Top News : खबरें काम की

नमस्कार, भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन: न्यूजीलैंड को हराया; लेबनान: इजराइली हमले में 15 की मौत, होटल को बनाया निशाना। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Jitendra Shrivastava
New Update
top news  (60)

Photograph: (thesootr)

T-20 World Cup Final: विश्व चैंपियन बना भारत, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया

खबरें काम की | top newsभारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 256 रन का लक्ष्य दिया है, जो फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। अहमदाबाद में खेले गए मैच में संजू सैमसन ने 89, अभिषेक शर्मा ने 52, और ईशान किशन ने 54 रन बनाए। हालांकि, टीम इंडिया ने आखिरी 5 ओवरों में केवल 52 रन बनाए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

लेबनान में इजराइली हमले में 15 की मौत, बेरूत के होटल को निशाना; हिजबुल्लाह ने जवाबी हमला किया

लेबनान में शनिवार रात हुए इजराइली हवाई हमलों में 15 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल हो गए हैं। हमले में बेरूत के एक होटल को निशाना बनाया गया, जहां युद्ध के कारण विस्थापित लोग ठहरे हुए थे। हिजबुल्लाह ने इजराइल पर जवाबी हमला करने का दावा किया है।

प्रशांत महासागर में 6 रिक्टर तीव्रता का भूकंप, 130 किमी गहराई में केंद्र

प्रशांत महासागर में रविवार को 6 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 130 किमी की गहराई में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने इसे भारतीय समयानुसार दोपहर 2:58 बजे दर्ज किया। यह क्षेत्र 'पैसिफीक रिंग ऑफ फायर' के अंतर्गत आता है, जो दुनिया का सबसे एक्टिव भूकंपीय क्षेत्र है।

पीएम मोदी का आरोप- पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार ने राष्ट्रपति और संविधान का अपमान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला किया। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का घोर अपमान किया है। इस मामले ने न केवल राजनीति को गरमाया है, बल्कि यह संविधान और नारी सम्मान के मुद्दे को भी सामने लाया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

7 दिन में 52,000 भारतीय लौटे खाड़ी देशों से, इजराइल में अकेले 41 हजार भारतीय

पश्चिम एशिया और खाड़ी देशों में बढ़ती अस्थिरता के बीच, 1 से 7 मार्च के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से भारत लौटे। इनमें से 32,107 भारतीयों को भारतीय एयरलाइंस ने वापस लाया, जबकि बाकी लोग विदेशी फ्लाइट्स से आए। इजराइल में अकेले 41,000 भारतीय हैं।

कमल हासन ने ट्रम्प को लिखा ओपन लेटर, कहा- 'अपने काम से काम रखो, भारत आज़ाद देश है

कमल हासन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को एक ओपन लेटर लिखकर उन्हें सलाह दी कि वह भारत के मामलों में दखल न दें। हासन ने ट्रम्प की उस टिप्पणी पर तंज कसा, जिसमें उन्होंने भारत को रशिया से तेल लेने की छूट दी थी, और भारत की स्वतंत्रता की रक्षा की।

CM ममता का धरना जारी, BJP पर हमला: एक देश, एक नेता-एक पार्टी का पागलपन, चुनाव आयोग पर आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना तीसरे दिन भी जारी है। ममता ने BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं और चुनाव आयोग को 'वैनिश कमीशन' कहा। उनके धरने में पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर दिखाकर बीजेपी पर तगड़ा हमला किया गया।

हिमाचल-विदर्भ में हीटवेव, अकोला में पारा 40.8°C; 2 दिन में हिमालयी राज्यों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

मार्च की शुरुआत में देश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ने लगा है। हिमाचल और महाराष्ट्र के अकोला में पारा 40.8°C तक पहुंच गया है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी तापमान 35°C से ज्यादा है। हालांकि, 2 दिन में हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे में प्रोटोकॉल का उल्लंघन, गृह सचिव ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे में प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर केंद्र ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में कहा गया कि राष्ट्रपति के वॉशरूम में पानी नहीं था और रास्ते पर कूड़ा पड़ा था। पीएम मोदी और भाजपा ने इसे राष्ट्रपति का अपमान बताया।

नीतीश के बेटे निशांत ने JDU जॉइन की, कहा- पापा पर भरोसा रखिए, उनका काम आगे बढ़ाऊंगा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने 8 मार्च को JDU जॉइन की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं थे। निशांत ने कहा कि मैं पिताजी के काम को आगे बढ़ाऊंगा। पार्टी में हलचल तब मच गई जब कार्यकर्ताओं और ललन सिंह समर्थकों के बीच मारपीट हो गई।

खबरें काम की top news
Advertisment