Top News : खबरें काम की

Sandeep Kumar | Apr 29, 2026, 21:39 IST
Share
top news
top news

नमस्कार, विधानसभा चुनाव 2026: पांचों राज्यों के आए एग्जिट पोल; इराकी सांसद ने अमेरिका-इजराइल पर लगाए बादल चुराने के आरोप। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

विधानसभा चुनाव 2026: पांचों राज्यों को आए एग्जिट पोल

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। बंगाल में 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार बनती दिख रही है। असम में भाजपा की जीत का अनुमान है, जबकि तमिलनाडु में DMK की वापसी हो सकती है। केरल में 10 साल बाद UDF सरकार बनने का अनुमान है।

दिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई के दौरान अश्लील वीडियो चलने से हड़कंप

दिल्ली हाईकोर्ट में 29 अप्रैल 2026 को एक गंभीर घटना हुई जब वर्चुअल सुनवाई के दौरान अश्लील वीडियो स्क्रीन पर चलने लगे। यह घटना दोपहर 12:56 बजे के आसपास हुई, जब चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस खरिया की बेंच सुनवाई कर रही थी। घटनास्थल पर 100 से अधिक जनहित याचिकाओं (PIL) पर सुनवाई हो रही थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

निर्मला सप्रे दलबदल केस में 2 साल की देरी पर HC नाराज, कहा स्पीकर के संज्ञान में लाएं SC गाइडलाइन

बीना विधायक निर्मला सप्रे के दलबदल मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने देरी पर नाराजगी जताई है। 90 दिन की समयसीमा के बावजूद लगभग 2 साल बीतने पर कोर्ट ने सवाल उठाए। वही निर्मला सप्रे की ओर से दोबारा दावा किया गया कि वह अब भी कांग्रेस में हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अमेरिका-इजराइल पर बादल चुराने का इराकी सांसद का सनसनीखेज आरोप

इराकी सांसद अब्दुल्ला अल-खैखानी ने अमेरिका और इजराइल पर मिडिल ईस्ट में बादल चुराने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इन देशों ने विमानों का इस्तेमाल कर क्षेत्र में बादलों को चुराया, जिसके कारण लंबे समय तक सूखा पड़ा। अब जब अमेरिका और इजराइल ईरान के साथ युद्ध में व्यस्त हैं, तो बारिश लौट आई है। इस विवादास्पद बयान के बाद सोशल मीडिया पर गर्म बहस शुरू हो गई है, जबकि मौसम विशेषज्ञ इसे एक असंभव दावा बता रहे हैं।

आसाराम को मिली राहत, हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत 25 मई तक बढ़ाई

राजस्थान हाई कोर्ट ने आसाराम बापू की अंतरिम जमानत की अवधि को 25 मई 2026 तक बढ़ा दिया है। उनकी जमानत अवधि 6 मई को समाप्त होने वाली थी। लेकिन, उन्हें मेडिकल ग्राउंड पर राहत दे दी गई है। आसाराम बापू ने 28 अप्रैल को ही अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने का प्रार्थना-पत्र कोर्ट में पेश किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कलमा पढ़ो... मुंबई में पहलगाम जैसा मामला! धर्म पूछकर गार्ड्स को चाकुओं से गोदा

मुंबई के मीरा रोड से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो 2025 में कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले की याद ताजा कर देती है। पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म पूछकर गोली मारी थी। ठीक उसी तरह, मीरा रोड के नया नगर इलाके में एक युवक ने दो सिक्योरिटी गार्ड से उनका धर्म पूछा और फिर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आरोपी ने न सिर्फ हमला किया, बल्कि इसे अपनी कट्टरपंथी विचारधारा को लागू करने का पहला कदम भी बताया। फिलहाल आरोपी की पहचान 31 वर्षीय जैब जुबेर अंसारी के रूप में हुई है। यह हमला सोमवार 27 अप्रैल का है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा; छात्र कम फिर भी छप रही थीं ज्यादा किताबें, कबाड़ में मिल रहा सरकारी खजाना

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में यूडाइस सिस्टम के तहत नाम और आधार लिंकिंग अनिवार्य होने के बाद विद्यार्थियों की संख्या में लगभग 10 लाख की कमी आई है। 2024 से 2026 तक के बीच पहले से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के आधार लिंकिंग से कई फर्जी और डुप्लीकेट नामांकन सामने आए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ओपेक से बाहर हुआ UAE, पाकिस्तान को बड़ा झटका, भारत को मिल सकते हैं फायदे

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने करीब 60 साल बाद ओपेक से बाहर होने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जो न सिर्फ आर्थिक बल्कि राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। इस फैसले से सऊदी अरब और पाकिस्तान पर असर पड़ेगा, वहीं भारत के लिए नए अवसर उत्पन्न हो सकते हैं। यूएई और सऊदी अरब के बीच तेल उत्पादन को लेकर चल रहे तनाव और पाकिस्तान के साथ बढ़ती नाराजगी के चलते यह कदम उठाया गया है। अब भारत इस स्थिति का कैसे फायदा उठा सकता है, यह देखने योग्य होगा।

लंदन में यहूदियों पर चाकू से हमला, आतंकी साजिश का संदेह

लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में एक खौफनाक घटना हुई, जहां एक हमलावर ने दो यहूदियों पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले को आतंकी साजिश के रूप में देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ितों का इलाज चल रहा है। इससे पहले भी इस इलाके में एक एम्बुलेंस को आग लगा दी गई थी, जिससे इस घटना की गंभीरता बढ़ गई है।

डोनाल्ड ट्रंप के गोल्डन सिग्नेचर वाले पासपोर्ट से मनाएगा आजादी की 250वीं वर्षगांठ

अमेरिका अपनी आजादी की 250वीं वर्षगांठ पर लिमिटेड एडिशन वाले पासपोर्ट जारी करेगा। इन पासपोर्ट्स में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर और उनका गोल्डन सिग्नेचर होगा। ये पासपोर्ट इस गर्मी से वॉशिंगटन पासपोर्ट एजेंसी से जारी किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने वालों को पुराने डिजाइन वाले पासपोर्ट मिलेंगे। नए पासपोर्ट्स में कस्टमाइज्ड आर्टवर्क होगा, लेकिन सुरक्षा मानक वही रहेंगे, जो अमेरिकी पासपोर्ट को दुनिया का सबसे सुरक्षित बनाते हैं।

भीषण गर्मी से हाहाकार, यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट

top news:देश के कई हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना कर रहे हैं। राजस्थान के धौलपुर में ट्रेन के ब्रेक में आग लगने की घटना सामने आई, जबकि मध्य प्रदेश में गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर के साथ बारात निकाली गई। यूपी के बांदा में तापमान 45.6°C तक पहुंच गया और 15 शहरों में आंधी-बारिश ने गर्मी को और बढ़ा दिया। बिहार और ओडिशा में भी लू और गर्मी के चलते विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

बंगाल में सेकेंड फेज वोटिंग में हिंसा, CRPF की पिटाई से बुजुर्ग की मौत

खबरें काम की: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर 91.79% वोटिंग हुई, लेकिन इस दौरान कई हिंसक घटनाएं हुईं। नॉर्थ 24 परगना में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, जहां लाठियों और मुक्कों से हमले किए गए। हावड़ा में CRPF की कथित पिटाई से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जिस पर TMC ने आरोप लगाया है। इन घटनाओं के बावजूद चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मतदान प्रतिशत उम्मीद से अधिक रहा।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • विधानसभा चुनाव
  • इजराइल
  • अमेरिका
  • भीषण गर्मी
  • एग्जिट पोल
  • पश्चिम बंगाल
  • top news
  • लंदन
  • आसाराम
  • निर्मला सप्रे
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि