Top News: खबरें काम की.. मानसून केरल पहुंचा, MP में आंधी-बारिश

Jitendra Shrivastava | Jun 04, 2026, 21:27 IST
Share
top news (39)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की; J&K में बादल फटा, MP में आंधी-बारिश, मानसून केरल में पहुंचा। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

खबरें काम की |top news:भाजपा ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। एमपी से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल, राजस्थान से डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अलका गुर्जर प्रत्याशी हैं। गुजरात, अरुणाचल, मणिपुर और ओडिशा की सीटों के लिए भी नाम तय किए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में बादल फटा, MP में आंधी-बारिश, केरल में मानसून पहुंचा

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बादल फटने से कई घरों को नुकसान हुआ। प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर हैं। दिल्ली-NCR में पेड़ गिरने से गाड़ियों को नुकसान। केरल में मानसून शुरू, अगले 2-3 दिन में महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश का असर।

मुजफ्फरपुर ICU में आग: 5 मृत, 20 से ज्यादा झुलसे, अस्पताल में हड़कंप

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगी। शॉर्ट सर्किट और AC ब्लास्ट से आग फैली। 5 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे। दमकलकर्मियों ने फंसे मरीजों को खिड़कियों और दरवाजों से बचाया। हॉस्पिटल मालिक पर FIR दर्ज।

वेनेजुएला की राष्ट्रपति भारत पहुंचीं, पीएम मोदी से मुलाकात में तेल सप्लाई समझौता संभव

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज पीएम मोदी से मिलीं। भारत-वेनेजुएला ऊर्जा सहयोग बढ़ रहा है। होर्मुज संकट के बीच तेल सप्लाई पर बड़ा समझौता हो सकता है। विदेश मंत्री जयशंकर ने भी रोड्रिगेज से मुलाकात की।

Wipro में धर्म परिवर्तन और शेख से शादी का दबाव, महिला ने कंपनी पर की FIR

पुणे की हिंजवडी IT हब में एक बार फिर कार्यस्थल उत्पीड़न का मामला सामने आया है। Wipro की पूर्व महिला कर्मचारी ने मतांतरण (Religious Conversion) के लिए दबाव, यौन शोषण और जबरन इस्तीफे के गंभीर आरोप लगाए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भारतमाला घोटाले में ED की कार्रवाई, 56 लाख रुपए के हकदार ने मुआवज़ा में वसूले 9.83 करोड़

भारतमाला परियोजना के मुआवज़ा घोटाले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी जय प्रकाश गांधी गिरफ्तार हो गया है। रायपुर जोनल ऑफिस की टीम ने उसे PMLA के तहत हिरासत में लिया है। गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मिड-डे मील में बड़ा घोटाला, चावल और गेंहू हुए गायब, हजारों बोरियों की नहीं हो सकी सप्लाई

सीकर जिले में सरकारी स्कूलों को मिड-डे मील के लिए सप्लाई की जानी वाली फूड प्रोडक्ट में बड़ा गबन सामने आया है। फर्म ने हजारों बोरी गेहूं और चावल की स्कूलों तक सप्लाई नहीं की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अरावली का 500 मीटर लूपहोल, 11000 पहाड़ियों के बचाव में आई सुप्रीम कोर्ट

क्या महज कुछ मीटर की परिभाषा बदलकर किसी सदियों पुराने पहाड़ को कानूनी तौर पर मैदान घोषित किया जा सकता है? पहली नज़र में यह मज़ाक लग सकता है, लेकिन भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला अरावली इस समय इसी कागज़ी खेल के जाल में फंसी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आवारा कैरामेलो कुत्ते पर ब्राजील-मेक्सिको विवाद, नस्ल और पहचान को लेकर लड़ाई

ब्राजील और मेक्सिको में भूरे कैरामेलो कुत्ते को लेकर विवाद छिड़ गया। ब्राजील इसे अपनी सांस्कृतिक पहचान मानता है, जबकि मेक्सिको ने अप्रैल में इसे स्थानीय नस्ल घोषित किया। यह कुत्ता 300 से ज्यादा नस्लों का मिश्रण है और कई पीढ़ियों में विकसित हुआ।

Tags:
  • पीएम मोदी
  • मानसून
  • राज्यसभा चुनाव
  • top news
  • मिड-डे मील
  • Wipro
  • भाजपा
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज