026 में मध्यप्रदेश में फिर 200 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के 14 अधिकारियों की जमानत इंदौर CBI कोर्ट से खारिज, सॉल्वर को बैठाकर किया था फर्जीवाड़ा

मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल एक व अन्य पदों के लिए आईबीपीएस द्वारा भर्ती परीक्षा ली गई थी। यह परीक्षा साल 2020-22 के दौरान हुई थी। अब इस परीक्षा में चयनित 19 बैंक अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सीबीआई ने इसमें से 14 संदिग्ध उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन्होंने अपनी जगह सॉल्वर को बैठाकर यह परीक्षा पास की थी। इनकी नौकरी के चार साल बाद यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। अब सभी जेल में हैं। सीबीआई इंदौर कोर्ट ने इनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आईएसआईएस का हैंडलर गिरफ्तार, युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने का हैं आरोप

आंध्र प्रदेश पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर से ISIS हैंडलर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के मोबाइल फोन से कई संदिग्ध वीडियो मिले हैं। आरोपी इन वीडियों को सोशल मीडिया ग्रुप्स में शेयर कर युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने की कोशिश करता था। ये वीडियो आईएसआईएस के समर्थन में थे। वह पहले से जेल में बंद आतंकी संगठन से जुड़े अन्य लोगों के संपर्क में भी था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पश्चिम एशिया के हालात पर विपक्ष ने सरकार का समर्थन किया:रिजिजू

पश्चिम एशिया में हो रहे संकट के बीच सरकार ने बुधवार को सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मिडिल ईस्ट की स्थिति और गैस-तेल की उपलब्धता पर चर्चा हुई। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष ने सरकार का समर्थन किया है, लेकिन कांग्रेस ने संसद में विस्तृत बहस की मांग की। बैठक में ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने बहिष्कार किया, जबकि राहुल गांधी भी बैठक से नदारद रहे।

गरियाबंद में ओडिशा का हीरा तस्कर गिरफ्तार, 63 लाख 50 हजार के 34 नग बिना तराशे हीरे बरामद

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो 34 नग बिना तराशे हुए हीरे लेकर अवैध रूप से शहर में पहुंचा था। ये हीरे ओडिशा से तस्करी कर लाए गए थे और पुलिस ने इन्हें जप्त कर लिया। जप्त किए गए हीरों की कीमत करीब 63 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शेख हसीना ने कहा: 1971 के नरसंहार दोषियों का पुनर्वास, मुक्ति संग्राम की भावना पर हमला

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 1971 के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने नरसंहार दोषियों के पुनर्वास पर गंभीर चिंता व्यक्त की। हसीना ने 'ऑपरेशन सर्चलाइट' को बांग्लादेश के इतिहास की सबसे भीषण रात बताया, जिसमें लाखों लोग मारे गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार ने युद्ध अपराधियों के खिलाफ मुकदमे रोक दिए और दोषियों को रिहा कर दिया, जिससे शहीदों का बलिदान अपमानित हुआ।

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • वंदेमातरम
  • अमेरिका
  • पाकिस्तान
  • शेख हसीना
  • केंद्रीय कैबिनेट बैठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि